Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: देश विदेश में मैती आन्दोलन बना प्रकृति संरक्षण की प्रेरणा – पद्मश्री रावत   

बड़ी खबर: देश विदेश में मैती आन्दोलन बना प्रकृति संरक्षण की प्रेरणा – पद्मश्री रावत   
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: देश विदेश में मैती आन्दोलन बना प्रकृति संरक्षण की प्रेरणा – पद्मश्री रावत   

  • G20 कार्यक्रमों की श्रेणी में देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम आयोजित
  • मैती आन्दोलन के अग्रदूत पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने भी रखे विचार 
           
  • प्रो. एमपीएस बिष्ट, भूतपूर्व निदेशक, यूसैक ने भूगर्भीय हलचलों पर चर्चा की

देहरादून: ग्लोबल वार्मिंग इस कदर हावी हो चुकी है कि मैती आन्दोलन आज पूरी दुनिया की ज़रुरत बन चुका है। मैती आन्दोलन के अग्रदूत पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में G20 के मद्देनज़र आयोजित कार्यक्रम के दौरान जंगलों के संरक्षण और हिमालय के दोहन को रोकने पर बल दिया।वहीं, यूसैक देहरादून के पूर्व निदेशक एमपीएस बिष्ट ने हिमालय के बदलते रूप से छेड़छाड़ को खतरनाक बताया।

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026

भारत द्वारा G20 की अध्यक्षता किये जाने पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रेणी में मांडूवाला स्थित देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में उत्तराखंड के पारंपरिक घर और पर्यावरण विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया।

जिसमें लोकगायिका हेमा नेगी करासी द्वारा मांगल गीत प्रस्तुत करने के बाद कार्यक्रम का प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि पर्यावरणविद और मैती आन्दोलन के अग्रदूत पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि सनातन धर्म में विभिन्न परम्पराओं और रीति रिवाजों में प्रकृति संरक्षण का सन्देश छुपा हुआ है। लेकिन, आज हम उस सन्देश को भूलकर धन लाभ हेतु प्रकृति का दोहन कर रहे हैं| इसलिए माँ बेटी के अटूट रिश्ते पर आधारित मैती आन्दोलन आज विश्व की ज़रुरत बन चुका है।

शादी के बाद विदा होती बेटी द्वारा लगाए गए पेड़ की प्रासंगिकता को समझते हुए आज देश के कई राज्यों समेत विभिन्न देश मैती आन्दोलन से प्रेरित होकर शादी के समय पेड़ लगाने कि परम्परा को क़ानून बना रहे हैं।

वहीं, भूगर्भ विशेषज्ञ व यूसैक देहरादून के पूर्व निदेशक एमपीएस बिष्ट ने उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में पृथ्वी के भूगर्भीय हलचल पर प्रकाश डालते हुए इसे खतरनाक बताया| उन्होंने कहा कि भूगर्भीय ऊर्जाओं का दबाव हिमालय की पहाड़ियों को कमज़ोर कर रहा है, जिस कारण भूस्खलन जैसी आपदाएं घट रही हैं| वहीं, जब हम पहाड़ों के साथ छेड़छाड़ करते हैं तब ये भयानक रूप लेकर जानमाल को हानि पहुंचाती हैं और परिणाम सब भुगतते हैं| ऋषि गंगा प्रोजेक्ट में हुयी तबाही का भी यही कारण था| इसके अलावा बीएआईएफ इंस्टिट्यूट के विशेषज्ञ डॉ. दिनेश प्रसाद रतूड़ी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि प्रकृति और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करने चाहिए।

इसके अलावा हेमा नेगी करासी ने लोकसंस्कृति के प्रभाव पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गांवों का एहसास कराती प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें पारंपरिक घर, घराट, पहाड़ी व्यंजन और पहाड़ी किचन सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया| इस दौरान विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. डॉ. प्रीति कोठियाल ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक मिलकर युवाओं को अपने पहाड़ों को संवारने के लिए प्रेरित कर सकते हैं ताकि वीरान ‘घोस्ट विलेजेज़’ को समृद्ध बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान उपकुलपति डॉ. आरके त्रिपाठी, डीन एकेडेमिक्स अफेयर्स डॉ. संदीप शर्मा, मुख्य सलाहकार डॉ. एके जायसवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

नंदा देवी पर्वत पर मिली करोड़ों साल पुरानी स्टारफिश
हिमालय के नंदा देवी पर्वत पर एक ऐसी स्टारफिश के अवशेष मिले हैं जो लगभग 46 करोड़ 50 लाख साल पुराने हैं, जो कि आश्चर्य का विषय है।देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भूगर्भ विशेषज्ञ प्रो. एमपीएस बिष्ट ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने नंदा देवी पर्वत से एक ऐसी स्टारफिश के अवशेष को ढूंढ निकाला जो लगभग 46 करोड़ 50 लाख साल पुराना है।

दरअसल, करोड़ों साल पहले इंडियन और ऑस्ट्रेलियाई टेक्टोनिक प्लेटों के एक दूसरे से टकराने के कारण इंडो-ऑस्ट्रेलियन टेक्टोनिक प्लेट का निर्माण हुआ| जिससे, जल और थल के जीव जंतु का एक दूसरे के क्षेत्र में विलय हो गया। स्टारफिश का हिमालय में पाया जाना भी उसी का परिणाम है।

Previous Post

Crime: यहां देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़। एक बदमाश गिरफ्तार..

Next Post

दुखद: यहां गणित में कम नंबर आने पर 12 वी की छात्रा ने लगाया मौत को गले..

Next Post
दुखद: यहां गणित में कम नंबर आने पर 12 वी की छात्रा ने लगाया मौत को गले..

दुखद: यहां गणित में कम नंबर आने पर 12 वी की छात्रा ने लगाया मौत को गले..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Blind climber ascends Old  Man of Hoy

Blind climber ascends Old Man of Hoy

6 years ago
बड़ी खबर : 14 साल की बच्ची स्नान के दौरान गंगा में डूबी, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

बड़ी खबर : 14 साल की बच्ची स्नान के दौरान गंगा में डूबी, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

2 years ago
सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी सामुहिक रूप से श्रद्धांजलि ।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी सामुहिक रूप से श्रद्धांजलि ।

5 years ago
बिग ब्रेकिंग: जानिए धामी सरकार की कैबिनेट बैठक के अहम फैसले।

बिग ब्रेकिंग: जानिए धामी सरकार की कैबिनेट बैठक के अहम फैसले।

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.