Saturday, November 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home उत्तराखंड

भाई दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद, ऊखीमठ में होगी बाबा केदार की शीतकालीन पूजा

भाई दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद, ऊखीमठ में होगी बाबा केदार की शीतकालीन पूजा
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

November 14, 2026
8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

November 14, 2026
Kedarnath Temple Doors Closed 2025:

भाई दूज के पावन पर्व पर आज गुरुवार सुबह भगवान केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान पूरी केदारघाटी “हर हर महादेव” और “जय बाबा केदार” के जयघोष से गूंज उठी। कपाट बंद होने की इस विशेष बेला में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना कर बाबा केदार से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

सुबह चार बजे शुरू हुई विशेष पूजा

केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया तड़के सुबह चार बजे विशेष पूजन के साथ आरंभ हुई। सुबह सबसे पहले भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली को मंदिर के सभामंडप से बाहर लाया गया, इसके बाद डोली की मंदिर परिसर में परिक्रमा कराई गई। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सुबह 8:30 बजे कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

कपाट बंद होने से पहले मंदिर को सुंदर फूलों से सजाया गया था। बुधवार को ही भगवान केदारनाथ की चल डोली को मंदिर के सभामंडप में विराजमान कर दिया गया था।

अब ऊखीमठ में होगी बाबा केदार की पूजा

कपाट बंद होने के बाद अब अगले छह माह तक बाबा केदार की पूजा-अर्चना उनके शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में की जाएगी। आज कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी डोली रात्रि प्रवास के लिए रामपुर के लिए रवाना हुई।

कपाट बंद होने के मौके पर मौजूद रहे ये गणमान्य व्यक्ति

कपाट बंद होने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री धामी के साथ-साथ बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, विजय कप्रवाण, केदारसभा अध्यक्ष पंडित राजकुमार तिवारी, मंत्री पंडित अंकित प्रसाद सेमवाल, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, पुजारी बागेश लिंग, आचार्य संजय तिवारी और अखिलेश शुक्ला सहित कई धर्माचार्य व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इस वर्ष 17.39 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा के इस सीजन में केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़ देखने को मिली। अब तक 17.39 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर चुके हैं। बुधवार को भी पांच हजार से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे।
इस बीच धाम में मौसम ठंडा हो गया है। दोपहर बाद घना कोहरा छा गया, जिससे तीर्थयात्रियों ने शाम ढलते ही अपने कमरों का रुख किया।

आज दोपहर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

केदारनाथ के साथ ही चारधाम यात्रा का एक और धाम — मां यमुना मंदिर (यमुनोत्री) — के कपाट भी आज दोपहर 12:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति को परंपरा अनुसार खरसाली गांव लाया जाएगा, जहां पूरे शीतकाल में उनकी पूजा-अर्चना होगी।

Previous Post

प्रेमिका के लिए भिड़े भाई और प्रेमी, बीच सड़क पर चला हाईवोल्टेज ड्रामा — प्रेमी ने खुद को घायल कर मचाया हड़कंप

Next Post

गुड न्यूज: उत्तराखंड सरकार युवाओं को देगी निशुल्क अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण, तैयार है एसओपी

Next Post
गुड न्यूज: उत्तराखंड सरकार युवाओं को देगी निशुल्क अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण, तैयार है एसओपी

गुड न्यूज: उत्तराखंड सरकार युवाओं को देगी निशुल्क अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण, तैयार है एसओपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

देहरादून में मोमोज की ऐसी दुकान, जहां स्वाद के साथ मिलती है प्रेरणा

देहरादून में मोमोज की ऐसी दुकान, जहां स्वाद के साथ मिलती है प्रेरणा

1 year ago
उत्तराखंड: फर्जी रसीदें देकर बांट दिए घर, पीएम आवास योजना में 22 लाख की ठगी

उत्तराखंड: फर्जी रसीदें देकर बांट दिए घर, पीएम आवास योजना में 22 लाख की ठगी

2 years ago
ब्रेकिंग : वन विभाग में हुए बंपर तबादले। लिस्ट जारी

बड़ी खबर: 21 आईपीएस अधिकारियो के हुए तबादले

4 years ago
बिग ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते इन 3 जिलों में कल समस्त स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी..

बिग ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते कल इस जिले के स्कूल रहेंगे बंद। आदेश जारी..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती
  • 8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी
  • गौचर मेले का भव्य आगाज! CM धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

November 14, 2026
8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

November 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.