Thursday, June 18, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

बड़ी खबर: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में 47 सालों में 1125 से घटकर 100 रह गई हॉग डियर की संख्या

बड़ी खबर: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में 47 सालों में 1125 से घटकर 100 रह गई हॉग डियर की संख्या
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

“साथ जीएंगे, साथ मरेंगे” – झूलाघाट में विवाहित महिला और 17 वर्षीय किशोरी को आपस में हुआ प्यार, दोनों नदी में …

“साथ जीएंगे, साथ मरेंगे” – झूलाघाट में विवाहित महिला और 17 वर्षीय किशोरी को आपस में हुआ प्यार, दोनों नदी में …

May 29, 2026
देहरादून में ऑफिस से लौट रहे युवक को अपहरण कर दो बदमाशों ने की लूट पाट, फिर पुल से फेंक दिया नीचे

देहरादून में ऑफिस से लौट रहे युवक को अपहरण कर दो बदमाशों ने की लूट पाट, फिर पुल से फेंक दिया नीचे

May 9, 2026

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में 47 सालों में 1125 से घटकर 100 रह गई हॉग डियर की संख्या

रामनगर। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क प्रशासन बाघ, हाथी आदि की संख्या बढ़ाने के साथ ही अब कम होते हॉग डियर की संख्या भी बढ़ाने के लिए शोध कर रहा है।

अब शोध के जरिए, हॉग डियर के पसंदीदा वास स्थलों को विकसित किया जाएगा। जिम कार्बेट पार्क में हॉग डियर की संख्या बढ़ाने के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार की जा रही हैं।

हॉग डियर की होगी गणना

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में हर वर्ष वन्य जीवों और जंगलों का दीदार करने के लिए लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को देश विदेश में बाघों के शानदार घनत्व के लिए भी जाना जाता है। यहां बाघों के साथ हाथी, गुलदार, भालू समेत असंख्य वन्य जीव पाए जाते हैं।

पार्क में बाघ, हाथी, पशु पक्षियों की संख्या में तो लगातार इजाफा हुआ है, लेकिन हॉग डियर की संख्या में लगातार कमी आई है। इसको लेकर पार्क प्रशासन अब इनकी संख्या बढ़ाने को लेकर कई कार्य कर रहा है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के रामगंगा या दलदले क्षेत्र में हॉग डियर देखे जाते हैं, जिनमें पार्क के ढिकाला और अन्य क्षेत्र शामिल हैं। इसका एक कारण ये है कि यहां दलदले एरिया में लगातार कमी देखने को मिल रही है।

आपको बता दें कि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में 1977 में हॉग डियर की संख्या 1125 थी। सन् 2000 में इनकी संख्या घटकर 294 रह गई थी।

साल 2008 में ये संख्या घटकर 233 हो गई. साल 2020-21 में यहां सिर्फ 100 हॉग डियर ही रह गए थे। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला ने कहा कि कॉर्बेट पार्क में हॉग डियर की अच्छी संख्या पाई जाती थी।

लेकिन लंबे समय से हॉग डियर पर कोई शोध नहीं हुआ है। उनकी संख्या कितनी है और उसको बढ़ाने के लिए क्या प्रयास किया जा सकता है, इसी को लेकर संयुक्त प्रयास के अंतर्गत शोध होता है।

पार्क की शोध टीम द्वारा इस स्पेशल प्रोजेक्ट में काम किया जा रहा है। हॉग डियर जिन स्थानों में पाया जाता है, उन स्थानों की सेटेलाइट इमेज और फील्ड विजिट के द्वारा इनकी स्टडी की जायेगी।

साकेत बडोला ने बताया कि हॉग डियर की की संख्या कितनी है। कितने मेल और कितने फीमेल हॉग डियर हैं। इनके बच्चे कितने हैं, इन सब के बारे में चर्चाएं की जायेंगी।

कौन से वास स्थल ऐसे हैं जो हॉग डियर ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उन पर रिसर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम यह भी देखेंगे कि ऐसे पोटेंशियल ग्रासलैंड और वास स्थल हैं। जहां पर हॉग डियर की संख्या बढ़ती है।

पार्क के कौन से स्थानों को इस्तेमाल किया जा सकता है। घास के मैदानों में वो कौन सी घास की प्रजातियां पाई जाती हैं, जो हॉग डियर की पॉपुलेशन को बढ़ाती हैं, उनके बारे में भी एक डीप स्टडी की जाएगी।

हॉग डियर (हाइलाफस पोर्सिनस) एक छोटा हिरन है। इसका निवास स्थान उत्तरी भारत, श्रीलंका से पाकिस्तान और साउथ ईस्ट एशिया तक है। दूसरे महाद्वीवों में ये ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका में पाए जाते है।

वन्य जीव विशेषज्ञों के अनुसार हॉग डियर अपना सिर नीचे झुकाकर दौड़ता है। इसका कारण ये है कि ऐसा करने से छलांग लगाने की बजाय आक्रमणकारी या बाधा के नीचे से निकल सके. ऐसी प्रवृत्ति सुअर में भी पाई जाती है।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में नहीं बढ़ाया जा सकता पंचायतों का कार्यकाल

Next Post

बड़ी खबर: राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक को पद से हटाने के आदेश

Next Post
बड़ी खबर: राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक को पद से हटाने के आदेश

बड़ी खबर: राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक को पद से हटाने के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गर्भ में ही पता चल जाएगी बच्चे की दिल की बीमारी! श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में फीटल ईको पर हुआ विशेष मंथन

गर्भ में ही पता चल जाएगी बच्चे की दिल की बीमारी! श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में फीटल ईको पर हुआ विशेष मंथन

1 month ago
मुख्यमंत्री के महा घोटालेबाज सलाहकार

मुख्यमंत्री के महा घोटालेबाज सलाहकार

5 years ago
ब्रेकिंग: उत्तराखंड नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह बढ़ा। पढ़ें….

ब्रेकिंग: उत्तराखंड नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह बढ़ा। पढ़ें….

2 years ago
बिग ब्रेकिंग: अटकलों पर विराम, तीसरी बार नरेंद्र मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री, 8 जून को सकता हैं शपथ ग्रहण समारोह..

बिग ब्रेकिंग: अटकलों पर विराम, तीसरी बार नरेंद्र मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री, 8 जून को सकता हैं शपथ ग्रहण समारोह..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट की बैठक हुई सम्पन्न, इन मुद्दों पर लगी मुहर
  • उत्तरकाशी : खेलने के बहाने से 14 साल के बच्चे ने किया 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
  • हादसा : 28 यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर गिरा खाई में, 2 महिलाओं की मौत, मची चीख पुकार

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट की बैठक हुई सम्पन्न, इन मुद्दों पर लगी मुहर

कैबिनेट की बैठक हुई सम्पन्न, इन मुद्दों पर लगी मुहर

June 18, 2026
पिथौरागढ़ में शिक्षक की शर्मनाक हरकत, 10 वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा

उत्तरकाशी : खेलने के बहाने से 14 साल के बच्चे ने किया 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

June 18, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.