Monday, June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट। 7 जिलों में छुट्टी,170 सड़के बंद, हाई अलर्ट पर प्रशासन..

बड़ी खबर: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट। 7 जिलों में छुट्टी,170 सड़के बंद, हाई अलर्ट पर प्रशासन..
0
SHARES
256
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट। 7 जिलों में छुट्टी,170 सड़के बंद, हाई अलर्ट पर प्रशासन..

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026

Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का दौर जारी है जिससे राज्य में जनजीवन-अस्त व्यस्त हो गया है। आलम ये है कि जगह-जगह पहाड़ियां दरक रही हैं। जिससे लगातार भूस्खलन हो रहा है और सड़कें बंद हो रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेशभर में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए 7 जिलों देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। संबंधित जिलों के जिलाधिकारी की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए है।

07 जिलों में छुट्टी घोषित

उत्तरकाशी, देहरादून और पिथौरागढ़ में एक दिन(10 जुलाई), ऊधमसिंह नगर में दो दिन(10 व 11 जुलाई), अल्मोड़ा व बागेश्वर में तीन दिन.(10 से 12 जुलाई) और नैनीताल में 10 से 13 जुलाई तक चार दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। uttarakhand weather update

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में सोमवार को भी कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 10 से 13 जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की तेज बौछार के साथ बिजली चमकने और तेज गर्जन की आशंका है। मौसम विभाग ने हिदायत देते हुए बारिश के दौरान पक्के घरों में रहने को कहा है। खुले स्थान पर मवेशियों और वाहनों को रखने से बचने की सलाह दी है।

170 सड़कें बंद

प्रदेश में भारी बारिश पर्वतीय क्षेत्रों की सड़कों पर भारी पड़ रही है। बीते 24 घंटे में ही भूस्खलन और स्लिप आने से 241 सड़कें बंद हुई हैं। इनमें से 160 सड़कें एक दिन पहले से बंद थीं, जबकि 81 सड़कें रविवार को बंद हुईं। रविवार देर शाम तक 70 सड़कों को खोला जा सका था, जबकि 171 सड़कें अवरुद्ध रहीं। uttarakhand weather alert

प्रदेश में भारी बारिश की सबसे अधिक ग्रामीण सड़कों पर पड़ी है। कई गांव जिला मुख्यालय से कट गए हैं। प्रमुख अभियंता लोनिवि दीपक यादव ने बताया कि बारिश के चलते बाधित हुई सड़कों को सुचारु करने के लिए 166 जेसीबी, पोकलेन, चेन डोजर आदि मशीनों को लगाया गया है। बंद सड़कों में 16 स्टेट हाईवे, सात मुख्य जिला मार्ग, चार अन्य जिला मार्ग, 80 ग्रामीण सड़कें और 64 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए अलर्ट पर रहने के निर्देश

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है भारी बारिश के चलते कई जगहों पर नदी नाले उफान पर हैं। इसके चलते सीएम धामी ने भी अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘कुछ दिनों से प्रदेश में हो रही अत्यधिक बारिश के मद्देनज़र मेरा सभी से निवेदन है कि ऐसे समय में आप पूर्ण सतर्कता बनाए रखें व अनावश्यक यातायात से बचें। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने हेतु प्रशासन को भी रेड अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।’

Previous Post

दुखद: यहां ड्यूटी में तैनात पुलिस के जवान की हादसे में मौत। पत्थरों की चपेट में आने से हुआ हादसा..

Next Post

बड़ी खबर: आफ़त की बारिश, यहां भारी बारिश से बह गई पुलिया..

Next Post
बड़ी खबर: आफ़त की बारिश, यहां भारी बारिश से बह गई पुलिया..

बड़ी खबर: आफ़त की बारिश, यहां भारी बारिश से बह गई पुलिया..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 06 व्यक्तियों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 06 व्यक्तियों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

6 years ago
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पीजी मेडिकल स्टूडेंट्स ने जानी एडवांस लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की बारीकियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पीजी मेडिकल स्टूडेंट्स ने जानी एडवांस लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की बारीकियां

1 year ago
उत्तराखंड में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एलएलबी छात्र का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तराखंड में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एलएलबी छात्र का शव, इलाके में मचा हड़कंप

3 years ago
बड़ी खबर: उत्तराखंड में सियासी बयानबाजियों के बीच प्रधानमंत्री मोदी की चिट्ठी ने खींची लक्ष्मण रेखा

बड़ी खबर: उत्तराखंड में सियासी बयानबाजियों के बीच प्रधानमंत्री मोदी की चिट्ठी ने खींची लक्ष्मण रेखा

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.