Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

सल्ट चुनाव: संदेह के घेरे में सल्ट चुनाव कार्यप्रणाली बीजेपी प्रत्याशी का शपथ पत्र झूठा

सल्ट चुनाव: संदेह के घेरे में सल्ट चुनाव कार्यप्रणाली बीजेपी प्रत्याशी का शपथ पत्र झूठा
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सल्ट चुनाव: संदेह के घेरे में सल्ट चुनाव कार्यप्रणाली बीजेपी प्रत्याशी का शपथ पत्र झूठा

– कई कम्पनियों के नाम का उल्लेख आधा-अधूरा व गलत!
– जीना की करोड़ों की कम्पनियों के लेखा-जोखा में मात्र 1-2 लाख का उल्लेख!
– सन्देह के घेरे में तो नहीं सल्ट चुनाव की कार्य प्रणाली!

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा गया जेल, जमानत याचिका खारिज

पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा गया जेल, जमानत याचिका खारिज

June 15, 2026

देहरादून। सल्ट विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने अपने नामांकन पत्र के साथ संलग्न दो अलग-अलग शपथ-पत्रों में झूठे तथ्यों का उल्लेख कर निर्वाचन आयोग व जनता की आँख में धूल झोंकने का काम किया। उक्त प्रत्याशी ने अपने नामांकन पत्र में मात्र एक्मे प्रा०लि० कम्पनी का उल्लेख कर उसकी सम्पत्ति मात्र एक लाख दर्शायी है, जबकि उक्त कम्पनी का वास्तविक नाम एक्मे एक्सीलेंट मैनेजमेंट प्रा०लि० है तथा इस कम्पनी की कई करोड़ों की लेनदारी व देनदारी है।

पत्नी के बैंक खाते व कम्पनियों का उल्लेख नहीं

उक्त मामले का खुलासा करते हुए बुधवार दिनांक- 14/04/21 को जनसंघर्ष के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी नव कहा कि, इसी प्रकार इनके द्वारा बेतालेश्वर एसोसिएट प्रा०लि० का उल्लेख न कर बेतालेश्वर स्टोन दर्शाया गया है तथा इस कम्पनी की देनदारी-लेनदारी भी करोड़ों रूपये में है, लेकिन मात्र लगभग 2.00 लाख दर्शायी गयी है तथा कई अन्य कम्पनियों की भी यही स्थिति है।

आधा किग्रा सोना व आधा किग्रा चाँदी का मूल्य दर्शाया है 2.25 लाख व दूसरे शपथ-पत्र में 22.80 लाख!

यहाॅं हैरानी की बात यह है कि, कम्पनी का लेखा-जोखा मात्र 1-2 लाख दर्शाया गया है, जबकि 1-2 लाख में तो पान के खोखे का ढाँचा भी ठीक प्रकार से नहीं बनता। मोर्चा को उक्त शपथ-पत्रों के मामले में किसी बड़ी साजिश की बू आ रही है। इनके द्वारा दिये गये शपथ-पत्र में इनकी धर्मपत्नी श्रीमती अंजू जीना के बैंक खाते व इनकी 2-3 कम्पनियाॅं, जिनकी ये मालिक व साझेदार हैं, (जैसा कि सूत्रों से ज्ञात हुआ है) का भी कोई उल्लेख शपथ-पत्र में नहीं है और न ही इनकी जमा पूॅंजी का कोई हिसाब है, जबकि इनके पास पैन नम्बर है तथा इनके द्वारा आयकर दाखिल किया जाता है। ये कृत्य एक प्रकार से गैर-कानूनी है।

नामांकन/चुनाव निरस्त कराने को निर्वाचन आयोग व न्यायालय की शरण लेगा मोर्चा

दिलचस्पी का विषय है कि, इनके द्वारा निर्वाचन आयोग को सौंपे गये एक शपथ-पत्र में 500 ग्राम सोना व 500 ग्राम चाॅंदी का कुल मूल्य 2.25 लाख दर्शाया गया है तथा दूसरे शपथ-पत्र में इतने ही वजनी सोने व चाॅंदी का मूल्य 22.80 लाख दर्शाया गया है। सही मायने में अगर बात की जाये तो ये शपथ-पत्र झूठ का पुलिंदा है। क्योंकि जो व्यक्ति नामांकन पत्र में ही इतना बड़ा झूठ आयोग के समक्ष बोल सकता है वो व्यक्ति जनता से कितना झूठ बोलता होगा।
मोर्चा उक्त झूठे शपथ-पत्र व इनकी सम्पत्तियों के फर्जीवाड़े के मामले में नामांकन/चुनाव निरस्त कराने को लेकर निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटायेगा, अगर जरूरत पड़ी तो मा०न्यायालय की शरण भी ली जायेगी।

Previous Post

दुखद:गैरसैंण जंगल में आग बुझाने गए वृद्ध की जलाकर हुई मृत्यु

Next Post

महापौर ममगाई ने डा. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर वृक्षा रोपण कर नमन किया

Next Post
महापौर ममगाई ने डा. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर वृक्षा रोपण कर नमन किया

महापौर ममगाई ने डा. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर वृक्षा रोपण कर नमन किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, 7.85 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, 7.85 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

4 years ago
उत्तराखंड : मीटिंग के लिए बुलाया और गिरफ्तार कर लिया।

उत्तराखंड : मीटिंग के लिए बुलाया और गिरफ्तार कर लिया।

2 years ago
स्पोर्ट्स: नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप उत्साह और प्रतिस्पर्धा का आयोजन

स्पोर्ट्स: नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप उत्साह और प्रतिस्पर्धा का आयोजन

2 years ago
हादसा : देर रात को दर्दनाक हादसा। एसडीआरएफ जुटी रेस्क्यू ऑपरेशन पर 

हादसा : देर रात को दर्दनाक हादसा। एसडीआरएफ जुटी रेस्क्यू ऑपरेशन पर 

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.