Friday, December 12, 2025
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

जेनिथ फेस्ट 2025 दूसरा दिन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पाॅडवाज़

जेनिथ फेस्ट 2025 दूसरा दिन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पाॅडवाज़
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

पौड़ी : गजल्ड गांव में आदमखोर गुलदार को मारने के लिए शूटर हुए तैनात

December 6, 2025
पौड़ी : गुलदार के हमले से गुस्साए ग्रामीण, वन विभाग कर्मचारियों को किया कैद

गुलदार का आतंक जारी, 60 वर्षीय महिला को उठा ले गया घर से

December 6, 2025

जेनिथ फेस्ट 2025 दूसरा दिन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पाॅडवाज़
ने बहाई उत्तराखण्डी लोक संस्कृति की बयार
 एसजीआरआर विश्वविद्यालय में देशभक्ति के गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों को सराहा
 भारत माता की जय और वीर जवानों के जय के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल
देहरादून । श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जेनिथ फेस्ट 2025 के दूसरा दिन देशभक्ति के गीतों की बहार बही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश प्रेम की गीतों को देखा और छात्र-छात्राओं की हौंसलाफजाई की। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद वीर सपूतों की जय से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का दूसरा आकर्षण उत्तराखण्ड का लोकप्रिय बैण्ड पाॅडवाज़ की प्रस्तुतियां रहीं। विश्वविद्यालय के हेलीपैड ग्राउंड पर उमड़े हजारों छात्रों ने इस दिन को एक अविस्मरणीय अनुभव बना दिया। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पांडवाज बैंड की मनमोहक लाइव परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अनुभव ऐसा कि ढोल धमाऊं की थाप पंडों गीतों पर देवी देवता कार्यक्रम स्थल पर अवतरति हो गए हों।
शनिवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड विशिष्ट अतिथि डाॅ धन सिंह रावत, स्वास्थ्य एवम् शिक्षा मंत्री उत्तराखण्ड, विनोद चमोली, विधायक धर्मपुर, विपिन चन्द्र घिल्डियाल, चीफ एडवाइजर, श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, डाॅ कुमुद सकलानी, कुलपति श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, डाॅ जे.पी.पचैरी, सलाहकार, माननीय प्रेसीडेंट, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय शौर्य के योगदान को याद किया. उन्होंने वीर अमर शहीदों के बलिदान को नमन किय. उन्होंने काह कि उत्तराखंड देवभूमिवीरों की भूमि है. जब जब देश को आवश्यकता पड़ी है, उत्तराखंड के वीर जवान का शौर्य सबसे आगे रहा है.उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज के योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि पूजनीय
श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के कुशल मार्गदर्शन में एस जी आर आर ग्रुप के संस्थान उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैँ
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल राज्य सरकार के सबसे महत्त्वपूर्ण सहयोगी के रूप में कार्य कर रहा है. उत्तराखंड में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में आयुष्मान योजना के सबसे अधिक मरीज लाभान्वित हो रहे हैँ. एस जी आर आर ग्रुप को जब भी सरकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा.
धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई एवम शुभकामनायें दी.
कुलपति प्रो. (डॉ.) कुमुद सकलानी ने कहा कि जेनिथ फेस्ट न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव है, बल्कि यह छात्रों को अपनी रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच भी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक धरोहर और समृद्ध परंपरा का प्रतीक भी है।
पाॅंडवाज़ बैंड की प्रस्तुतियों ने बांधा समा
पाॅडवाज़ बैंड की प्रस्तुति बेडू पाको बारामासा गीत के साथ बैंड ने उत्तराखंडी लोक संगीत की सुंदरता को दर्शाया। ढ़ोल दमाऊ की थाप और पहाड़ी संगीत के जादू ने दर्शकों को उत्तराखण्डी लोक संस्कृति से रूबरू करवाया। कार्यक्रम की सबसे विशेष प्रस्तुति रही केदारनाथ चला फुलारी फूलों को सौदा-सौदा फूल बिरौला, तिलै धारु बोला, हांजी रंचणा त रंचे। उत्तराखंड के पारंपरिक ‘फुलारी’ लोकगीत में स्थानीय संस्कृति की छवि उभरकर सामने आई। यह गीत जैसे हिमालय की वादियों से निकलकर दर्शकों के हृदय तक उतर गया। विशेष रूप से राधा गीत ने एक नया रंग लिया, जब बैंड ने इसे लोक धुनों के साथ समकालीन संगीत में समाहित किया। छात्र-छात्राएं पूरी तरह से इसके साथ जुड़ गए। बैंड के सदस्य बारी-बारी से अपनी संगीत कला से दर्शकों को मोहित करते रहे और सभी ने फ्लैशलाइट्स जलाकर उनके साथ गीतों का आनंद लिया।
पंजाबी गायक मनवीर सिंह ने दी रंगारंग प्रस्तुति
जेनिथ फेस्ट 2025 के में लोकप्रिय पंजाबी गायक मनवीर सिंह ने जबरदस्त लाइव प्रस्तुति दी। पंजाबी सिंगिंग सेंसेशन मनवीर सिंह की ऊर्जावान प्रस्तुति और हिट गानों ने समां बांध दिया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत रोमांटिक गीत रांझणा से की। इसके बाद उन्होंने मेरी रानी, शक्कर पारे और प्रपोज जैसे गीतों से युवा धड़कनों को और तेज कर दिया। झुमके, तेरी वाइब, सुरमा जैसे तेज बीट्स वाले गानों की प्रस्तुति दी। भावनाओं से भरे गीत सिंगल मैसेज, सुबह-शाम और प्यार वाली फील गीतों ने माहौल को भावुकता से भर दिया। शाम को एक नया रंग तब मिला जब उन्होंने काला जादू, नेचुरल ब्यूटी और कॉफी वालियां जैसे गाने प्रस्तुत किए। इन गीतों की धुनें आधुनिक थीं, लेकिन बोल सीधे दिल से जुड़े हुए थे।
रील्स के लिए दिखा छात्रों का क्रेज
जेनिथ 2025 में छात्रों के लिए शानदार भोजन स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जहां विभिन्न प्रकार के अंतरराष्ट्रीय और देसी व्यंजन उपलब्ध थे। साथ ही, कई छात्रों ने रील्स बनाई और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया।

Previous Post

संस्कृत परिषद् द्वारा विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, विविध प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा की चमक

Next Post

“देशभक्ति की मिसाल बनेगी देहरादून की शौर्य तिरंगा यात्रा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को मिलेगा जनसमर्थन”

Next Post
“देशभक्ति की मिसाल बनेगी देहरादून की शौर्य तिरंगा यात्रा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को मिलेगा जनसमर्थन”

"देशभक्ति की मिसाल बनेगी देहरादून की शौर्य तिरंगा यात्रा, 'ऑपरेशन सिंदूर' को मिलेगा जनसमर्थन"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग : भाजपा ने केदारनाथ उपचुनाव में आशा नौटियाल को मैदान में उतारा

बिग ब्रेकिंग : भाजपा ने केदारनाथ उपचुनाव में आशा नौटियाल को मैदान में उतारा

1 year ago
ब्रेकिंग: नैनीताल में इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

ब्रेकिंग: नैनीताल में इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

1 year ago
दुःखद: देश की सीमा पर उत्तराखंड का एक और बेटा

दुःखद: देश की सीमा पर उत्तराखंड का एक और बेटा

4 years ago
अलग अलग सड़क हादसों में दो दोस्तों समेत पांच की दर्दनाक मौत

अलग अलग सड़क हादसों में दो दोस्तों समेत पांच की दर्दनाक मौत

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • संपूर्ण हुई कैबिनेट बैठक,19 प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • लव मैरेज के महज दो महीने बाद पत्नी फंदे पर लटकी मिली
  • पौड़ी : गजल्ड गांव में आदमखोर गुलदार को मारने के लिए शूटर हुए तैनात

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

संपूर्ण हुई कैबिनेट बैठक,19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

संपूर्ण हुई कैबिनेट बैठक,19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

December 10, 2025
लव मैरेज के महज दो महीने बाद पत्नी फंदे पर लटकी मिली

लव मैरेज के महज दो महीने बाद पत्नी फंदे पर लटकी मिली

December 10, 2025
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.