Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

आपबीती: मैं इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपलोड कर रही थी…रुद्रप्रयाग हादसे में बची युवती ने बयां की रूह कंपा देने वाली कहानी..

आपबीती: मैं इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपलोड कर रही थी…रुद्रप्रयाग हादसे में बची युवती ने बयां की रूह कंपा देने वाली कहानी..
0
SHARES
1.1k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

September 30, 2026
कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

September 30, 2026
आपबीती: मैं इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपलोड कर रही थी…रुद्रप्रयाग हादसे में बची युवती ने बयां की रूह कंपा देने वाली कहानी..

रुद्रप्रयाग: ‘इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपलोड कर रही थी, अगल-बगल में कुछ लोग बातें कर रहे थे, कुछ सवारियां सोयी हुई थी, मैं किसी को नहीं जानती थी, मेरे साथ मेरी मां थी, शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे दिल्ली से वाहन में बैठे थे, हर तीन घंटे के ब्रेक के बाद चालक बदल रहे थे, वाहन में 26 लोग सवार थे, जिसमें एक चालक के साथ दो और भी चालक शामिल थे, रुद्रप्रयाग पहुंचने से पहले अचानक से टेंपो ट्रैवलर की जोरदार टक्कर की आवाज आने के बाद वाहन खाई में जा गिरा, वाहन ने करीब दो से तीन पलटी खाई, जिसके बाद नदी में समा गया, मैं गाड़ी से छिटककर झाड़ियों में जा गिरी. जिसके बाद मेरी सांसे फूलने लगी। तब मैं अपनी मां को ढूंढ रही थी’ ये हालत ए बयां रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में घायल महिमा त्रिपाठी ने होश में आने के बाद किया है।

शनिवार को बदरीनाथ हाईवे के रैंतोली में हुए टेंपो ट्रैवलर हादसे में घायल हुई यूपी के प्रयागराज निवासी 23 वर्षीय महिमा त्रिपाठी ने घटना की दास्तां बयां की है। उन्होंने बताया वे बीटेक की पढ़ाई पूरी होने के बाद इन दिनों दिल्ली में इंटर्नशिप कर रही थी, इंटर्नशिप पूरी होने जा रही थी तो सोचा क्यों ना मां के साथ तुंगनाथ चोपता की यात्रा कर ली जाए। इसके बाद ट्रैवल एजेंसी से संपर्क करने पर दो सीट बुक की अपनी मां स्मृति त्रिपाठी के साथ यात्रा के लिए रवाना हुई, शुक्रवार को दिल्ली से रात साढ़े दस बजे के करीब टेंपो ट्रैवलर 26 सावरियां लेकर चोपता-तुंगनाथ के लिए रवाना हुआ।

हर तीन घंटे में वाहन के चालक बदल रहे थे, बीच-बीच में ब्रेक भी लिया जा रहा था। इस दौरान हल्का खाना-पीना हो रहा था। सुबह के समय जब 11 बजे करीब रुद्रप्रयाग से तीन किमी पहले रैंतोली में पहुंचे तो इस दौरान मैं इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपलोड कर रही थी,तभी अचानक वाहन किसी चीज पर टकराकर खाई में जा गिरा। टैंपो ने दो से तीन पलटी खाई और फिर नदी में जा गिरा, मैं वाहन से छिटककर झाड़ियों में जा गिरी. मैं अपनी सुध-बुध खो चुकी थी कुछ समझ नहीं आ रहा था।  सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी मैनें उठने की कोशिश की,लेकिन मुझसे हो नहीं पा रहा था, मैं अपनी मां को यहां-वहां ढूंढ रही थी। इसके बाद कुछ लोग पहुंचे. उन्होंने मुझे उठाकर अस्पताल पहुंचाया घटना का दृश्य याद कर रूह सी कांप जाती है. ऐसा मंजर कभी नहीं देखा।

Etv Bharat

                          महिमा त्रिपाठी की मां

 अस्पताल में मां को ढूंढ रही थी महिमा की आंखे

रविवार को अस्पताल में जब कोई अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मी व परिचित महिमा त्रिपाठी की खैर खबर लेने पहुंच रहे थे, तो महिमा हर किसी से उनकी मां के बारे में सवाल कर रही थी, उनकी आंखें अपनी मां को ढूंढ रही थी, मगर शायद महिमा को नहीं बताया गया कि उनकी मां की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी। होश में आने के बाद महिमा हर किसी से अपनी मां की जानकारी ले रही थी, मगर उसकी वास्तविक स्थिति को देखते हुए सभी लोग उसे ढांढस बंधा रहे थे।

Previous Post

हादसों का रविवार: आज अलग अलग हादसों में 5 लोगों की मौत,17 घायल, हादसों से भरा रहा रविवार..

Next Post

गर्मी का तांडव: दून में टूटा 122 साल का रिकॉर्ड, 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, अगले 3 दिन लू का अलर्ट..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

एक्सक्लूसिव: आयुर्वेदिक वि वि के कुलपति ने नियमों को ताक पर रखकर बदल दिए  कैंपस के दो अधिकारी

एक्सक्लूसिव: आयुर्वेदिक वि वि के कुलपति ने नियमों को ताक पर रखकर बदल दिए कैंपस के दो अधिकारी

4 years ago
मसूरी के दूरस्थ गांवों में “आप” ने स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाया

मसूरी के दूरस्थ गांवों में “आप” ने स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाया

5 years ago
गजब: यहां फिल्म देखकर 11 साल के बच्चे ने रच डाली खुद की अपहरण की कहानी। जानिए पूरा मामला

गजब: यहां फिल्म देखकर 11 साल के बच्चे ने रच डाली खुद की अपहरण की कहानी। जानिए पूरा मामला

4 years ago
बिग ब्रेकिंग:  लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने भू कानून और मूल निवास महारैली में शामिल होने के लिए जनता से किया आह्वान, सरकार के लिए बढ़ी मुसीबतें।

बिग ब्रेकिंग: लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने भू कानून और मूल निवास महारैली में शामिल होने के लिए जनता से किया आह्वान, सरकार के लिए बढ़ी मुसीबतें।

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक
  • कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी
  • उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

September 30, 2026
कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

September 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.