Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

सीएम धामी व डॉ निशंक की मुलाकात किस ओर इशारा कर रही है। लगता है कुछ खिचड़ी पक रही है।

सीएम धामी व डॉ निशंक की मुलाकात किस ओर इशारा कर रही है। लगता है कुछ खिचड़ी पक रही है।
0
SHARES
377
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttarakhand News: धामी का दिल्ली का दौरा और निशंक के साथ घंटों बैठक करना कुछ ना कुछ इशारा तो करता है वह कहते हैं न कि सियासत में न रिश्ते बदलते वक्त लगता है और ना ही नए समीकरण बनते! पहाड़ पॉलिटिक्स में युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी और पूर्व सीएम व हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के बीच ऐसा ही कुछ दिखाई दे रहा है। देहरादून हो चाहे दिल्ली दोनों नेता मुलाकात का मौका बन रहा हो तो अकेले में बैठने से चूकते नहीं हैं। सीएम धामी जब दिल्ली दौरे पर थे और डॉ निशंक भी तो फिर मुलाकात लाजिमी थी। मंगलवार को दोनों नेताओं की बंद कमरे में चली लंबी बैठक सियासी पंडितों को नए बनते बिगड़ते समीकरण तलाशने को मजबूर कर गई है।

मुख्यमंत्री धामी दिल्ली दौरे में इधर प्रधानमंत्री और कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करते हैं, उधर निशंक के साथ उनकी लंबी मंत्रणा हो जाती है। भले के जमाने में सीएम धामी भगतदा कैंप के सिपाही रहे हों और डॉ निशंक खुद में एक अलग कैंप के अगुआ। लेकिन आज पॉलिटिकल परिस्थितियां बदल चुकी हैं। भगतदा को महाराष्ट्र राजभवन से घर भेज दिया गया है। जबकि हरिद्वार सांसद डॉ निशंक के सामने सियासी चुनौती है हरिद्वार से जीत की हैट्रिक के लिए टिकट लेकर चुनावी ताल ठोकना।

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026

तो क्या जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुलकर सियासी दांव पेंच आजमा रहे हैं और अपने इर्द गिर्द मौजूदा राजनीतिक सत्ता और संगठन से असंतुष्ट चल रहे नेताओं कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी बढ़ात जा रहे तब क्या धामी – निशंक की नजदीकियां नए संकेत दे रही हैं? आखिर पुष्कर धामी आज सत्ता सिरमौर हैं और उनकी कुर्सी को हिलाने की कोशिशें बीजेपी के भीतर मौजूद कुछ तबकों द्वारा शुरू कर दी गई हैं, तब युवा मुख्यमंत्री भी अपने पत्ते खेलते हुए समर्थकों का कुनबा बड़ा करने में जुट गए हैं। जाहिर है इस लिहाज से निशंक को साधने की उनकी रणनीति TSR कैंप के लिए एक जवाब हो सकती है।

सीएम धामी के साथ नजदीकियां बढ़ाना हरिद्वार सांसद डॉ निशंक के लिए भी सियासी लिहाज से फायदेमंद साबित होगा क्योंकि जिस हरिद्वार की नुमाइंदगी आज वे संसद में कर रहे, उस सीट पर 2024 की चुनौती के लिहाज से वहां आज न केवल TSR बल्कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जैसे धुर विरोधी भी ताल ठोक रहे हैं। त्रिवेंद्र और कौशिक की जुगलबंदी भी है लिहाजा धामी और निशंक मिलकर इसका जवाब बनते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में निशंक और धामी की जल्दी जल्दी होती मुलाकातों और लंबी बैठकों को नजरंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

दिल्ली में जब मिले सीएम धामी और सांसद निशंक

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं वर्तमान में हरिद्वार से लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ निशंक एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मध्य प्रधानमंत्री मोदी के विजन को उत्तराखंड में आगे बढ़ाने और देवभूमि के सर्वांगीण विकास को लेकर गहन चर्चा हुई।

डॉ निशंक ने मुख्यमंत्री धामी को शुभकामनाएं देते हुए कहा की “जी 20 की तीन अहम बैठकों की मेजबानी देवभूमि उत्तराखंड कर रहा है ये सभी के लिए बड़े गर्व की बात है। ये अवसर उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए एक अहम कदम है।”

इस अवसर पर डॉ निशंक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी नवीनतम पुस्तक “पेशावर के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली” एवं “विश्व प्रेरणा-स्पर्श हिमालय” भेंट कीं।

 

 

 

 

 

 

Previous Post

गजब डीपीआर बनी दोगुना से अधिक लेकिन न सड़क बनी न चौड़ी हुई।

Next Post

हिंदू बच्चा बोलने लगा अचानक अम्मी -अब्बू। किताब देख हैरान रह गए माता-पिता, डीएम से की शिकायत

Next Post
हिंदू बच्चा बोलने लगा अचानक अम्मी -अब्बू। किताब देख हैरान रह गए माता-पिता, डीएम से की शिकायत

हिंदू बच्चा बोलने लगा अचानक अम्मी -अब्बू। किताब देख हैरान रह गए माता-पिता, डीएम से की शिकायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिंदाल नदी के उफान से जनता का नुकसान। “आप” ने विधायक को ठहराया दोषी

बिंदाल नदी के उफान से जनता का नुकसान। “आप” ने विधायक को ठहराया दोषी

5 years ago
गजब: ठगों ने ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को ही भेज दिया बिजली कटने का मैसेज..

गजब: ठगों ने ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को ही भेज दिया बिजली कटने का मैसेज..

4 years ago

China To Build Indonesia’s Longest Bridge In North Kalimantan

5 years ago
दुखद : महिला को आदमखोर बाघ ने बनाया निवाला।महिला की मौत 

दुखद : महिला को आदमखोर बाघ ने बनाया निवाला।महिला की मौत 

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.