Tuesday, September 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

ब्रेकिंग: चाय बागान की भूमि के दस्तावेजों के छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज, 9 रजिस्ट्रार और 28 लिपिक जांच के घेरे में..

ब्रेकिंग: चाय बागान की भूमि के दस्तावेजों के छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज, 9 रजिस्ट्रार और 28 लिपिक जांच के घेरे में..
0
SHARES
202
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ब्रेकिंग: चाय बागान की भूमि के दस्तावेजों के छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज, 9 रजिस्ट्रार और 28 लिपिक जांच के घेरे में..

Related posts

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

September 29, 2026
उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

September 29, 2026

देहरादून: चाय बागान और सीलिंग की जमीन के मामले में भूमाफिया और अफसरों की सांठगांठ का खुलासा हो गया है। शासन ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी को आदेश दिये हैं। भूमि रिकार्ड में हेराफेरी हुई है। हजारों करोड़ रुपये के इस खेल को उजागर करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी का कहना है कि यह जमीन सरकार की है। जमीन के खुर्द-बुर्द होने से सरकार को करोड़ों की चपत लगी है।

इस घोटाले के तार यूपी, दिल्ली और हरियाणा से भी जुड हैं। ऐसे में एसआईटी जांच की बजाए यह मामला सीबीआई को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत हुई तो वह इस मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करेंगे।

दरअसल, आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने पिछले साल हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी कि देहरादून में चाय बागान की जमीन की खरीद-फरोख्त चल रही है जो कि गैरकानूनी है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि 10 अक्टूबर 1975 के बाद चाय बागान की जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह जमीन स्वतः ही सरकार की हो जाएगी। एडवोकेट नेगी के अनुसार रायपुर, रायचकपुर, लाडपुर और नत्थनपुर समेत जिले में चाय बागान की सीलिंग की जमीन को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। इस मामले में देहरादून अपर जिलाधिकारी की कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है।

इस मामले को लेकर जिला प्रशासन भी लचर रवैया अपनाए हुए था। लेकिन अब सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और 1978 से 1990 के भू रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ की बात को स्वीकार किया है। कई बैनामों के पेपर बीच में से फाड़ दिये गये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले की जांच के आदेश एसआईटी को दिये हैं। कोतवाली पुलिस में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में नौ सब रजिस्ट्रार और 28 लिपिक जांच के घेरे में हैं।

यह भी बता दें कि जिला प्रशासन ने पहले इस मामले को हलके में लिया तो हाईकोर्ट भी इस मुद्दे पर सख्त हो गया। नैनीताल हाईकोर्ट ने चाय बागान की सीलिंग की भूमि की खरीद-फरोख्त मामले में दायर एक जनहित मामले की सुनवाई के दौरान सरकार द्वारा समय पर हलफनामा दाखिल न किये जाने पर नाराजगी जतायी। हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस जुर्माने को हलफनामा दाखिल करने में कोताही बरतने वाले अधिकारी से वसूलने के आदेश दिये गये हैं। यह जनहित याचिका एडवोकेट विकेश नेगी ने दायर की है।

इसमें कहा गया है कि चाय बागान की सीलिंग की जमीन सरकार की है, लेकिन कुछ अफसरों और भूमाफिया की मिलीभगत से इस भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त हो रही है। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विपिन सांघवी और जस्टिस राकेश थपलियाल की बेंच कर रही है।

इस मामले को उजागर करने वाले अधिवक्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश नेगी ने कहा कि यदि विंडलास की भूमि घोटाले का एक छोटा सा मामला सीबीआई को सौंपा जा सकता है तो चाय बागान की चार हजार और सीलिंग की तीन हजार बीघा जमीन जो कि करोड़ों की है, उसकी जांच एसआईटी की बजाए सीबीआई को देनी चाहिए।

उनके अनुसार इस मामले में निबंधन और राजस्व विभाग के अफसरों की मिलीभगत है और इसके तार पूरे उत्तर भारत में फैले हुए हैं। उन्होंने कहा कि एसआईटी बाहर के प्रदेशों में मामले की जांच नहीं कर सकती है। ऐसे में यह जांच सीबीआई को देनी चाहिए। विकेश नेगी ने कहा देहरादून नगर निगम से जुड़े भूमि प्रकरण, भू रिकार्ड व रजिस्ट्रीयों की जांच भी सरकार को करानी चाहिए। यहां भी जमीनों के गड़बड़झाले से जुड़े कई बड़े खुलासे होंगे।

विकेश नेगी ने बताया कि कुछ समय पहले नगर निगम में जमीनों से संबधित रिकार्ड चोरी हुआ था। जिसको लेकर शहर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। लेकिन कार्रवाई के नाम पर इस पूरे मामले में कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा जमीनों के घोटाले को अफसरों और नेताओं की मिलीभगत से ही भूमाफिया अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत होगी तो इस मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी।

Previous Post

JOB’S UPDATE: उत्तराखंड के इन विभिन्न संस्थानों में नौकरी का सुनहरा अवसर। ऐसे करें आवेदन

Next Post

ब्रेकिंग: CUET- एडमिशन के पंजीकरण शुरू, यहां से करें ऑनलाइन आवेदन..

Next Post
ब्रेकिंग: CUET- एडमिशन के पंजीकरण शुरू, यहां से करें ऑनलाइन आवेदन..

ब्रेकिंग: CUET- एडमिशन के पंजीकरण शुरू, यहां से करें ऑनलाइन आवेदन..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Big breaking : विजलेंस ने सौंपी दरोगा भर्ती धांधली की रिपोर्ट, 33 फीसदी हुए नाकाबिल, अब शासन के हाथ में फैसला।

Big breaking : विजलेंस ने सौंपी दरोगा भर्ती धांधली की रिपोर्ट, 33 फीसदी हुए नाकाबिल, अब शासन के हाथ में फैसला।

3 years ago
एक्सक्लूसिव: UKPSC के नए अध्यक्ष के नियुक्त होने तक डा० जे. एम.एस. राणा संभालेंगे अध्यक्ष पद..

एक्सक्लूसिव: UKPSC के नए अध्यक्ष के नियुक्त होने तक डा० जे. एम.एस. राणा संभालेंगे अध्यक्ष पद..

3 years ago
Weather update: अब सताएगी गर्मी 7 जून तक ऐसा रहेगा मौसम। पढ़ें ताज़ा अपडेट 

Weather update: अब सताएगी गर्मी 7 जून तक ऐसा रहेगा मौसम। पढ़ें ताज़ा अपडेट 

3 years ago
नकली किसान बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को रैली निकलवा कर भ्रम की स्थिति पैदा कर रही त्रिवेंद्र सरकार रविन्द्र सिंह आनंद

नकली किसान बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को रैली निकलवा कर भ्रम की स्थिति पैदा कर रही त्रिवेंद्र सरकार रविन्द्र सिंह आनंद

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या
  • उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था
  • उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

September 29, 2026
उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

September 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.