Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

बड़ा हादसा: दून अस्पताल के MRI सेंटर के स्टोर में लगी आग, सारा रिकॉर्ड जलकर खाक

बड़ा हादसा: दून अस्पताल के MRI सेंटर के स्टोर में लगी आग, सारा रिकॉर्ड जलकर खाक
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

देहरादून में ऑफिस से लौट रहे युवक को अपहरण कर दो बदमाशों ने की लूट पाट, फिर पुल से फेंक दिया नीचे

देहरादून में ऑफिस से लौट रहे युवक को अपहरण कर दो बदमाशों ने की लूट पाट, फिर पुल से फेंक दिया नीचे

May 9, 2026
टैक्सी ड्राइवर की बेटी ने रचा इतिहास: वंशिका ने 97% के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया

टैक्सी ड्राइवर की बेटी ने रचा इतिहास: वंशिका ने 97% के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया

April 25, 2026

दून अस्पताल के MRI सेंटर के स्टोर में लगी आग, सारा रिकॉर्ड जलकर खाक

देहरादून। सोमवार सवेरे दून अस्पताल के MRI सेंटर (मैग्नेटिक रेसोनेंस इमेजिंग सेंटर) के स्टोर में अचानक आग लग गई. आग लगने के कारण स्टोर में फिल्म अलमारी, कंट्रास्ट और सरकारी दस्तावेज जल गए। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है. फिलहाल डायग्नोस्टिक डिपार्मेंट की बिजली काट दी गई है।

दून अस्पताल के एमआरआई सेंटर के स्टोर रूम में लगी आग

 मौके पर मौजूद रहे सिटी स्कैन इंचार्ज अभय नेगी, टेक्निकल इंचार्ज रेडियो डायग्नोस्टिक महेंद्र भंडारी ने बताया कि आज सवेरे 10:30 बजे के आसपास रेडियो डायग्नोस्टिक डिपार्टमेंट के स्टोर में अचानक आग लग गई। आग लगने से धुंआ चारों ओर फैल गया।

उस दौरान डिपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर 20 से 22 मरीज और अटेंडेंट मौजूद थे। निकासी न होने की वजह से दून अस्पताल के स्टाफ ने वहां मौजूद मरीजों को दूसरे छोर से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

अस्पताल के कर्मचारियों ने टीन शेड से चढ़कर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग लगने के बाद फिलहाल एमआरआई की जांच को रोक दिया गया है। दून अस्पताल के कर्मचारियों की तत्परता की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।

दमकल ने बुझाई आग

दमकल के एक वाहन ने आकर एमआरआई सेंटर के डिपार्टमेंटल स्टोर की आग बुझाई। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दून अस्पताल उत्तराखंड का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है।

इस अस्पताल में देहरादून और आसपास के मरीजों का इलाज तो होता ही है, यहां राज्य भर से मरीज अपना इलाज कराने आते हैं  इसके साथ ही गढ़वाल मंडल के जिलों से रेफर हुए अधिकांश मरीज भी दून अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं।

डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने क्या कहा

दून अस्पताल की पुरानी इमारत में स्थित रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के स्टोर में लगी आग को लेकर डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर धनंजय डोभाल का कहना है कि आग लगने की घटना आज सवेरे की है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर अवंतिका मरीज का अल्ट्रासाउंड कर रही थीं, तभी उनके बगल वाले रूम में हल्का धमाका हुआ।

शुरू में यह पता नहीं चल पाया कि धमाका किस वजह से हुआ। धीरे-धीरे उस कमरे से धुंआ निकलने लगा। राहत की बात रही कि उस समय रेडियोलॉजी टेक्निशियन और सुरक्षा कर्मियों ने मिलकर वहां मौजूद मरीजों और अटेंडेंट को सुरक्षित दूसरे रास्ते से बाहर निकाल लिया।

डॉ अवंतिका ने स्टोर में लगी आग को देखते हुए वहां मौजूद दृष्टि बाधित व्यक्ति को भी सुरक्षित डायग्नोस्टिक सेंटर से बाहर निकाल लिया। इसके बाद मेडिकल स्टाफ कर्मियों ने अस्पताल में मौजूद अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से आग और धुएं पर नियंत्रण पा लिया।

उन्होंने बताया कि स्टोर में रखी हुई सीटी स्कैन और एमआरआई फिल्म ज्वलनशील होती हैं। ऐसे में संभवत: शॉर्ट सर्किट होने पर एमआरआई और सीटी स्कैन की फिल्म ने आग पकड़ ली और यह हादसा हो गया।

Previous Post

गुड न्यूज: कल घोषित होगा 10वीं और 12 वीं का परीक्षा सुधार परिणाम

Next Post

राजनीति: AICC के वॉर रूम में कांग्रेस विधानमंडल की बैठक, कई विषयों पर हुई चर्चा। पढ़ें….

Next Post
राजनीति: AICC के वॉर रूम में कांग्रेस विधानमंडल की बैठक, कई विषयों पर हुई चर्चा। पढ़ें….

राजनीति: AICC के वॉर रूम में कांग्रेस विधानमंडल की बैठक, कई विषयों पर हुई चर्चा। पढ़ें....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मूल निवास को लेकर उक्रांद ने फूंका सरकार का पुतला

मूल निवास को लेकर उक्रांद ने फूंका सरकार का पुतला

5 years ago
गुड न्यूज: सूचना विभाग की झांकी को बेस्ट झांकी का अवॉर्ड मिला

गुड न्यूज: सूचना विभाग की झांकी को बेस्ट झांकी का अवॉर्ड मिला

1 year ago
गुड़ न्यूज़: कोरोना की जंग में फ्रंटलाइन पर 108 एंबुलेंसकर्मी

गुड़ न्यूज़: कोरोना की जंग में फ्रंटलाइन पर 108 एंबुलेंसकर्मी

6 years ago
एसजीआरआरयू में रिसर्च कांक्लेव 2025 का आयोजन : नवाचार और सतत विकास का उत्सव

एसजीआरआरयू में रिसर्च कांक्लेव 2025 का आयोजन : नवाचार और सतत विकास का उत्सव

8 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.