Monday, September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

दुखद : नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, अस्पताल में मां मां पुकारता रहा 7 साल का बच्चा

दुखद : नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, अस्पताल में मां मां पुकारता रहा 7 साल का बच्चा
0
SHARES
226
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नैनीताल : नैनीताल जिले के कैंची धाम मार्ग पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। पिछले महीने ही सेकेंड हैंड स्कॉर्पियो खरीदकर बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन को निकले बरेली निवासी राहुल पटेल के लिए यह यात्रा ताउम्र का दर्द बन गई। हादसे में राहुल ने अपनी मां, पत्नी और साली को एक ही पल में खो दिया।

जानकारी के अनुसार, राहुल पटेल अपने परिवार के साथ बरेली से कैंची धाम जा रहे थे। करीब 145 किलोमीटर का सफर तय कर जब वे भवाली पहुंचे, तभी कैंची धाम की ओर से आ रही एक कार को रास्ता देने के प्रयास में उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में राहुल की मां गंगा देवी, पत्नी बृजेश कुमारी (26) और साली नैंसी गंगवार (24) की मौके पर ही मौत हो गई।

Related posts

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026

हादसे में राहुल का सात वर्षीय बेटा ऋषि पटेल, स्वाति (20), ज्योति (25), करन (30) और अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी और बाद में बरेली के प्रेमनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

मां को पुकारता रहा मासूम ऋषि

हादसे के बाद सीएचसी भवाली में घायल ऋषि अपनी मां, दादी और मौसी को पुकारता रहा। मासूम की हालत देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। डॉक्टरों ने उसे गोद में लेकर ढांढस बंधाने की कोशिश की।

राहुल पटेल ने बताया कि हाल ही में उन्होंने पुरानी स्कॉर्पियो खरीदी थी। इन दिनों बहन, बहनोई और साली घर आए हुए थे। सभी की कैंची धाम में गहरी आस्था थी, इसी कारण पूरे परिवार ने एक साथ दर्शन के लिए जाने का निर्णय लिया था।

पहाड़ों में लगातार बढ़ रहे हादसे

यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी रामगढ़ के गागर क्षेत्र और ज्योलीकोट के आमपड़ाव के पास खाई में वाहन गिरने से कई लोगों की जान जा चुकी है। मैदानी इलाकों में वाहन चलाने के आदी चालकों को पहाड़ी क्षेत्रों के तीखे मोड़ और संकरी सड़कें भारी पड़ रही हैं।

आरटीओ अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि हादसों पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार से रानीबाग में विभागीय टीम तैनात की जाएगी, जो निजी वाहन चालकों को पहाड़ों में सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर जागरूक करेगी।

स्वास्थ्य सेवाओं पर भी उठे सवाल

हादसे के बाद भवाली सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों और महिला डॉक्टर की कमी सामने आई। घायल महिलाओं के इलाज में दिक्कतों को लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई और स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाए।

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी के काफिले की पायलट कार हुई खराब, धक्का लगाकर किया गया स्टार्ट, चालक निलंबित

Next Post

बांग्लादेश में हिंदू युवक की बेहरमी से पीट पीट कर हत्या, शव को पेड़ से लटकाकर जलाया

Next Post
बांग्लादेश में हिंदू युवक की बेहरमी से पीट पीट कर हत्या, शव को पेड़ से लटकाकर जलाया

बांग्लादेश में हिंदू युवक की बेहरमी से पीट पीट कर हत्या, शव को पेड़ से लटकाकर जलाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

पति से मिलने आई महिला के साथ  ऑटो चालक ने अपने साथी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

पति से मिलने आई महिला के साथ ऑटो चालक ने अपने साथी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

7 months ago
डीएम ने दिलाया राज्य आंदोलनकारी के परिजन को सम्मान पत्र।

डीएम ने दिलाया राज्य आंदोलनकारी के परिजन को सम्मान पत्र।

2 years ago
डाडामण्डी क्षेत्र के लोगों को बहुउद्देश्यीय भवन और मंच की सौगात। ब्लॉक प्रमुख ने किया लोकार्पण

डाडामण्डी क्षेत्र के लोगों को बहुउद्देश्यीय भवन और मंच की सौगात। ब्लॉक प्रमुख ने किया लोकार्पण

5 years ago
JOB ALART: CISF में निकली कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां।यहां से करें आवेदन

JOB ALART: CISF में निकली कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां।यहां से करें आवेदन

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे
  • शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.