CM धामी की अध्यक्षता में हाईलेवल बैठक, सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अहम मुद्दों पर चर्चा
उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो रहे हैं।
बैठक में गृह सचिव, सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गढ़वाल और कुमाऊँ मंडल के आयुक्तों के साथ-साथ गढ़वाल और कुमाऊँ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक भी मौजूद हैं।
इस उच्चस्तरीय बैठक को प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में किन मुद्दों पर क्या निर्णय लिए जाते हैं, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।










