Friday, November 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home हस्तक्षेप

बालविकास महिला सशक्तिकरण विभाग में 10 करोड़ का मोबाइल घोटाला।

बालविकास महिला सशक्तिकरण विभाग में 10 करोड़ का मोबाइल घोटाला।

Unknown number calling in the middle of the night. Phone call from stranger. Person holding mobile and smartphone home late.

0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बालविकास महिला सशक्तिकरण विभाग में 10 करोड़ का मोबाइल घोटाला।

Report- VIJAY RAWAT

Related posts

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

November 13, 2026
बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

November 13, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रदेश संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बेहद कम जीबी वाले फोनों दिए गए जो मार्केट कीमत से दुगने दामों में खरीदे गए ,महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग(आईसीडीएस) में मोबाइल खरीद घोटाले की साफ़ तौर पर बू आ रही है,विभाग की ओर से राज्य की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जो स्मार्ट फोन दिये गये हैं, उनके मूल्य और गुणवत्ता के आधार पर उनके सौदे को लेकर सवाल उठ रहे हैं?शिकायत है कि निम्न गुणवत्ता का मोबाइल फोन बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर खरीदे गये जिससे सरकार को लाखों रूपये की चपत लगी।केन्द्र सरकार की पोषण योजना के तहत देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखण्ड में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराये गये हैं,आईसीडीएस ने ये मोबाइल फोन जेम पोर्टल के जरिये लावा कम्पनी के (लावा जेड 61 टू जीबी) खरीदे। राज्य की सभी 20076 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ये स्मार्ट फोन वितरित कर दिये गये हैं,कहा गया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से न केवल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की कार्यक्षमता में बढ़ेगी,बल्कि कार्य भी साफ सुथरे और पारदर्शी तरीके से हो पायेंगे, पर यही फोन कार्यकत्रियों के लिये जी का जंजाल बन गये हैं,विभाग से उन्हें आदेश दिये गये हैं कि वे अब 14 रजिस्टरों का काम मैनुअली करने के बजाए स्मार्ट फोन पर करें। फोन के जरिये ही कार्यकत्रियों की लोकेशन, दिनभर किये गये कार्य आदि की मॉनीटरिंग भी होनी है। कार्यकत्रियों को दिए गए फोन में से कुछ में दिक्कत यह आ रही है कि फोन या तो ऑन नहीं हो रहे हैं या फिर उनमें नेटवर्क नहीं आ रहा है। ऐसे में उन्हें परिजनों के मोबाइल से हॉट स्टपॉट के जरिये इण्टरनेट शेयर करना पड़ रहा है ताकि वे अपनी रिपोर्ट विभाग को भेज सकें। कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपने खराब नये फोन सुपरवाइजर व मास्टर ट्रेनर को सौंप दिये हैं।बाजार में लावा जेड61,2 जीबी मोबाइल फोन की कीमत अमेजोन पर 5394 व फ्लिपकार्ट पर 4980 रूपया है। जबकि केन्द्र सरकार से पोष योजना के तहत राज्य सरकार को इसके लिये 10 हजार रूपया प्रतिमोबाइल के हिसाब से बजट दिया गया। इस तरह मोबाइल खरीद में लगभग दस करोड़ का घोटाला साफ़ तौर पर नजऱ आ रहा है,हाल ही में इस सम्बंध में मुख्यमंत्री को एक शिकायत की गई है,जिसमें कहा गया है कि विभाग ने ये मोबाइल बाजार मूल्य से प्रति लगभग 3500 रूपया अधिक दाम पर खरीदे।आईसीडीएस निदेशक झरना कामठान ने स्वीकार किया है कि लावा कम्पनी का जो मोबाइल फोन जो विभाग ने खरीदा है उसके दाम बाजार में कम हैं। उन्होंने कहा कि विभाग ने अपने सॉफ्टवेयर के हिसाब से डायरेक्ट कम्पनी से ये मोबाइल फोन बनवाये और खरीदे। इसलिये इसके दाम अधिक हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जो शिकायत इस सम्बंध में मिली थी वो गुमनाम पत्र था,इसलिये उसे गंभीरता से नहीं लिया गया,मोबाइल घोटाला प्रकरण और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं पर चर्चा के लिये आंगनबाड़ी कार्यकत्री /सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक श्रीमती रेखा नेगी जी की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय देहरादून में आयोजित की गई बैठक में सरकार द्वारा दिए जा रहे फोन पर पहले से ही अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुकी श्रीमती रेखा नेगी ने अपनी आवाज फिर बुलंद की और कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जीरो टोलरेंस मे लाखों का मोबाइल खरीद कर सशक्त बनाने में जुटी है और सरकार इतने कम जी बी वाले फोनों को लेकर भारत को मजबूत बनाने की बात करती है जबकि विभाग द्वारा दिए गए फोन की क्वालिटी बहुत घटिया है जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बताया कि फोनों के साथ साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ रहा है जिस कारण कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां डिप्रेशन में आ गई है और आत्महत्या करने के लिए विवश हो रही है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार से ये अपील की है हमारे कार्य को देखते हुए हमारा मानदेय 18000 रुपया
किया जाये,अगर सरकार हमारी मांगों को लेकर सकारात्मक रवैया नहीं रखती है तो हमें मजबूरन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा,संगठन ने यह निर्णय लिया है कि आगामी 18-11-19 को पूरे प्रदेश में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी परियोजना में एक दिवसीय धरने के माध्यम से सरकार को अपना मांग पत्र भेजेगीं,

Previous Post

वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत पर आया देवता देखें वीडियो।

Next Post

एक्सक्लूसिव वीडियो : अब देवता भी त्रिवेंद्र से रुष्ट ।

Next Post
एक्सक्लूसिव वीडियो : अब देवता भी त्रिवेंद्र से रुष्ट ।

एक्सक्लूसिव वीडियो : अब देवता भी त्रिवेंद्र से रुष्ट ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी का बड़ा प्रदर्शन, बिजली की बढी हुई दरें निरस्त करने और सिक्योरिटी लौटाने की मांग

बड़ी खबर : ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी का बड़ा प्रदर्शन, बिजली की बढी हुई दरें निरस्त करने और सिक्योरिटी लौटाने की मांग

2 years ago
बिंदाल नदी के उफान से जनता का नुकसान। “आप” ने विधायक को ठहराया दोषी

बिंदाल नदी के उफान से जनता का नुकसान। “आप” ने विधायक को ठहराया दोषी

5 years ago
बड़ी खबर:जानिए क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा

बड़ी खबर:जानिए क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा

4 years ago
SGRR में जुनियर रेजीडेंट्स के लिए विशेष रूप से आयोजित CME में दी गई काॅर्डियक इमजरेंसी पर ट्रेनिंग

SGRR में जुनियर रेजीडेंट्स के लिए विशेष रूप से आयोजित CME में दी गई काॅर्डियक इमजरेंसी पर ट्रेनिंग

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल
  • बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट
  • उत्तराखंड में जरूरतमंद बच्चों को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये! 1 दिसंबर से शुरू हो सकती है मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

November 13, 2026
बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

November 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.