Saturday, August 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं ने दी सुरक्षित दवा उपयोग की सीख

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं ने दी सुरक्षित दवा उपयोग की सीख
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 आईएफएस अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 आईएफएस अधिकारियों के तबादले

August 6, 2026
देहरादून में तेज रफ्तार सिटी बस ने 6 लोगों को कुचला

देहरादून में तेज रफ्तार सिटी बस ने 6 लोगों को कुचला

June 23, 2026

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में छात्र
छात्राओं ने दी सुरक्षित दवा उपयोग की सीख
ऽ 5वें राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन
ऽ ए.डी.आर.पर जनजागरुकता की अलख जगाई
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में 17 से 23 सितम्बर 2025 तक 5वाँ राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। सप्ताह की शुरुआत स्कूल की संकायाध्यक्षा प्रो. दिव्या जुयाल, विभागाध्यक्षों तथा एसजीआरआरआईएमएचएस के फार्माकोलॉजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. भावना सिंह और डॉ. कविता द्वारा दीप प्रज्वलित कर की । इस अवसर पर विशेष व्याख्यान के माध्यम से विशेषज्ञों ने फार्माकोविजिलेंस के महत्व, दवाओं के विपरीत प्रभावों की रिपोर्टिंग की प्रक्रिया और समाज पर इसके प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान क्विज, पोस्टर, वाद-विवाद और वीडियो फिल्म प्रतियोगिता जैसे विभिन्न अकादमिक आयोजन किए गए, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जागरूकता गतिविधियों की श्रृंखला में छात्रों द्वारा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसका उद्देश्य आमजन को दवाओं के विपरीत प्रभाव (एडीआर) के बारे में जागरूक करना था। इसी क्रम में पब्लिक स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को भी सुरक्षित दवा उपयोग और रिपोर्टिंग के महत्व से अवगत कराया गया।
फार्माकोविजिलेंस का मूल उद्देश्य दवाओं के एडवर्स ड्रग रिएक्शन (ए.डी.आर.) अर्थात दवाओं के अवांछित या हानिकारक प्रभावों की पहचान और रिपोर्टिंग है। उदाहरण स्वरूप, दर्द निवारक दवा से पेट में अल्सर या खून निकलना, एंटीबायोटिक से एलर्जी व सांस लेने में तकलीफ, या ब्लड प्रेशर की दवा से चक्कर आना जैसे दुष्प्रभाव की श्रेणी में आते हैं। विशेषज्ञों ने इस बात पर बल दिया कि ऐसे मामलों की तुरंत जानकारी चिकित्सक को देकर फार्माकोविजिलेंस केंद्र पर रिपोर्ट करना जरूरी है, ताकि दवा उपयोग और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।
इस पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रो. मनीष मिश्रा, प्रो. योगेश जोशी, श्रीमती शैफी खुराना और डॉ. ज्योति कालरा ने किया, जबकि समन्वयक की भूमिका संजीवनी परिषद के छात्रों ने निभाई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वस्त किया कि इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियाँ भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी, जिससे समाज में दवाओं के सुरक्षित और जिम्मेदाराना उपयोग की संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।

Previous Post

हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: uksssc पेपर लीक के मास्टरमाइंड खालिद हरिद्वार से गिरफ्तार

Next Post

शिक्षा, कौशल और डिजिटल सशक्तिकरण से उज्ज्वल हो रहा उत्तराखंड का भविष्य– कुसुम कण्डवाल

Next Post

शिक्षा, कौशल और डिजिटल सशक्तिकरण से उज्ज्वल हो रहा उत्तराखंड का भविष्य– कुसुम कण्डवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

शर्मनाक: किशोरी के साथ 4 युवकों ने किया दुष्कर्म,गिरफ्तार

शर्मनाक: दून के एक निजी कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

2 years ago
बड़ी खबर : वित्तीय कार्यों में लापरवाही के आरोप में अध्यापक निलंबित

बड़ी खबर : वित्तीय कार्यों में लापरवाही के आरोप में अध्यापक निलंबित

2 years ago
बड़ी खबर: हलद्वानी में हुए पुलिस कर्मियों के तबादले,देखें किसको कहां भेजा

बड़ी खबर: हलद्वानी में हुए पुलिस कर्मियों के तबादले,देखें किसको कहां भेजा

3 years ago
सुभारती विश्वविद्यालय ने हर्षोउल्लास से मनाया स्वतंत्रता सैनानी रास बिहारी बोस व वीर शहीद श्रीदेव सुमन का जन्मदिवस

सुभारती विश्वविद्यालय ने हर्षोउल्लास से मनाया स्वतंत्रता सैनानी रास बिहारी बोस व वीर शहीद श्रीदेव सुमन का जन्मदिवस

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा
  • चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट
  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा

देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा

August 15, 2026
चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट

August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.