Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले फिजियोथेरेपी दर्द से मुक्ति और सक्रिय जीवन की कुंजी

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले फिजियोथेरेपी दर्द से मुक्ति और सक्रिय जीवन की कुंजी
0
SHARES
54
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

देहरादून में ऑफिस से लौट रहे युवक को अपहरण कर दो बदमाशों ने की लूट पाट, फिर पुल से फेंक दिया नीचे

देहरादून में ऑफिस से लौट रहे युवक को अपहरण कर दो बदमाशों ने की लूट पाट, फिर पुल से फेंक दिया नीचे

May 9, 2026
टैक्सी ड्राइवर की बेटी ने रचा इतिहास: वंशिका ने 97% के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया

टैक्सी ड्राइवर की बेटी ने रचा इतिहास: वंशिका ने 97% के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया

April 25, 2026

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले
फिजियोथेरेपी दर्द से मुक्ति और सक्रिय जीवन की कुंजी
ऽ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से एक दिवसीय सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन
ऽ कंधे, गर्दन तथा पीठ दर्द की विभिन्न स्थितियों के नैदानिक मूल्यांकन और उपचार कौशल पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं
देहरादून। “दवा से कहीं अधिक असरदार है नियमित फिजियोथेरेपी, यह न केवल दर्द को कम करती है बल्कि जीवनशैली को फिर से सक्रिय बनाती है“। इसी संदेश के साथ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से एक दिवसीय सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने मैनुअल थेरेपी से जुड़े विभिन्न पहलुओं को रेखांकित किया और कंधे, गर्दन तथा पीठ दर्द की विभिन्न स्थितियों के नैदानिक मूल्यांकन और उपचार कौशल पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
सोमवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. आर.पी. सिंह (कोऑर्डिनेटर, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय), डॉ. सोनिया गम्भीर (निदेशक, आईक्यूएसी, एसजीआरआरयू), डॉ. कीर्ति सिंह (डीन, स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड साइंसेज) तथा डॉ. शारदा शर्मा (विभागाध्यक्ष, फिजियोथेरेपी विभाग, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल) एवम् प्रो. डाॅ नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डाॅ. अभिषेक शर्मा, रिसोर्स पर्सन, फाउंडर फिजियोक्लासरूम, अन्तर्राष्ट्रीय इंस्ट्रक्टर पीआरआरटी लंदन यूनाइटेड किंगडन ने महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा कीं। डॉ. अभिषेक शर्मा एक अनुभवी मस्कुलोस्केलेटल एवं न्यूरो फिजियोथेरेपिस्ट हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वे लंदन में एनएचएस के साथ बैंड 7 एमएसके क्लिनिशियन एवं एफसीपी के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं। वे 700 से अधिक शैक्षणिक वीडियो वाले वैश्विक शिक्षा मंच फिजियो क्लासरूम के संस्थापक हैं। अंतर्राष्ट्रीय पीआरआरटी प्रशिक्षक के रूप में उन्होंने दुनिया भर के फिजियोथेरेपिस्टों को दर्द प्रबंधन, मैनुअल थेरेपी और उन्नत नैदानिक तर्क की तकनीकों में प्रशिक्षित किया है।
उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि किस प्रकार फिजियोथेरेपी द्वारा कंधे का दर्द (फ्रोजन शोल्डर, रोटेटर कफ इंजरी), गर्दन का दर्द, सर्वाइकल स्पोंडलाइटिस, मसल स्पास्म, कमर दर्द, लंबर पेन, साइटिका तथा घुटने की समस्याएं जैसी जटिल बीमारियों का प्रभारी उपचार सम्भव है। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से मैनुअल थेरेपी, मोबिलाइजेशन तकनीक और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइसाइज की बारीकियों को भी समझाया। उन्होंने अपना अनुभव सांझा करते हुए कहा कि नियमित फिजियोथेरेपी न केवल दर्द को कम करती है, बल्कि रोगी को दीर्घकालीन आराम और सक्रिय जीवनशैली की ओर अग्रसर करती है। प्रो. डाॅ. नीरज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मंे डाॅ शमा परवीन, डाॅ संदीप कुमार, डाॅ तबस्सुम, डाॅ सुरभि, डाॅ रविन्द्र, डाॅ अकांक्षा, डाॅ अभिषेक, डाॅ सुषांत, डाॅ विशाल डाॅ जयदेव का विशेष सहयोग रहा।

Previous Post

अवैध ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस में पथराव, पुलिस ने किया काबू

Next Post

बड़ी खबर: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उठाए सवाल

Next Post
बड़ी खबर: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उठाए सवाल

बड़ी खबर: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उठाए सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद: वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, गांव में पसरा मातम

दुखद: वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, गांव में पसरा मातम

10 months ago
दुखद: अल्मोड़ा बिनसर सेंचुरी की वनाग्नि हादसे में आज 5 वे वनकर्मी की मृत्यु , 3 की हालत गंभीर..

दुखद: अल्मोड़ा बिनसर सेंचुरी की वनाग्नि हादसे में आज 5 वे वनकर्मी की मृत्यु , 3 की हालत गंभीर..

2 years ago
Weather alert: देहरादून समेत इन 6 जिलों में बारिश का यैलो अलर्ट जारी..

Weather alert: देहरादून समेत इन 6 जिलों में बारिश का यैलो अलर्ट जारी..

3 years ago
अजब-गजब : तहसीलदार का प्राइवेट चपरासी ने डीएम को लिखा पत्र,कहा साहब घूस का पैसा बढ़वा दीजिए

अजब-गजब : तहसीलदार का प्राइवेट चपरासी ने डीएम को लिखा पत्र,कहा साहब घूस का पैसा बढ़वा दीजिए

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.