Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का 602 मरीजों ने उठाया लाभ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य  परीक्षण शिविर का 602 मरीजों ने उठाया लाभ
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून :  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय तथा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 23 नवम्बर 2025 को आर्य समाज मंदिर, सुभाष नगर में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में 602 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें “स्वस्थ जीवन सबसे मूल्यवान पूँजी है” का संदेश देते हुए परामर्श एवं दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान कीं।

रविवार को आर्य समाज मंदिर, सुभाष नगर में शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ. अजीत तिवारी और भारत विकास परिषद के अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दिलीप कुमार शर्मा ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन “श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की दूरदृष्टि और जनकल्याणकारी सोच के कारण स्वास्थ्य सेवाएँ आज गाँव-गाँव तक पहुँच रही हैं। यह अभियान समाज सेवा की अद्भुत मिसाल है। आमजनमान के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु भविष्य में भी आसपास के इलाकों में ऐसे शिविर लगातार आयोजित होने चाहिए।”

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026

समाजसेवी सुमित प्रजापति ने कार्यक्रम को सराहते हुए कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम लगातार गाँवों और शहरों में जाकर स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुँचा रही है। यह प्रयास आमजन के जीवन में स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत नींव तैयार कर रहा है।”

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ. अजीत तिवारी ने कैंसर के शुरुआती लक्षण, सावधानियाँ और समय पर उपचार की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “यदि कैंसर का पता समय रहते लग जाए तो उपचार के अवसर कई गुना बढ़ जाते हैं। शुरुआती जांच ही जीवन रक्षा की सबसे प्रभावी कुंजी है।”

शिविर में अस्पताल के विभिन्न विभागों आईवीएफ एवं स्त्री रोग की डाॅ. स्वर्णिमा ठाकुर, मेडिसिन विभाग से डाॅ. अभिषेक सकलानी एवं डाॅ. रिया रावत, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अनुपम जोशी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. शारदा, ईएनटी विभाग के डाॅ. कुशाग्र वत्सल, त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. काव्या दत्त, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. नरेन्द्र सिंह, तथा सर्जरी विभाग की डाॅ. रिया गेरा ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया।

अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच पूरी तरह निःशुल्क की गईं तथा जरूरतमंदों को दवाइयाँ वितरित की गईं। शिविर को सफल बनाने में सुमित प्रजापति, विवेक शर्मा (जनसम्पर्क अधिकारी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल) तथा स्थानीय सहयोगियों श्रीमती अंजना माहेश्वरी, आर. पी. श्रीवास्तव, आर. पी. अग्रवाल, सुमन मेहता, मधु, श्रीमती पवन शर्मा और अनीता कपूरकृका सराहनीय योगदान रहा।

Previous Post

दुखद : बारातियों से भरी कार गिरी खाई में, शिक्षकों की मौत से गहराया सन्नाटा

Next Post

मुर्दों के म्यूजियम में पहुंची महिला, अपने बेटे का शव देख हुई हैरान

Next Post
मुर्दों के म्यूजियम में पहुंची महिला, अपने बेटे का शव देख हुई हैरान

मुर्दों के म्यूजियम में पहुंची महिला, अपने बेटे का शव देख हुई हैरान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग: निर्वाचन से जुड़े अफसर और कर्मचारियों के तबादलों पर रोक

ब्रेकिंग: निर्वाचन से जुड़े अफसर और कर्मचारियों के तबादलों पर रोक

2 years ago
ब्रेकिंग: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए आंकड़े, इस निकाय चुनाव में बढ़ गए इतने नए वार्ड..

ब्रेकिंग: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए आंकड़े, इस निकाय चुनाव में बढ़ गए इतने नए वार्ड..

2 years ago
देश की संविधान रचियता बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा अंबेडकर चौक पर पुनःस्थापित होगी ।

देश की संविधान रचियता बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा अंबेडकर चौक पर पुनःस्थापित होगी ।

6 years ago

बिग ब्रेकिंग :-त्रिवेंद्र के बाद अब हरक को सरकाने के पीछे धामी सरकार

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.