Friday, June 26, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

मत्स्य पालन से आ रही आत्मनिर्भरता: रेखा आर्या

मत्स्य पालन से आ रही आत्मनिर्भरता: रेखा आर्या
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज देहरादून में महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण के लिए CAR मॉड्यूल कार्यशाला का आयोजन

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज देहरादून में महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण के लिए CAR मॉड्यूल कार्यशाला का आयोजन

June 26, 2026
देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में रैगिंग का विवाद, मानसिक तनाव में आए दो छात्र, एक ने मांगी टीसी तो दूसरा लौटा घर

देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में रैगिंग का विवाद, मानसिक तनाव में आए दो छात्र, एक ने मांगी टीसी तो दूसरा लौटा घर

June 26, 2026
पंकज कपूर
देहरादून। पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की मंत्री रेखा आर्या ने हस्तक्षेप से एक खास बातचीत के दौरान बताया कि मत्स्य पालन में हमारा फोकस ट्राउट मछली पर है। हम लोग ट्राउट को बढ़ावा देना चाह रहे हैं। जो हमारे जिले या जनपद 4000 फीट की ऊंचाई पर है। वहां पर हम खासकर ट्राउट को बढ़ावा दे रहे है। ट्राउट के रेसविज़ वगैरह बनवा रहे हैं। इसके लिए विभाग के माध्यम से और नाबार्ड के माध्यम से इसके बजट की व्यवस्था हम लोग कर रहे हैं और ऐसे हमारे बहुत सारे मत्स्य पालक हैं, जिनको हम लोग सब्सिडी भी दे रहे हैं। ट्राउट की जिस तरह से आज अधिक से अधिक जो मांग बढ़ रही है, उस मांग को हम पूरा कर सके। इसलिए इसको हम बढ़ावा दे रहे हैं। इसमें 40 फ़ीसदी सब्सिडी भी हम लोग देने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही महिलाओं की भी रुचि इस दिशा में बड़े कि वह मत्स्य पालन कर सकें तो उनके लिए भी हम लोगों ने महिला जल कृषि योजना को पहले प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया है।
फिर इसमें हमने महिलाओं को फ्री ऑफ कॉस्ट ( Free Of Cost ) पोंड्स बनाकर के दिए, और हमने उनको मत्स्य बीज भी उपलब्ध कराएं जो उनकी जलवायु के अनुकूल प्रतीत होती है। वहीं फिशेस भी हमने उनको उपलब्ध कराई, जैसे फिंगरलिंग्स हमने उपलब्ध कराई। आज सफलता के रूप में अल्मोड़ा जनपद में भी और सफलता के रूप में थोड़ा गढ़वाल में, पौड़ी जनपद में, दोनों योजनाएं बढ़िया तरीके से चल रही हैं। इससे महिलाएं तरक्की में भी है। इसके साथ ही हमारा यह मानना है कि किस प्रकार से हम जल कृषि को और अधिक उत्पादन की दिशा में ले जा सके और किस तरीके से रेड मीट की जगह लोग फिशरी को अपनाएं। तो इसके लिए हमने उनको समय-समय पर प्रेरित करने के लिए मोबाइल फिश आउटलेट वैन चालू की। जिसके माध्यम से हमारे जो बेरोजगार हैं उन्हें रोजगार भी प्राप्त हुआ और आम जनों को फिश के विभिन्न प्रोडक्ट्स खाने को भी मिले सके। विभिन्न ब्रांड्स में भी हम लोग हर साल एक नया राजस्व कलेक्ट कर रहे हैं। इससे हर प्रतिवर्ष राजस्व बढ़ेगा। जिसके लिए हम लोग निरंतर प्रयास कर रहें है कि किस तरह से मत्स्य के मामले में हम लोग आत्मनिर्भर हो सकें।
हम लोगों ने हिमाचल से अभी कुछ समय पहले फिश की सीड्स ट्राउट फिश की सीड्स हम लोग हिमाचल से लेकर आए हैं। उसका भी सफलतापूर्वक प्रयोग यहां पर हुआ है। और इसके साथ ही मैं यह भी कहना चाहूंगी कि, महासीर के लिए भी हम लोग प्रयास में लगे हुए हैं, क्योंकि हम देख रहे है कि, जिस प्रकार से नदियों में महासीर की उपलब्धता और कम होती जा रही है, उस को बढ़ावा देने के लिए हम लोग अपने हैचरिस में महासीर का उत्पादन कर रहे हैं, और साथ ही हम उन महासीर को नदियों में छोड़ने का काम कर रहे है। साथ-साथ में नदियों के बीच में हमने पांच-पांच किलोमीटर्स के रूप में उन्हें बाँट दिया है। जिसके लिए हमने लोगों को प्रेरित भी किया है, और महासीर हो या अन्य मछलियां हो उनको अलग तरीके से न मारा जाए, जैसे चुना देकर न मारा जाए या करंट देकर मछलियों को न मारा जाए इस सब में भी हम विशेष रूप से सावधानी बरत रहे हैं। अगर किसी के मालिकाना हक में 5-5 किलोमीटर की नदियां आती है तो मत्स्य विभाग उसका संरक्षण भी करेगा और उसका जो दोहन होगा वो भी सही ढंग से लॉजिकल ढंग से उसका दोहन होगा। इस सब के लिए हमने लोगों को प्रेरित किया है।
रेखा आर्या ने बातचीत को जारी रखते हुए यह भी बताया कि पर्यटन पर भी हमने काम किया है। क्योंकि लोगों की जो रुचि है कि जिस भी प्रकार से एंगलिंग के माध्यम से, रुचिकल ढंग से, आप एंगलिंग भी कर सकते हो और फिश भी ले सकते हो एवं लॉजिकल ढंग से सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी कर सकते हो। इसके लिए हम लोगों ने निरंतर प्रयास जारी किए हुए है।
मैं यह भी बताना चाहूंगी कि, 10 जुलाई को मत्स्य डे पर हम लोगों ने मोबाइल फिश आउटलेट वैन को भी लांच किया है, क्योंकि हमारा यही प्रयास है कि मत्स्य को लेकर के सभी लोगों के मन में रुचि बने और इस विभाग के प्रति लोगो की रुचि और जागरूकता या फिर मैं कहना चाहूंगी कि जो अवेयरनेस होनी चाहिए वो कम है, इसलिए इसके लिए हम निरंतर प्रयास में लगे हुए है। मैं समझती हूँ कि, पशुपालन, मत्स्य और कृषि अगर हम इन तीनो चीजों (विभागों) को मिलाते है तो जो आज अगर हम डबल इनकम की बात करते है, वही आने वाले कल में हम ट्रिपल इनकम की और बढ़ सकते है।
पहाडों की या तराई क्षेत्र की अगर हम बात करें तो मत्स्य पालन वहीं सम्भव है, जहां पानी की उपलब्धता है। इसके लिए हम वहाँ के लोगों को लगातार प्रेरित करते है कि आप वहाँ पोंड्स बनाएं। सरकार की तरफ से जो अनुसूचित जाति वर्ग का व्यक्ति है, उसको 60 प्रतिशत और जो सामान्य जाति का है उसको 40 प्रतिशत की छूट देकर हम लोग लाभार्थियों को योजना का लाभ देते है, ताकि उस पर अत्यधिक भार न पड़ सके। इसके साथ ही समय दर समय पर हम लोगों को प्रशिक्षण देने और साथ ही विभाग की जो रायशुमारी है, जैसे उनको चाहे सीड्स चाहिए हो या फीड्स चाहिए हो वो उनको उपलब्ध कराना और इस प्रकार उन लाभार्थियों के साथ हमारा विभाग जुड़ा रहता है। इसी तरह से वो लोग आमदनी भी कर रहे है। आप देखेंगे कि गाँव की जो महिलाएं है, जिनको जल कृषि योजना से जोड़ा गया था, आज वो 6 हजार रुपए महीने की आमदनी कर रही है।
Previous Post

एसजीआरआर विवि की नई पहल, स्पोर्ट्स कोटे के लिए 10% सीटें आरक्षित

Next Post

अपर सचिव अरुणेन्द्र सिंह चौहान पर जांच की आंच

Next Post
अपर सचिव अरुणेन्द्र सिंह चौहान पर जांच की आंच

अपर सचिव अरुणेन्द्र सिंह चौहान पर जांच की आंच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

जिला पंचायत के प्रयासों से वैक्सिनेशन टीम पहुंची रुद्रप्रयाग के अंतिम गॉव गोण्डार

जिला पंचायत के प्रयासों से वैक्सिनेशन टीम पहुंची रुद्रप्रयाग के अंतिम गॉव गोण्डार

5 years ago
Uttarakhand news: जीएसटी टीम ने टैक्स चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए 80 लाख का गुटका किया जब्त।

Uttarakhand news: जीएसटी टीम ने टैक्स चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए 80 लाख का गुटका किया जब्त।

2 years ago
सावधान: टनकपुर में सांप के डसने से दो लोगों की मौत, रहें सावधान..

सावधान: टनकपुर में सांप के डसने से दो लोगों की मौत, रहें सावधान..

2 years ago
अनशन पर बैठे आंदोलनकारी को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

अनशन पर बैठे आंदोलनकारी को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज देहरादून में महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण के लिए CAR मॉड्यूल कार्यशाला का आयोजन
  • देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में रैगिंग का विवाद, मानसिक तनाव में आए दो छात्र, एक ने मांगी टीसी तो दूसरा लौटा घर
  • रात 2:30 बजे खत्म हुआ देहरादून का तनाव, डीएम-एसएसपी से बातचीत के बाद लौटे निहंग सिक्ख

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज देहरादून में महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण के लिए CAR मॉड्यूल कार्यशाला का आयोजन

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज देहरादून में महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण के लिए CAR मॉड्यूल कार्यशाला का आयोजन

June 26, 2026
देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में रैगिंग का विवाद, मानसिक तनाव में आए दो छात्र, एक ने मांगी टीसी तो दूसरा लौटा घर

देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में रैगिंग का विवाद, मानसिक तनाव में आए दो छात्र, एक ने मांगी टीसी तो दूसरा लौटा घर

June 26, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.