Sunday, August 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

राष्ट्रपति ने अभिभाषण में कही ये बातें

राष्ट्रपति ने अभिभाषण में कही ये बातें
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 आईएफएस अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 आईएफएस अधिकारियों के तबादले

August 6, 2026
देहरादून में तेज रफ्तार सिटी बस ने 6 लोगों को कुचला

देहरादून में तेज रफ्तार सिटी बस ने 6 लोगों को कुचला

June 23, 2026

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद सत्र को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के एजेंडे को सामने रखा। उन्होंने बताया कि नया भारत की बुनियाद को किस तरह रखा जा रहा है। इस मौके पर सदन में लोकसभा, राज्यसभा के सभी सांसद उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला आदि ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का स्वागत किया।
अभिभाषण में राष्ट्रपति ने कहा कि 61 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने लोकतंत्र का सम्मान किया है। उन्होंने लोकसभा के नए स्पीकर को उनके चयन, चुनाव आयोग को सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए बधाई दी।
मौजूदा लोकसभा में 78 महिला सांसदों का चुना जाना भारत की तस्वीर बयां कर रहा है। वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। देश के लोगों ने लंबे समय तक मूलभूत सुविधाओं के लिए इंतजार किया लेकिन अब स्थिति बदली है। नई सरकार शपथ लेने के बाद नए भारत के निर्माण में जुट गई है। मात्र 21 दिन के कार्यकाल में ही मेरी सरकार ने किसानों और जवानों के लिए बड़े फैसले लिए हैं।
देश की सुरक्षा में जुटे जवानों के लिए भी सरकार लगातार फैसले ले रही है। साथ ही जवानों के बच्चों को मिलने वाली स्कॉलरशिप में बढ़ोतरी की गई है। जल संकट को मद्देनजर रखकर पहली बार जल शक्ति मंत्रालय का निर्माण किया है। सरकार का लक्ष्य है कि 2022 तक सभी किसानों की आय दोगुनी की जाए। किसानों को आधुनिक खेती को लेकर शिक्षित कर रहे हैं।
सरकार हर गरीब के घर तक बैंक को पहुंचाया जा रहा है. हमारा लक्ष्य है कि डाकियों को ही अब चलता फिरता बैंक बनाया जाए। इलाज के खर्च से गरीब परिवारों को बचाने के लिए 50 करोड़ गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू की गई है. इसके तहत अभी तक 26 लाख गरीब मरीजों का इलाज कराया जा चुका है। सामान्य वर्ग के गरीब युवाओं के लिए 10 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है। महिला सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। सरकार मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इसी के लिए तीन तलाक जैसी प्रथा को खत्म किया जा रहा है, इसके लिए कानून बनाने की तैयारी है।
मुद्रा योजना के तहत अभी तक 19 करोड़ लोन दिए जा चुके हैं, नई सरकार का लक्ष्य 30 करोड़ लोगों को लोन देने का है। भारत विश्व की सबसे देश बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। हमारा लक्ष्य 2024 तक भारत पांच ट्रिलियन की इकॉनोमी बनाने का है। जीएसटी लागू होने से देश में व्यापार जगत को काफी फायदा होगा। इज आफ डूइंग की रैंकिंग में वर्ष 2014 में भारत 142वें स्थान पर था। पिछले 5 वर्षों में 65 रैंक ऊपर आकर हम 77वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
काले धन के खिलाफ शुरू की गई मुहिम को और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है, इसके लिए शहरों में मेट्रो को बल दिया जा रहा है. इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ाया जा रहा है।
गंगा की अविरलता कायम रखने के लिए भी सरकार तैयार है। गंगा के साथ-साथ अन्य नदियों को भी प्रदूषण से मुक्त किया जा रहा है। हमारे वैज्ञानिक मिशन चंद्रयान 2 और गगनयान को सफल बनाने में जुटे हैं। नए भारत की विश्व में अलग पहचान बनी है।
आतंकवाद के खिलाफ सरकार कड़े कदम उठा रही है। आतंकवाद के मुद्दे पर दुनिया भारत के साथ खड़ी है, यही कारण है कि आतंकी आका मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र ने भी ग्लोबल आतंकी घोषित किया है। मेरी सरकार आधुनिक हथियार बनाने पर बल दे रही है, इसके लिए मेक इन इंडिया पर तेजी से काम चल रहा है।

Previous Post

मदरसा शिक्षकों के बकाया वेतन को लेकर केन्द्रीय मन्त्री से करेंगे मुलाकात 

Next Post

रिवर ट्रेनिंग के नाम पर रात को हो रहा अवैध खनन

Next Post
रिवर ट्रेनिंग के नाम पर रात को हो रहा अवैध खनन

रिवर ट्रेनिंग के नाम पर रात को हो रहा अवैध खनन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

वीडियो: जान हथेली में रखकर गदेरा पार करने को मजबूर हैं स्कूली बच्चे

वीडियो: जान हथेली में रखकर गदेरा पार करने को मजबूर हैं स्कूली बच्चे

4 years ago
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने चारधाम यात्रा ब्रासर का आठ भाषाओं में किया प्रकाशन।

बड़ी खबर: मियांवाला हुआ रामजीवाला, औरंगजेबपुर बना शिवाजी नगर, सीएम की घोषणा के बाद 15 जगहों के नाम बदले

1 year ago
बड़ी खबर: ।दूनवासियों को राहत, अब लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए नहीं लगानी होगी हरिद्वार की दौड़

बड़ी खबर: ।दूनवासियों को राहत, अब लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए नहीं लगानी होगी हरिद्वार की दौड़

1 year ago
एसएसपी का कड़ा एक्शन:हरिद्वार “सिड़कुल” पुलिस ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप 03 को भेजा जेल, तस्करी में इस्तेमाल सेंट्रो कार व स्कूटी भी जब्त

एसएसपी का कड़ा एक्शन:हरिद्वार “सिड़कुल” पुलिस ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप 03 को भेजा जेल, तस्करी में इस्तेमाल सेंट्रो कार व स्कूटी भी जब्त

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • पहली बरसात में ही धंसी करोड़ों की दीवारें… बदरीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड की पोल खुल गई
  • दुखद : बागेश्वर खीर गंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी, परिवार में पसरा मातम
  • उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पहली बरसात में ही धंसी करोड़ों की दीवारें… बदरीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड की पोल खुल गई

पहली बरसात में ही धंसी करोड़ों की दीवारें… बदरीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड की पोल खुल गई

August 8, 2026
दुखद : बागेश्वर खीर गंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी, परिवार में पसरा मातम

दुखद : बागेश्वर खीर गंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी, परिवार में पसरा मातम

August 8, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.