Monday, September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

प्रशासन की नाक के नीचे मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहा हॉटमिक्स प्लांट

प्रशासन की नाक के नीचे मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहा हॉटमिक्स प्लांट
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

स्थान / थराली

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

September 26, 2026

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

थराली पिण्डर क्षेत्र में तमाम नियम कानूनों को धत्ता बताते हुए पिछले लंबे समय से रात के अंधेरे में पिंडर घाटी के ग्वालदम- कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर मींग गधेरे के समीप एक हॉटमिक्स प्लांट का खुलेआम संचालन हों रहा हैं। और जिम्मेदार महकमों के अधिकारी कानों में उंगली डाल आंखें मूंदें हुए हैं। जिससे हाॅटमिक्स संचालकों के हौंसले बुलंद बनें हुए हैं।

 

दरअसल 5-6 सालों पहले ग्वालदम-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग जोकि सीमा सड़क संगठन के अधीन है। के चौड़ीकरण के बाद उस पर हाॅटमिक्स के लिए सरकार ने इस सड़क के मध्य में मींगगदेरें के पास सड़क किनारे तमाम पाबंदियों के साथ हाॅटमिक्स प्लांट स्थापित करने की स्वीकृति दी थी। किंतु पिछले एक वर्ष से अधिक समय से बीआरओ के द्वारा अपनी सड़क पर ना तों हाॅटमिक्स का काम किया जा रहा है और ना ही किसी सड़क पर पेंटिंग का काम किया जा रहा हैं। बावजूद इसके मींगगदेरे के हाॅटमिक्स प्लांट पर धड़ल्ले से मानकों,नियम, कानून को ताक पर रखकर रात के अंधेरे में मिक्सीग कर प्रति रात 20 से 30 ट्रक तैयार माल बहारी क्षेत्रों में भेजा जा रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि अंधेरा घिरते ही इस प्लांट पर मिक्सीग का कार्य शुरू हो जाता हैं।और उजाला होते ही प्लांट पर तमाम गतिविधियां पूरी तरह बंद कर दी जाती हैं।

 

जब बीआरओ के द्वारा पेंटिंग व हाॅटमिक्स का काम पूरी तरह बंद हैं तों ऐसे में सवाल ये उठ रहें है, कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर इस हॉटमिक्स प्लांट से सामग्री आखिर भेजी कहाँ जा रही है ,प्लांट के समीप रात होते ही डंपरों की कतार तो कुछ इसी ओर इशारा कर रही है कि प्लांट रात को अवैध तरीके से चलाया जा रहा हैं। और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए जिम्मेदार विभाग गहरी नींद सो रहे हैं। बड़ी बात यह भी हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग के जिस स्थान पर प्लांट स्थापित किया गया हैं, उसके वहां पर सड़क के दोनों ओर रोड़ी,रेत के ढेर लगाएं गए हैं।जिसका सीधा प्रभाव सामान्य यातायात पर भी पड़ रहा हैं।आज तक भी पुलिस, प्रशासन एवं बीआरओ के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से रखें गए उपखनिज के भंडारण को हटाने एवं इसके संबंध में जानने तक का प्रयास नही किया जा रहा हैं। जिससे पुलिस,प्रशासन एवं बीआरओ की भूमिका पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहें हैं।

 

इस संबंध में थराली के उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार के मुताबिक उन्हें हॉटमिक्स प्लांट के रात्रि में संचालित होने की कोई जानकारी तक नहीं है। मामले में जांच की जाएगी। बड़ी बात यह है कि इस हॉटमिक्स प्लांट की दूरी नारायणबगड़ तहसील मुख्यालय से करीब 3 किमी एवं थराली तहसील से करीब 10 किमी की दूरी पर स्थित है। और प्रति दिन यहां से अधिकारीयों के आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में प्रशासन के आला अधिकारियों के बयानों से तो यही लगता है कि या तो अंधेरे की आड़ में हॉटमिक्स प्लांट का संचालन प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है।

 

 

अथवा इस का संबंध किसी हाईप्रोफाइल लोगों की संलिप्तता के कारण प्लांट पर कार्रवाई करने से भी प्रशासन अधिकारी घबरा रहे है ।जो भी हैं। इस का नुकसान सरकार एवं आम जनता को ही भुगतना पड़ रहा हैं।

पिछले 5-6 वर्षों से हाॅटमिक्स प्लांट का जिस स्थान पर संचालन किया जा रहा हैं। उसके आसपास के पेड़ पौधों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा हैं। यहां पर अभी तक छोटे-बड़े दर्जनों पेड़ पौधे सूख चुके हैं और पश्चिमी वन रेंज नारायणबगड़ इस ओर ध्यान देने तक को तैयार नही हैं।

प्लांट स्थापना में तमाम पर्यावरणीय नियमों को ताक पर रखा गया हैं।प्लांट के चारों ओर उड़ने वाले धूल को रोकने के लिए इसे कवर करने के लिए टिन तक खड़े नही की गई हैं।

यहां पर जलने वाली बिजली भी बनने लगी हैं रहस्य। दरअसल जिस स्थान पर प्लांट स्थापित हैं। वहां बिजली की कोई भी ओपन लाइन नही हैं। बावजूद इसके इस स्थान पर रात-दिन जले रहने वाली बिजली रहस्य बनी हुई हैं कि आखिर बिजली की लाइन यहां कहां से आई हुई हैं।

Previous Post

एक साल से अधर में लटका पर्यटक अतिथि गृह कार्य

Next Post

पीपीपी मोड के खिलाफ उक्रांद ने फूंका पुतला, निकाली रैली।

Next Post
पीपीपी मोड के खिलाफ उक्रांद ने फूंका पुतला, निकाली रैली।

पीपीपी मोड के खिलाफ उक्रांद ने फूंका पुतला, निकाली रैली।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

होली की पूजा कर लौट रहे युवक की सिर में सटा कर मारी गोली

होली की पूजा कर लौट रहे युवक की सिर में सटा कर मारी गोली

7 months ago
दुखद: यहां दो मंजिला भवन में आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत..

दुखद: यहां दो मंजिला भवन में आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत..

2 years ago
कुँवर जपेंद्र सिंह की याचिका पर हाइकोर्ट का बड़ा फैसला। लॉकडाउन के दौरान स्कूल अभिभावकों से न मांगे फीस

कुँवर जपेंद्र सिंह की याचिका पर हाइकोर्ट का बड़ा फैसला। लॉकडाउन के दौरान स्कूल अभिभावकों से न मांगे फीस

6 years ago
बड़ी खबर: इस परीक्षा में अपनी जगह किसी और को भेजने वाला मुन्ना भाई चढ़ा पुलिस के हत्थे

बड़ी खबर: इस परीक्षा में अपनी जगह किसी और को भेजने वाला मुन्ना भाई चढ़ा पुलिस के हत्थे

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
  • उत्तराखंड के इस जिले में आया भूकंप, मचा हड़कंप

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

September 26, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.