Thursday, August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तरप्रदेश

नव अंशिका फाउण्डेशन 11 सितम्बर को होगा सीजन-2 “गोल्डन गाला अवार्ड 2025”

“नव अंशिका प्राइड अवार्ड” भी रहेगा अट्रैक्शन

नव अंशिका फाउण्डेशन 11 सितम्बर को होगा सीजन-2 “गोल्डन गाला अवार्ड 2025”
0
SHARES
48
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

• “नव अंशिका प्राइड अवार्ड” भी रहेगा अट्रैक्शन

•पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान होंगी सेलिब्रिटी गेस्ट

Related posts

HNBGU का छात्र किराए के कमरे में झूला फंदे से, मचा हड़कंप

देहरादून में एक ही दिन में तीन लोग झूले फंदे से

August 5, 2026
बदरीनाथ धाम में  25 लीटर शराब पहुंचने से मचा हड़कंप, देखें कैसी पहुंची

बदरीनाथ धाम में 25 लीटर शराब पहुंचने से मचा हड़कंप, देखें कैसी पहुंची

August 4, 2026

लखनऊ। नव अंशिका फाउण्डेशन के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर सीजन-2 “गोल्डन गाला अवार्ड 2025” का आयोजन 11 सितम्बर को स्थानीय विराज खंड स्थित होटल क्लासियों कलेक्शन में किया जा रहा है। बीते साल पांचवे स्थापना वर्ष से शुरू किये गए “गोल्डन गाला अवार्ड” के साथ इस साल से डबल सरप्राइज देते हुए “नव अंशिका प्राइड अवार्ड” भी समारोह से जोड़ा जा रहा है। इस समारोह में पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान सेलिब्रिटी गेस्ट होंगी। भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री पारुल, स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक “सपना बाबुल का…बिदाई” में केन्द्रीय भूमिका के लिए खासी लोकप्रिय हुई हैं।

फाउण्डेशन की निर्देशिका नीशू त्यागी के अनुसार “गोल्डन गाला अवार्ड 2025” में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को अलंकृत किया जाता है जबकि “नव अंशिका प्राइड अवार्ड” भी दिया जाएगा। इस अवसर पर इलेक्ट्रिफाइंग कल्चरल शो तो होगा ही आगंतुक एक जबरदस्त जोशीला फैशन शो का भी आनन्द उठा सकेंगे।

नीशू त्यागी के अनुसार सीजन-2 “गोल्डन गाला अवार्ड 2025” ऋतु शाही, नूतन पांडे, रीना सिंह, संजना सिंह, डॉ. संजय श्रीवास्तव, मंजू

बिष्ट, अंकुर मयंक जायसवाल,अनूप मिश्र अपूर्व, के.के. पाठक, डॉ.लवकुश द्विवेदी, रेनू भारती सहित अन्य विभिन्न हस्तियों को दिया जाएगा।

इस क्रम में नव अंशिका प्राइड अवार्ड अंबिका प्रसाद वर्मा, डॉ प्रदीप कुमार वर्मा, प्रीति त्रिवेदी, डॉ. रचना सिंह, किशन लाल शाह, हेमलता त्रिपाठी, अनीस नवाब, सना आलम, अर्चना श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अंकित किल्ला, रोहित सिंह, नरेन्द्र सक्सेना, अनिल कुमार मिश्रा, अमित कृष्ण श्रीवास्तव, शिखा सिंह पटेल, नीरा लोहानी, सीमा भट्ट सहित अन्य को दिया जाएगा।

इस समारोह में फैशन डिजाइनर ओम दीप मोतियानी, राहुल गुप्ता और मोहम्मद सैफ खान का महत्वपूर्ण योगदान रहेंगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में गार्गी द्विवेदी की कथक की स्पेशल प्रस्तुति होगी वहीं नंदेश सिंह, अंशिका गुप्ता और नूतन पाण्डेय का गायन, अंशिका त्यागी और विशाल गुप्ता के ग्रुप की नृत्य प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केन्द्र बनेंगी।

सह आयोजक दबीर सिद्दीकी के अनुसार नव अंशिका फाण्डेशन बीते छह वर्षों में लखनऊ ही नहीं प्रदेश स्तर पर लगातार सक्रिय है। महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित नव अंशिका फाउण्डेशन हर साल आठ मार्च को ही नहीं बल्कि पूरे मार्च महीने को “महिला माह” के रूप में मनाती हैं। इसमें हर सप्ताह एक आयोजन महिलाओं को समर्पित खास थीम पर आयोजित किया जाता है। इसके साथ ही फाउण्डेशन, “शक्तिस्वरूपा सम्मान” देकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अमूल्य योगदान देने वाली प्रेरक महिलाओं का अलंकरण भी कर रही है।

फाउण्डेशन की ओर से लखनऊ में आयोजित मिलेट्स महोत्सव से लेकर अयोध्या में हुए रामोत्सव तक में प्रभावी प्रस्तुतियां दी गई वहीं कुंभ और लखनऊ में हुए “भारत अंतरराष्ट्रीय मेगा ट्रेड फेयर” में भी सांस्कृतिक सराहनीय उपस्थिति दर्ज करवायी गई है। इसके साथ ही फाउण्डेशन ने, भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहित करते हुए तीज, होली, दीपावली, नवरात्र और दुर्गोत्सव में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक आयोजन किया है। इसी क्रम में नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से “गुलाल टेसुओं संग राम आएंगे” महोत्सव का आयोजन भी किया जा चुका है। कोरोना की वैश्विक विभीषिका के कठिन दौर में भी फाण्डेशन के कदम थमे नहीं। उस दौरान ऑनलाइन आयोजनों के माध्यम से घर-घर में महिलाओं और युवाओं का न केवल प्रदेश स्तरीय विशेषज्ञों के माध्यम से नि:शुल्क करियर के प्रति मार्गदर्शन प्रदान किया गया बल्कि विभिन्न त्योहारों से भी उन्हें जोड़ा गया। रंगकर्म की अलख जगाए रखते हुए “मिसेज आंटी का गड़बड़झाला”, “दी एक्सीडेंटल डेथ ऑफ़ एन अनार्किस्ट”, “पार्क” और “लाहौल विला कूवत” जैसे विभिन्न नाटकों का मंचन भी फाउण्डेशन की ओर से समय समय पर करवाया गया है।

Previous Post

गजब! B.Tech परीक्षा लीक – छात्रों से वसूली, कर्मचारी बर्खास्त, कुलपति बोले मुझे पता ही नहीं

Next Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा धूमधाम से मनाया गया वल्र्ड फिजियोथेरेपी दिवस

Next Post
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा धूमधाम से मनाया गया वल्र्ड फिजियोथेरेपी दिवस

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा धूमधाम से मनाया गया वल्र्ड फिजियोथेरेपी दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Big breaking: भराड़ीसैंण विधानसभा के मॉनसून सत्र में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही बार-बार स्थगित

Big breaking: भराड़ीसैंण विधानसभा में बड़ा धमाका! एक साथ रखे गए बड़े विधेयक, UCC से लेकर मंदिर एक्ट तक मचेगा घमासान

12 months ago
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

1 year ago
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व अंगदान दिवस पर किडनी दानदाताओं को किया सम्मानित

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व अंगदान दिवस पर किडनी दानदाताओं को किया सम्मानित

1 year ago
मसूरी में प्रथम बार शीतकालीन यात्रा व्यवस्था लागू अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

सख्त निर्देश वर्क और लेबर प्लान के अनुसार मौके पर तैनात रहे श्रमिक एवं उपकरण.

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.