Sunday, June 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

उत्तराखंड: ”खाम स्टेट और अंग्रेजों के जमाने का कुंआ” आज भी जीवित

उत्तराखंड: ”खाम स्टेट और अंग्रेजों के जमाने का कुंआ” आज भी जीवित
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

”खाम स्टेट और अंग्रेजों के जमाने का कुंआ” आज भी जीवित

रिपोर्ट- विजय भट्ट
कोटद्वार। गढ़वाल का प्रवेश द्वार और वर्तमान कोटद्वार-भाबर क्षेत्र 1900 के आसपास खाम स्टेट में आता था। भारत में उस दौरान अंग्रेजों का शासन था। कोटद्वार-भाबर क्षेत्र का अधिकांश भाग चारों ओर से जंगल से घिरा हुआ था, इसलिए इस क्षेत्र को खाम स्टेट कहा जाता था। कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर के पास खाम स्टेट का मुख्यालय हुआ करता था। जिसका खंडर आज भी वहां मौजूद है। उसके ठीक नीचे ग्रास्टनगंज जिसे पुराना कोटद्वार कहते हैं, बसा हुआ था। बताया जाता है कि ग्रास्टनगंज किसी अंग्रेज के द्वारा बसाया गया नगर था। उसी के नाम पर इसका नाम ग्रास्टनगंज पड़ा। खाम क्षेत्र वर्तमान कोटद्वार सनेह क्षेत्र से लेकर भाबर तक का क्षेत्र था। भाबर के अंतिम छोर पर कुंभीखाल क्षेत्र वर्तमान में रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में हैं। जहां घना जंगल है। लेकिन खाम स्टेट के दौरान यहां लोग रहते थे।

Related posts

बैरागीवाला गांव में मुस्लिमों के झुंड ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता को बेरहमी से मारा, पूरे इलाके में तनाव का माहौल

बैरागीवाला गांव में मुस्लिमों के झुंड ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता को बेरहमी से मारा, पूरे इलाके में तनाव का माहौल

June 14, 2026
स्कूल में नौ साल की बच्ची की मौत, मजदूर पिता के सपनों पर टूटा दुखों का पहाड़

स्कूल में नौ साल की बच्ची की मौत, मजदूर पिता के सपनों पर टूटा दुखों का पहाड़

June 13, 2026

पांच साल पहले करीब जब हम खाम क्षेत्र के कुंभीखाल क्षेत्र में गए तो वहां के एक स्थानीय निवासी की मदद से हमें उस क्षेत्र की जानकारी मिली। जहां अंग्रेजों के द्वारा बनाया गया एक कुंआ भी मिला। जो आज भी वैसे ही है। कुंआ उस समय क्षेत्र के लोगों की प्यास बुझाता था। साथ ही कुंए से कुछ दूरी पर ही कंडी मार्ग है। जो हरिद्वार से लेकर कोटद्वार और कालागढ़ होते हुए कुमाऊं के लिए प्रमुख मार्ग होता था। इसी मार्ग पर बैलगाड़ियों से आवाजाही होती थी। लोग अंग्रेजों के बनाए इस कुएं से पानी पीते थे। लेकिन अब यह क्षेत्र लैंसडौन वन प्रभाग में आता है और अब यहां लोग नहीं रहते हैं, लेकिन कुआं आज भी मौजदू है। यह कुआं अब जंगली जानवरों के लिए मौत का कुंआ बन गया है। जिसमें कई जंगली जानवर गिरकर मर गए। कई लोग भी कुएं में आत्महत्या करने की बात सामने आ चुकी है।

बाद में कंडी मार्ग भी बंद हो गया और, कुमाऊं और गढ़वाल की सांस्कृतिक दूरियां भी बढ़ गई। अग्रेंजों के जमाने में बना यह कुंआ आज भी मौजूद है। 1901 में कोटद्वार को नगर का दर्जा मिला। तब यहां की आवादी कुल 396 थी। जिसके कारण सन 1921 में इसे फिर गांव घोषित किया गया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नगर का काफी विकास हुआ। सन 1897 में कोटद्वार में रेलवे लाइन बन गई थी। जिससे यह दिल्ली और अन्य प्रमुख बड़े नगरों से जुड़ पाया। 1951 में कोटद्वार नगर पालिका की स्थापना हुई। इसी समय कोटद्वार खाम क्षेत्र को भी तहसील में विलय किया गया। कोटद्वार के शिक्षक और संस्कृति के जानकार पदमेश बुडाकोटी ने बताया कि खाम क्षेत्र का डीएफओ लेबल का अधिकारी कोटद्वार में बैठता था।

जिसे खाम सुपरटेंडेंट कहां जाता था। खाम क्षेत्र का विलय होने के बाद नगर क्षेत्र लैंसडौन तहसील में आ गया और यह क्षेत्र सिविल में चला गया। बाद में पृथक कोटद्वार तहसील अस्तित्व में आई। कोटद्वार यूपी की सीमा से लगा क्षेत्र है, इसे गढ़वाल का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। लेकिन अपना समृद्ध इतिहास समेटे कोटद्वार क्षेत्र आज विकास की दौड़ में बहुत पीछे छूट गया। आज खाम क्षेत्र के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है। खाम क्षेत्र के लिखित इस्तावेज वन विभाग के पास हैं, या नहीं। कोई नया अधिकारी इस बारे में जानकारी देगा या नहीं। जानकारी कोटद्वार के पुराने लोगों से पूछताछ और कुछ पुराने दस्तावेजों पर आधारित है।इसमें सुधार की गुंजाइस है। किसी को कोई जानकारी हो या सुधार करवाना है तो करवा सकता है। आपके सुझाव सादर आमंत्रित हैं?

Previous Post

कोटद्वार: गोविन्दनगर में मिला कोरोना संक्रमित। इलाका सेनेटाइज करने के बाद सील

Next Post

देवभूमि जनसेवा संस्था के कार्य की सराहना

Next Post
देवभूमि जनसेवा संस्था के कार्य की सराहना

देवभूमि जनसेवा संस्था के कार्य की सराहना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

कोटद्वार बाबा दुकान विवाद में पुलिस ने दीपक बजरंगी को किया गिरफ्तार

फायरमैन की वर्दी पर दाग! रिश्वत की आग में खुद झुलसा लीडिंग फायरमैन, विजलेंस ने किया गिरफ्तार

4 months ago
शाबाश:उत्तराखंड की बेटी ने किया कमाल।UPPSC में हासिल किया 4th रैंक..

शाबाश:उत्तराखंड की बेटी ने किया कमाल।UPPSC में हासिल किया 4th रैंक..

3 years ago
Weather update: ऐसा रहने वाला है उत्तराखंड में मौसम! अलर्ट जारी..

Weather update: ऐसा रहने वाला है उत्तराखंड में मौसम! अलर्ट जारी..

3 years ago
सदन का दूसरा दिन रहेगा हंगामेदार

सदन का दूसरा दिन रहेगा हंगामेदार

7 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • बैरागीवाला गांव में मुस्लिमों के झुंड ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता को बेरहमी से मारा, पूरे इलाके में तनाव का माहौल
  • स्कूल में नौ साल की बच्ची की मौत, मजदूर पिता के सपनों पर टूटा दुखों का पहाड़
  • बिग ब्रेकिंग : दून अस्पताल के डिप्टी एम.एस डॉ.नंदन सिंह बिष्ट ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

बैरागीवाला गांव में मुस्लिमों के झुंड ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता को बेरहमी से मारा, पूरे इलाके में तनाव का माहौल

बैरागीवाला गांव में मुस्लिमों के झुंड ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता को बेरहमी से मारा, पूरे इलाके में तनाव का माहौल

June 14, 2026
स्कूल में नौ साल की बच्ची की मौत, मजदूर पिता के सपनों पर टूटा दुखों का पहाड़

स्कूल में नौ साल की बच्ची की मौत, मजदूर पिता के सपनों पर टूटा दुखों का पहाड़

June 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.