Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

लाइसेंस : 1 जून से झाझरा में होंगे ड्राइविंग लाइसेंस के सभी काम

लाइसेंस : 1 जून से झाझरा में होंगे ड्राइविंग लाइसेंस के सभी काम
0
SHARES
236
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

 

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026

एक जून से झाझरा में होंगे ड्राइविंग लाइसेंस के सभी काम, लेकिन आम आदमी के लिए कठिन होगी डगर
ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े सभी कार्य झाझरा स्थित इंस्टीट्यूट आफ ड्राइविंग एंड ट्रेनिंग रिसर्च (आइडीटीआर) में शिफ्ट किए जाने का फैसला कर लिया है। शहर से लगभग 20 किमी दूर आइडीटीआर में टेस्ट देने जाने के लिए पूरा दिन का समय लगेगा।

तमाम विरोध के बावजूद परिवहन विभाग ने एक जून से ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े सभी कार्य झाझरा स्थित इंस्टीट्यूट आफ ड्राइविंग एंड ट्रेनिंग रिसर्च (आइडीटीआर) में शिफ्ट किए जाने का फैसला कर लिया है।

अधिकारियों के अनुसार झाझरा में जो भी खामियां बाकी थीं, उन्हें दूर कर लिया गया है व एक जून से आरटीओ का लाइसेंस अनुभाग झाझरा से ही काम करेगा। अभी तक सिर्फ स्थायी लाइसेंस का टेस्ट झाझरा में लिया जा रहा था, लेकिन लर्निंग लाइसेंस टेस्ट, डुप्लीकेट लाइसेंस बनाने, लाइसेंस रिन्यूवल, लाइसेंस में पता बदलाव आदि कार्य भी अब झाझरा जाकर कराने होंगे।

बता दें कि, गत 27 अप्रैल को सचिव परिवहन अरविंद सिंह हयांकी ने लाइसेंस अनुभाग 15 मई तक झाझरा शिफ्ट करने का आदेश दिया था। इसकी तैयारी आरंभ हो गई थी, लेकिन आइडीटीआर की तरफ से परिवहन विभाग को पर्याप्त जगह देने से मना कर दिया गया। नाराज परिवहन सचिव ने नया आदेश जारी कर हर स्थिति में 30 जून तक लाइसेंस अनुभाग झाझरा भेजने के आदेश दिए।

 

इसके विरोध में कईं ट्रांसपोर्ट संगठन व राज्य आंदोलनकारी संगठन आदि ने परिवहन मंत्री चंदन रामदास से मुलाकात कर सचिव के आदेश पर तुरंत रोक लगाने की मांग की थी। परिवहन मंत्री ने परिवहन अधिकारियों से बातचीत कर कोई समाधान निकालने का भरोसा दिया था, लेकिन इस बीच मंगलवार को विभाग ने फरमान जारी कर दिया कि एक जून से लाइसेंस से जुड़े सभी कार्य झाझरा से होंगे।

मालूम हो कि, मुंबई, दिल्ली और बंगलुरू आदि शहरों की तर्ज पर देहरादून में भी कड़ी परीक्षा के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस देने की कसरत में 15 जुलाई-2019 को स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य आइडीटीआर भेज दिया गया था। शुरुआत में कार एवं अन्य भारी वाहनों का कार्य शिफ्ट किया गया, जबकि 30 नवंबर से दुपहिया का लाइसेंस कार्य भी वहीं भेज दिया गया।

 

लर्निंग लाइसेंस समेत डुप्लीकेट लाइसेंस, लाइसेंस रिन्यूवल एवं नाम-पता बदलाव का कार्य आरटीओ कार्यालय दून में ही किया जाता रहा। वर्तमान में भी यही व्यवस्था चल रही, लेकिन परिवहन विभाग ने अब यह कार्य भी झाझरा में शिफ्ट करने का आदेश जारी कर दिया। आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि एक जून से ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े सभी कार्य आइडीटीआर झाझरा में होंगे। अगर शासन की ओर से कोई नया आदेश आया तब ही इसमें कोई परिवर्तन किया जा सकता है।

 

Previous Post

दून में युवती के अपहरण की खबर, चैंकिंग के दौरान पुलिस को रौंदने का भी प्रयास

Next Post

ब्रेकिंग : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,सिपाही घायल

Next Post
ब्रेकिंग : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,सिपाही घायल

ब्रेकिंग : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,सिपाही घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

उत्तराखंड में पुलिसकर्मी ने बकरे के सामने फरसा लहराकर मनाई होली

उत्तराखंड में पुलिसकर्मी ने बकरे के सामने फरसा लहराकर मनाई होली

5 months ago
एम्स में अल्मोड़ा बस दुर्घटना, घायलों के उपचार में नहीं लिया जाएगा कोई चार्ज: डीएम

बड़ी खबर : देहरादून जिलाधिकारी की पड़ी पहल, बच्चों को भिक्षा नहीं,  स्नेह, भोजन, सरक्षण व शिक्षा दें ।

2 years ago
देहरादून एवं हरिद्वार  से  लुफ्त हो सकते है 10 हजार डीजल विक्रम और ऑटो, 60 दिन का दिया गया  टाइम।

देहरादून एवं हरिद्वार से लुफ्त हो सकते है 10 हजार डीजल विक्रम और ऑटो, 60 दिन का दिया गया टाइम।

4 years ago
खबर हटके:- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिला दिनेशपुर क्षेत्र के युवक  ने रखा ने नेशनल टीवी की दुनिया में कदम.

खबर हटके:- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिला दिनेशपुर क्षेत्र के युवक  ने रखा ने नेशनल टीवी की दुनिया में कदम.

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.