Thursday, November 5, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

भ्रष्टाचार पर चला डीएम सविन बंसल का डंडा! सब-रजिस्ट्रार सस्पेंड

सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द
0
SHARES
261
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ऋषिकेश: उत्तराखंड सरकार ने ऋषिकेश के सब-रजिस्ट्रार (उप निबंधक) हरीश कुमार को करोड़ों रुपये की स्टांप ड्यूटी चोरी, फर्जी/घोस्ट कर्मचारी रखने, पंजीकरण प्रक्रिया में कानून उल्लंघन और आमजन के दस्तावेजों को वर्षों तक लंबित रखने जैसे गंभीर आरोपों में निलंबित कर दिया है। सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने जिलाधिकारी सविन बसंल की संस्तुति पर यह बड़ा फैसला लिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

डीएम सविन बंसल रेड मारते हुए

यह कार्रवाई 28 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के बाद हुई, जिसमें सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ऋषिकेश और जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) भी मौजूद थे।

Related posts

उत्तराखंड के जेनी प्रकरण में नया मोड़! वायरल वीडियो में महिला ने दी सबूतों के साथ सामने आने की चेतावनी

उत्तराखंड के जेनी प्रकरण में नया मोड़! वायरल वीडियो में महिला ने दी सबूतों के साथ सामने आने की चेतावनी

November 4, 2026
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! कार पर पलटा यूरिया से भरा ट्रक, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! कार पर पलटा यूरिया से भरा ट्रक, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत

November 4, 2026

औचक निरीक्षण में उजागर प्रमुख अनियमितताएं:

उप निबंधक की अनुपस्थिति में अवैध पंजीकरण

निरीक्षण के समय सब-रजिस्ट्रार हरीश कुमार अनुपस्थित थे। उनकी जगह निबंधक लिपिक द्वारा विलेखों का पंजीकरण किया जा रहा था, जो पंजीकरण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

फर्जी कर्मचारी का खुलासा

कार्यालय में जितिन पंवार नामक व्यक्ति बिना किसी नियुक्ति पत्र या उपस्थिति रजिस्टर के काम कर रहा था। उसकी रजिस्ट्री कार्यों में संलिप्तता की आशंका जताई गई। डीएम ने पूरे स्टाफ रिकॉर्ड मंगवाकर यह घपला पकड़ा।

मूल दस्तावेजों की वर्षों पुरानी लंबितगी

सैकड़ों मूल विलेख और अभिलेख अलमारियों में महीनों-वर्षों से पड़े थे। नियमों के अनुसार पंजीकरण के बाद 3 दिनों के अंदर दस्तावेज लौटाने अनिवार्य हैं, लेकिन कई मामलों में यह नहीं किया गया और मुख्यालय को सूचना भी नहीं दी गई।

अर्जेंट नकल में भारी देरी

जहां अर्जेंट रजिस्ट्री नकल 24 घंटे में मिलनी चाहिए, वहां कई आवेदन महीनों-वर्षों से लंबित पाए गए।

करोड़ों की स्टांप चोरी का बड़ा खुलासा

ग्राम माजरी ग्रांट (तहसील डोईवाला) के मामलों में दून घाटी विशेष महायोजना 2031 के तहत औद्योगिक भूमि को आवासीय दिखाकर छोटे-छोटे प्लॉट में बांटकर रजिस्ट्री कराई गई। औद्योगिक दरों के बजाय आवासीय दरों पर मूल्यांकन कर स्टांप शुल्क की चोरी की गई। प्रारंभिक अनुमान से सरकार को करोड़ों का राजस्व नुकसान हुआ है।

नियमों की खुली अवहेलना

संयुक्त जांच में पाया गया कि भारतीय स्टांप (उत्तराखंड संशोधन) अधिनियम 2015 की धारा 47-क, भारतीय रजिस्ट्रेशन मैनुअल के नियम 325, 195 एवं 196, तथा उत्तराखंड शासन की अधिसूचना संख्या 368/28.04.2016 का पालन नहीं किया गया। ये प्रावधान संपत्ति के उचित मूल्यांकन और स्टांप शुल्क निर्धारण के लिए अनिवार्य हैं।

फरियादियों की आपबीती

निरीक्षण के दौरान मौजूद कई नागरिकों ने बताया कि मूल दस्तावेज वापस लेने, रजिस्ट्री नकल प्राप्त करने के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़े। देरी से बैंक लोन, नामांतरण जैसे काम अटक गए।

प्रशासन की सख्ती और व्यापक संदेश

जिला प्रशासन ने इन अनियमितताओं की रिपोर्ट शासन को भेजी, जिसके आधार पर निलंबन और विभागीय जांच शुरू हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का हिस्सा है। अन्य सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों का भी जल्द औचक निरीक्षण होगा।

यह घटना उत्तराखंड में राजस्व विभाग की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े करती है, साथ ही आमजन के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Previous Post

एआई के साथ शिक्षा का भविष्य निर्माण पर आईटीएम-सनस्टोन में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित

Next Post

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी बना सस्टेनेबिलिटी का केंद्र: 14 फरवरी को आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की खास बातें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हाईकोर्ट न्यूज: इस मामले में कथित नव दंपति को सुरक्षा मुहैया कराने हेतु, हाईकोर्ट का एसएसपी को निर्देश

हाईकोर्ट न्यूज: इस मामले में कथित नव दंपति को सुरक्षा मुहैया कराने हेतु, हाईकोर्ट का एसएसपी को निर्देश

3 years ago
“आपरेशन मुक्ति भिक्षा नहीं शिक्षा दें”पम्पलेट चस्पा आमजन को किया जागरूक

“आपरेशन मुक्ति भिक्षा नहीं शिक्षा दें”पम्पलेट चस्पा आमजन को किया जागरूक

6 years ago
समाजसेवा के साथ ही कोरोना योद्धाओं का सम्मान भी कर रही एथोमार्ट संस्था

एथोमार्ट ट्रस्ट ने फ़ादर्स डे पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन

6 years ago
दुखद: यहां दो मंजिला भवन में आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत..

दुखद: यहां दो मंजिला भवन में आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड के जेनी प्रकरण में नया मोड़! वायरल वीडियो में महिला ने दी सबूतों के साथ सामने आने की चेतावनी
  • देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! कार पर पलटा यूरिया से भरा ट्रक, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत
  • केदारताल हादसे में 6 की मौत, लखनऊ की दो सगी बहनों की भी गई जान, ट्रेकिंग का था जुनून

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड के जेनी प्रकरण में नया मोड़! वायरल वीडियो में महिला ने दी सबूतों के साथ सामने आने की चेतावनी

उत्तराखंड के जेनी प्रकरण में नया मोड़! वायरल वीडियो में महिला ने दी सबूतों के साथ सामने आने की चेतावनी

November 4, 2026
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! कार पर पलटा यूरिया से भरा ट्रक, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! कार पर पलटा यूरिया से भरा ट्रक, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत

November 4, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.