Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बड़ी खबर: घर पहुंचने से पहले युवती पर टूटा खतरा, स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों ने किया जबरन खींचने का प्रयास

बड़ी खबर: घर पहुंचने से पहले युवती पर टूटा खतरा, स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों ने किया जबरन खींचने का प्रयास
0
SHARES
666
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
लालकुआं (उत्तराखंड)। देर रात सिडकुल से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही एक युवती पर रास्ते में बड़ा खतरा टूट पड़ा। घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश की। हालांकि युवती की बहादुरी और परिजनों की सजगता से आरोपी अपने मंसूबों में नाकाम रहे।

घटना गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है। पंतनगर सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाली युवती ड्यूटी के बाद कंपनी की बस से हाईवे पर उतरी। उसका घर बस स्टॉप से करीब 10 मीटर की दूरी पर ही है। युवती जैसे ही पैदल घर की ओर बढ़ी, तभी पीछे से सफेद रंग की स्कॉर्पियो अचानक आकर रुकी।

गाड़ी में बैठे तीन युवक पहले तो अश्लील टिप्पणियां करने लगे, इसके बाद उन्होंने रास्ता रोककर जबरन युवती को गाड़ी में खींचने की कोशिश की। युवती ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और खुद को छुड़ाकर भागी। शोर सुनकर उसके परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को पकड़ लिया।

गुस्साए लोगों ने आरोपियों की पिटाई कर दी और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

कोतवाल बृजमोहन राणा ने बताया कि युवती की तहरीर पर अनिल कुमार आर्य (राजीव नगर प्रथम बिंदुखत्ता), चंदन आर्य और विनोद आर्य (शिव मंदिर कार रोड बिंदुखत्ता) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हिम्मत की मिसाल बनी युवती

बताया जा रहा है कि युवती के बाएं हाथ में पहले से प्लास्टर बंधा हुआ था, इसके बावजूद उसने स्कॉर्पियो पर पत्थर बरसाए और आरोपियों से मुकाबला किया। उसकी हिम्मत का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला सुरक्षा को लेकर सख्त हुई पुलिस

एएसपी मनोज कत्याल ने कहा कि कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अब सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों से समन्वय किया जाएगा। देर रात घर लौटने वाली महिला कर्मचारियों के बस स्टॉप और आसपास के इलाकों में पुलिस की गश्त और तैनाती बढ़ाई जाएगी।

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026
Previous Post

नशा मुक्ति केंद्र संचालन लिए मात्र दो माह में “सोसायटी प्रमोशन ऑफ यूथ एण्ड मासेस’’ का डीएम ने किया चयन; भवन हुआ निर्मित

Next Post

उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला मामला, रीवा के दो भाइयों ने साथ में उठाया आत्मघाती कदम

Next Post
जितेंद्र आत्महत्या मामला: कोर्ट ने कहा- सबूत नहीं पुख्ता, पांचों आरोपी हुए रिहा

उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला मामला, रीवा के दो भाइयों ने साथ में उठाया आत्मघाती कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

थराली में भालू का आतंक बरकरार। किसान पर हमला कर किया घायल

थराली में भालू का आतंक बरकरार। किसान पर हमला कर किया घायल

6 years ago
हाईकोर्ट ब्रेकिंग: गंगा नदी में अवैध खनन पर! हाईकोर्ट ने सरकार को दिए निर्देश..

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: गंगा नदी में अवैध खनन पर! हाईकोर्ट ने सरकार को दिए निर्देश..

3 years ago
बड़ी खबर : आज स्कूलों में नही पढ़ाएंगे  शिक्षक, यह है वजह ।

बड़ी खबर : आज स्कूलों में नही पढ़ाएंगे शिक्षक, यह है वजह ।

3 years ago
एक्सक्लूसिव खबर : उत्तराखंड से भारी संख्या में हुए मतदाता गायब,निर्वाचन आयोग ने जारी किया नोटिस

एक्सक्लूसिव खबर : उत्तराखंड से भारी संख्या में हुए मतदाता गायब,निर्वाचन आयोग ने जारी किया नोटिस

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.