Sunday, November 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

बड़ी खबर : सहकारिता भर्ती पर रोक के बावजूद 60 कर्मचारियों को गुपचुप तरीके से वेतन देने की तैयारी

बड़ी खबर : सहकारिता भर्ती पर रोक के बावजूद 60 कर्मचारियों को गुपचुप तरीके से वेतन देने की तैयारी
0
SHARES
620
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सहकारिता विभाग में 60 पदों पर हुई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती घोटाले के खुलासे के बाद रजिस्ट्रार आलोक पांडेय ने 29 मार्च को भर्ती पर तत्काल रोक लगा दी थी। लेकिन घोटालेबाजों ने सभी फर्जी तरीके से नियुक्ति पाए अभ्यर्थियों की उपस्थिति बैक डेट यानी कि 25 मार्च को दर्शा दी। इस फर्जीवाड़े की पुष्टि बैंक की सीसीटीवी फुटेज और डिस्पैच रजिस्टर में भी हो चुकी है और मामले के उछलने के बाद इन सभी 60 कर्मचारियों के पिछले 4 माह से वेतन आहरण पर भी रोक लगी है। अब इस घोटाले से जुड़े कुछ भ्रष्ट अधिकारी इन सभी चहेद 60 कर्मचारियों को गुपचुप तरीके से इनके खाते में 4 माह का वेतन, जो करीब डेढ़ लाख प्रति कर्मचारी के हिसाब से बनता है, देने की तैयारी कर रहा है। पिछले दरवाजे से नौकरी लगे इन लोगों को वेतन देने के लिए बैंक के एक बड़े अधिकारी ने प्रभारी जीएम देहरादून से सिफारिश भी की है। हालांकि अभी तक भर्ती घोटाले की जांच चल ही रही है तो बैंक के जनरल मैनेजर ने इनके वेतन निकासी पर सहमति जताने से मना कर दिया। हैरानी की बात है यह घोटाला प्रदेश में चर्चा का एक बड़ा केंद्र बना हुआ है और यह सब कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की नाक के नीचे हो रहा है लेकिन मंत्री महोदय अभी तक अपने अधीन सहकारिता विभाग घोटाले के आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं कर सके हैं।

नए कर्मचारियों का वेतन मिलते ही पुरानों की छुट्टी तय

Related posts

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

November 14, 2026
8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

November 14, 2026

सहकारिता विभाग की विभिन्न शाखाओं में पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से दर्जनों कर्मचारी आउटसोर्सिंग एवं संविदा के तहत अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भर्ती निकलने के बाद वर्षों से कार्यरत इन संविदा कर्मचारियों को अतिरिक्त 10 अंक देने का प्रावधान है लेकिन चहेतों को नियुक्ति देने के चक्कर में पुराने संविदा के तहत लगे कर्मचारियों को वरीयता नहीं दी गई न ही इनको बोनस के 10 अतिरिक्त अंक दिए गए। अब पिछले दरवाजे से लगे इन 60 कर्मचारियों का वेतन निकलते ही पुराने अस्थाई कर्मचारियों को बैंक बाहर करने की तैयारी कर रहा है। जिसका कि यह कर्मचारी पुरजोर विरोध कर रहे हैं।

इन कर्मचारियों का वेतन रोकने के लिए बैंक के सात निदेशकों ने रजिस्ट्रार को पत्र भी लिखा है। जिसमें निदेशकों का आरोप है कि इनका वेतन निकालने के लिए रजिस्ट्रार की अनुमति आवश्यक है। इन कर्मचारियों को बिना सत्यापन किए रखा गया है और इनसे विभागीय कार्य किया जा रहा है। इनके द्वारा बैंक की कोई भी अनियमितताओं की संपूर्ण जिम्मेदारी बैंक के सचिव/ महाप्रबंधक की होगी।

Previous Post

यहां प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई छत से छलांग। एक का फूटा सिर, दूसरे की टांग

Next Post

उत्तरकाशी की लता ने बेरोजगारों में जगाई स्वरोजगार की ललक,समाज सेवा को समर्पित एक व्यक्तित्व

Next Post
उत्तरकाशी की लता ने बेरोजगारों में जगाई स्वरोजगार की ललक,समाज सेवा को समर्पित एक व्यक्तित्व

उत्तरकाशी की लता ने बेरोजगारों में जगाई स्वरोजगार की ललक,समाज सेवा को समर्पित एक व्यक्तित्व

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

खनन कारोबारियों ने ले ली चौथी जान, सुखरौ नदी के गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत

खनन कारोबारियों ने ले ली चौथी जान, सुखरौ नदी के गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत

5 years ago
प्रयागराज: 4th क्लास पति ने मेहनत से पत्नी को बनाया PCS, बदले में पत्नी ने दिया पति को ये..पढ़े..

प्रयागराज: 4th क्लास पति ने मेहनत से पत्नी को बनाया PCS, बदले में पत्नी ने दिया पति को ये..पढ़े..

3 years ago
आप कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन

आप कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन

6 years ago
बिग ब्रेकिंग: चार IAS ऑफिसर्स को मिला प्रमोशन, आदेश जारी,देखें आदेश..

बिग ब्रेकिंग: चार IAS ऑफिसर्स को मिला प्रमोशन, आदेश जारी,देखें आदेश..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती
  • 8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी
  • गौचर मेले का भव्य आगाज! CM धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

November 14, 2026
8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

November 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.