Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: अंकिता हत्याकांड में नया खुलासा। रिजॉर्ट के हाउस कीपर के बयान दर्ज.. पढ़े

बड़ी खबर: अंकिता हत्याकांड में नया खुलासा। रिजॉर्ट के हाउस कीपर के बयान दर्ज.. पढ़े
0
SHARES
512
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: अंकिता हत्याकांड में नया खुलासा। रिजॉर्ट के हाउस कीपर के बयान दर्ज.. पढ़े

 

Related posts

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

September 29, 2026
उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

September 29, 2026

कोटद्वार: अंकिता हत्याकांड में बृहस्पतिवार को एक गवाह ने कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रीना नेगी की अदालत में बयान दर्ज कराए। दूसरा गवाह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। अब गवाही के लिए अगली तिथि 17 मई निर्धारित की गई है। जिसमें गवाही के लिए तीन गवाहों को समन भेजा जा रहा है। गवाही और प्रति परीक्षा के दौरान तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता अदालत में मौजूद रहे।

अंकिता हत्याकांड की पैरवी के लिए नियुक्त विशेष लोक अभियोजक डीजीसी जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार की गवाही के लिए मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में हाउस कीपिंग का काम करने वाले विवेक आर्य और आयुष को समन भेजा गया था, लेकिन अदालत में केवल विवेक ही हाजिर हुआ। उसने पुलिस व एसआईटी को दिए बयानों को अदालत में दोहराया।

विवेक आर्य ने अदालत में बताया कि वह केवल 10वीं कक्षा तक पढ़ा है। उसने वनंत्रा रिजार्ट में हाउस कीपिंग की नौकरी के लिए आवेदन किया था। जिसमें उसे साढ़े दस हजार रुपये में नौकरी पर रख लिया गया। उसने रिजॉर्ट में 09 सितंबर को नौकरी ज्वाइन की। अगले दिन उसने साथ के अन्य लोगों से सुना कि अंकिता के साथ रिजॉर्ट में मारपीट हुई थी। अंकिता ने पुलकित आर्य को मारा था थप्पड़।

11 सितंबर को अंकिता ने उसे बताया कि पुलकित आर्य और सौरभ ने ड्रिंक करने के बाद अश्लील हरकत करने की कोशिश की। जिस पर अंकिता ने पुलकित आर्य को थप्पड़ मारने की बात बताई। अंकिता ने यह भी बताया कि इससे पहले दो सितंबर को बर्थडे पार्टी के दिन सौरभ भास्कर ने उसे रुम में ले जाकर ड्रिंक कराकर बदतमीजी की और अश्लील हरकत करने की कोशिश की।

विवेक आर्य ने अदालत में बताया कि 14 सितंबर को रिसॉर्ट में अंकिता का दोस्त पुष्पदीप भी आया था। वह यहां 16 सितंबर तक रहा। बताया कि उसने भी भी रिजॉर्ट में 16 सितंबर तक नौकरी की। इसके बाद वह अन्यत्र चला गया। बताया कि अगले दिन 17 सितंबर अंकिता का उसे फोन आया था कि रिजॉर्ट में कोई चीफ गेस्ट आने वाला है, जिसे एक्स्ट्रा सर्विस देने के लिए पुलकित आर्य उसे मनाने में लगा है।

यह भी बताया कि अंकित ने उसके साथ धक्का मुक्की की है। बताया कि 18 सितंबर को अंकिता मैडम का उसे फिर फोन आया। फोन पर वह रो रही थी। रोते हुए उसने उसे यहां से ले जाने का आग्रह किया। उस वक्त वह गाड़ी चला रहा था। उसने बाद में बात करने की बात कहते हुए फोन काट दिया। शाम को करीब 7:00 बजे उसने अंकिता मैडम को फोन लगाया था, लेकिन उनका फोन नहीं लगा। उसके बाद अंकिता मैडम से कोई बात नहीं हुई।

गवाही में विवेक ने बताया कि रिसॉर्ट में सीसीटीवी. कैमरे लगे थे, लेकिन उसे पता नहीं कि वे चलते थे या नहीं। यह भी बताया कि 16 सितंबर को रिजॉर्ट में 16 से 17 वीआईपी गेस्ट आए थे। वे वहां पर करीब एक घंटा रूके। उनके पास सूटकेश व गन थी। एक घंटा रुकने के बाद अन्य लोग चले गए, जबकि 2 से 3 गेस्ट ही रिजॉर्ट में रुके।

अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही पूरे होने के बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनुज पुंडीर, अमित सजवान एवं रजत दुआ ने गवाह से प्रति परीक्षा की।डीजीसी जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अब अदालत में अगली गवाही 17 मई को होगी। जिसके लिए तीन गवाहों को समन भेजा जा रहा है। अंकिता हत्याकांड एसआईटी की ओर से 97 गवाह बनाए गए हैं। जिसमें अब तक 8 लोगों की गवाही हो चुकी है।

तीनों हत्यारोपी कोर्ट में रहे मौजूद, अदालत परिसर में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

अंकिता हत्याकांड के ट्रायल के दौरान बृहस्पतिवार को तीनों आरोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अदालत में लाया गया था। गवाही के दौरान पूरे समय तीनों अदालत में मौजूद रहे। तीनों राज्य की अलग-अलग जनपदों की जेलों में न्यायिक अभिरक्षा में हैं। आरोपियों के अदालत में लाने से उनके वापस जाने तक परिसर में कड़ी पुलिस सुरक्षा मौजूद रही।

Previous Post

बड़ी खबर: हेली सेवा के नाम पर यात्रियों को ठगने वाली 15 वेबसाइट STF ने की ब्लॉक..

Next Post

UKPSC: उत्तराखंड PCS-J प्री की आंसर की जारी,इस तारीख तक जता सकते हैं आपत्ति

Next Post
UKPSC: उत्तराखंड PCS-J प्री की आंसर की जारी,इस तारीख तक जता सकते हैं आपत्ति

UKPSC: उत्तराखंड PCS-J प्री की आंसर की जारी,इस तारीख तक जता सकते हैं आपत्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर:नशे की हालत में चिकित्सक को उपचार करना पड़ा महंगा। हुई निलंबन की कार्यवाही। आदेश जारी

बड़ी खबर:नशे की हालत में चिकित्सक को उपचार करना पड़ा महंगा। हुई निलंबन की कार्यवाही। आदेश जारी

4 years ago
बड़ी ख़बर: दो आईपीएस और दो पीपीएस अधिकारियों के तबादले।

बड़ी ख़बर: दो आईपीएस और दो पीपीएस अधिकारियों के तबादले।

5 years ago
BIG BREAKING : कोचिंग सस्थानो के लिए नई गाइडलाइंस जारी, 16 साल से कम उम्र के बच्चे दिखे तो लगेगा इतना जुर्माना।

BIG BREAKING : कोचिंग सस्थानो के लिए नई गाइडलाइंस जारी, 16 साल से कम उम्र के बच्चे दिखे तो लगेगा इतना जुर्माना।

3 years ago
बड़ी खबर: पत्रकार नवल खाली ने बद्रीनाथ सीट पर नामांकन किया दर्ज, भाजपा कांग्रेस पर जमकर बरसे

बड़ी खबर: पत्रकार नवल खाली ने बद्रीनाथ सीट पर नामांकन किया दर्ज, भाजपा कांग्रेस पर जमकर बरसे

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या
  • उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था
  • उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

September 29, 2026
उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

September 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.