Monday, June 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

Breaking: उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट। आज अब तक 158 नए संक्रमित। कुल आंकड़ा 907

Breaking: उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट। आज अब तक 158 नए संक्रमित। कुल आंकड़ा 907
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट। आज अब तक 158 नए संक्रमित। कुल आंकड़ा 907

 

Related posts

“साथ जीएंगे, साथ मरेंगे” – झूलाघाट में विवाहित महिला और 17 वर्षीय किशोरी को आपस में हुआ प्यार, दोनों नदी में …

“साथ जीएंगे, साथ मरेंगे” – झूलाघाट में विवाहित महिला और 17 वर्षीय किशोरी को आपस में हुआ प्यार, दोनों नदी में …

May 29, 2026
देहरादून में ऑफिस से लौट रहे युवक को अपहरण कर दो बदमाशों ने की लूट पाट, फिर पुल से फेंक दिया नीचे

देहरादून में ऑफिस से लौट रहे युवक को अपहरण कर दो बदमाशों ने की लूट पाट, फिर पुल से फेंक दिया नीचे

May 9, 2026

देहरादून। आज उत्तराखंड में कोरोना के कुल पॉजीटिव मामले 158 सामने आए है। बड़ी बात यह रही कि, देहरादून में आज 48 लोगों की पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। इसके अलावा देहरादून में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, उनके पुत्र व बहू समेत उनके स्टाफ और संपर्क में आने वाले 22 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार कुल 105 नए मरीज सामने आए हैं। जहां आज नैनीताल जनपद में 31 लोगों की रिपोर्ट सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में पॉजीटिव आई है। वहीं देहरादून में काबीना मंत्री और उनके परिजनों व सहयोगियों के पॉजीटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मच गई है। इससे पहले दोपहर दो बजे जारी हैल्थ बुलेटिन में 53 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी।

इन जिलों में पाए गए कोरोना संक्रमित

● नैनीताल जनपद में आज 31 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
● देहरादून में 48 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
● हरिद्वार में 17 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
● टिहरी में 3 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
● पौड़ी गढ़वाल में 6 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
● उत्तरकाशी में 7 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
● रुद्रप्रयाग में एक व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
● चमोली में 2 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
● ऊधमसिंहनगर में 20 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
● अल्मोड़ा में 18 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
● चंपावत में 4 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
● इसके अलावा एक व्यक्ति की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजीटिव आई है।

इस प्रकार अब उत्तराखंड में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 907 पहुंच गई है। हालांकि अब तक 102 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके है। अब प्रदेश में 797 एक्टिव मामले विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके अलावा 06 लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते प्रदेश में मौत हो चुकी है। अब तक कुल 22,546 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसके अलावा अभी भी लगभग 06 हजार से ज्यादा सेंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आज भी 1,588 सेंपल जांच के लिए भेजे गए।

बताते चलें कि गत दिवस कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत की रिपोर्ट भी देहरादून की प्राइवेट लैब में पॉजीटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की हलचल बढ़ गई थी। उन्हें आज एम्स ऋषिकेश के कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया गया है और मंत्री सतपाल महाराज समेत उनके संपर्क में आए 42 लोगों को देहरादून के सुद्धोवाला केंद्र में क्वारंटीन किया गया।

 

ऋषिकेश एम्स में एक कोरोना मरीज की मौत

एक युवक की एम्स में आज मौत हो गई। उसे 27 मई को एम्स के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। उसकी रिपोर्ट 29 मई को पॉजीटिव आई। लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। इससे पहले भी प्रदेश में पांच संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में दर्शाया गया है कि, इन सभी मरीजों की मौत विभिन्न बीमारियों के चलते हुई थी। उक्त युवक ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र का रहने वाला था। वह कुछ समय पूर्व बिजली करंट की चपेट में आ गया था। उसका एम्स में ही उपचार चल रहा था।

हालांकि एम्स में कोविड-19 के नोडल अधिकारी ने बताया कि, उक्त युवक की मई प्रथम सप्ताह में उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी। बहरहाल अब यह तो स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि, उक्त युवक की मौत किन कारणों से हुई। इस दु:खद घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Previous Post

देवाल ब्लॉक के विकास कार्यों में नही की जाएगी बर्दाश्त किसी भी तरह की कोताही

Next Post

पर्यावरण प्रेमी ने ग्रामीणों को बांटे मास्क। गांव में किया सैनिटाइजर का छिड़काव

Next Post
पर्यावरण प्रेमी ने ग्रामीणों को बांटे मास्क। गांव में किया सैनिटाइजर का छिड़काव

पर्यावरण प्रेमी ने ग्रामीणों को बांटे मास्क। गांव में किया सैनिटाइजर का छिड़काव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर :  मॉर्निंग वॉक पर निकले रेलवे के रिटायर अफसर को घर के बाहर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने बनाया बंधक

बड़ी खबर : मॉर्निंग वॉक पर निकले रेलवे के रिटायर अफसर को घर के बाहर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने बनाया बंधक

2 years ago
आरटीआई खुलासा : जौनसार आरक्षण घोटाला, ब्राह्मण-क्षत्रियों को गैरकानूनी तरीके से ST सर्टिफिकेट

आरटीआई खुलासा : जौनसार आरक्षण घोटाला, ब्राह्मण-क्षत्रियों को गैरकानूनी तरीके से ST सर्टिफिकेट

9 months ago
बिग ब्रेकिंग : मा0 सीएम की दुर्गम क्षेत्र प्राथमिकता को जिला प्रशासन देगा मूर्तरूप

बिग ब्रेकिंग : मा0 सीएम की दुर्गम क्षेत्र प्राथमिकता को जिला प्रशासन देगा मूर्तरूप

1 year ago
सावधान : मौसम बदल सकता है करवट, इन जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

सावधान : मौसम बदल सकता है करवट, इन जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

6 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून में बनेगा नया विधानसभा भवन और सचिवालय, कटेंगे 3000 पेड़
  • पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा गया जेल, जमानत याचिका खारिज
  • दुखद : उत्तराखंड घूमने आये नवविवाहिता दंपति, पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

देहरादून में बनेगा नया विधानसभा भवन और सचिवालय, कटेंगे 3000 पेड़

देहरादून में बनेगा नया विधानसभा भवन और सचिवालय, कटेंगे 3000 पेड़

June 15, 2026
पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा गया जेल, जमानत याचिका खारिज

पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा गया जेल, जमानत याचिका खारिज

June 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.