Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

23 अक्टूबर को भैया दूज पर केदारनाथ धाम के कपाट होंगे बंद, ऊखीमठ पहुंचेगी पंचमुखी डोली — फूलों से सजेगा धाम”

23 अक्टूबर को भैया दूज पर केदारनाथ धाम के कपाट होंगे बंद, ऊखीमठ पहुंचेगी पंचमुखी डोली — फूलों से सजेगा धाम”
0
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026
रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 23 अक्टूबर को भैया दूज पर्व के दिन सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए विधिवत बंद कर दिए जाएंगे। पंचांग पूजन के बाद यह तिथि तय की गई है। कपाट बंद होने के बाद उसी दिन बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना होगी।

 परंपरागत प्रक्रिया के तहत शुरू हुई कपाट बंदी की तैयारियां

रविवार को परंपरा के अनुसार भकुंट भैरव की आज्ञा लेने के बाद मंदिर के गर्भगृह में स्थापित सोने का छत्र और कलश उतार दिया गया। इसके साथ ही कपाट बंदी की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। इस दौरान केदारसभा की ओर से विशेष पूजन किया गया।

सोमवार से भगवान केदार की बिना श्रृंगार वाली सूक्ष्म आरती शुरू हो गई है। पंचपंडा रुद्रपुर के हक-हकूकधारियों ने विधि-विधान से पूजा प्रक्रिया संपन्न की। इस मौके पर केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री अंकित सेमवाल, अनीत शुक्ला, पंकज शुक्ला, नवीन शुक्ला, दीपक, हिमांशु, विनोद आदि मौजूद रहे।

 तीन क्विंटल गेंदे के फूलों से सजेगा मंदिर

कपाट बंदी से पहले केदारनाथ धाम को गेंदे के तीन क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर को दीपावली और दीपोत्सव के रंग में रंगने की तैयारी चल रही है। केदार सभा के अध्यक्ष ने बताया कि पारंपरिक ढंग से हर वर्ष की तरह इस बार भी फूलों से भव्य सजावट की जा रही है।

 बदरीनाथ धाम में भी दीपोत्सव की रौनक

दीपावली का पर्व बदरी-केदार धाम में सोमवार को मनाया जाएगा। बदरीनाथ मंदिर को गेंदे, गुलाब और अन्य फूलों से आकर्षक आकृतियों में सजाया गया है। दीपोत्सव में बीकेटीसी, तीर्थ पुरोहितों और हक-हकूकधारियों की सहभागिता रहेगी। डिमरी केंद्रीय पंचायत, मेहता, भंडारी और कमदी हकहकूकधारी मिलकर दीप प्रज्ज्वलित करेंगे।

 श्रद्धालुओं में भावनात्मक पल

कपाट बंद होने से पहले धाम में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त अपने आराध्य भगवान केदारनाथ के दर्शन कर पुण्य कमाने धाम पहुंच रहे हैं। कपाट बंद होने के बाद शीतकाल में बाबा केदार की पूजा ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी।

Previous Post

देहरादून में पुलिस पर थार से जानलेवा हमला: तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

मेहूंवाला और निरंजनपुर मंडी में लपटों का कहर, पटाखों से बढ़ी मुश्किलें

Next Post
मेहूंवाला और निरंजनपुर मंडी में लपटों का कहर, पटाखों से बढ़ी मुश्किलें

मेहूंवाला और निरंजनपुर मंडी में लपटों का कहर, पटाखों से बढ़ी मुश्किलें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

प्रशासन की लापरवाही जनता मस्ती में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

प्रशासन की लापरवाही जनता मस्ती में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

5 years ago
पौडी: आरक्षित श्रेणी के पंचायत सदस्यों की सूची जारी

पौडी: आरक्षित श्रेणी के पंचायत सदस्यों की सूची जारी

6 years ago
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने चारधाम यात्रा ब्रासर का आठ भाषाओं में किया प्रकाशन।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने चारधाम यात्रा ब्रासर का आठ भाषाओं में किया प्रकाशन।

1 year ago
Six people dead in New Jersey shooting

Six people dead in New Jersey shooting

7 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.