Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न

 

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्र परिषद 2025-26 का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के पथरीबाग स्थित सभागार में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने प्रेषित संदेश में कहा कि छात्र किसी भी संस्था की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। छात्र परिषद छात्रों को नेतृत्व, अनुशासन और सेवा के आदर्शों का पालन करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने छात्र परिषद के सभी छात्रों का आह्वान किया कि वे समाज और विश्वविद्यालय दोनों की उन्नति के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करें।

कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रथपन के. पिल्लई के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) मालविका सती कांडपाल ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रथपन के. पिल्लई ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि छात्र परिषद विश्वविद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नेतृत्व के इस मंच के माध्यम से छात्र न केवल अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं, बल्कि विश्वविद्यालय की संस्कृति, अनुशासन और सहयोग के मूल्यों को भी आगे बढ़ाते हैं। नई छात्र परिषद जिम्मेदारी, ईमानदारी और समर्पण भाव के साथ अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करे। कुलपति ने नवीन छात्र परिषद के पदाधिकारियों से कहा कि वे विश्वविद्यालय में एक समावेशी वातावरण का निर्माण करें, जहां हर छात्र स्वयं को परिषद से जुड़ा हुआ समझेे। हमेशा नैतिक और सही व्यवहार करें तथा विश्वविद्यालय में अच्छी और उपयोगी गतिविधियां आयोजित करें, साथ ही कैंपस को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण हितैषी बनाने में अपना योगदान दें। यही एक जिम्मेदार छात्र परिषद की पहचान है।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) मालविका सती कांडपाल ने कहा कि छात्र परिषद को विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा, अनुशासन और सौहार्द को बनाए रखते हुए एक सकारात्मक, सुरक्षित और प्रेरणादायी वातावरण तैयार करना है। नेतृत्व का यह अवसर उनके भविष्य निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने नवीन छात्र परिषद को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष विनीत थापा ने शपथ ग्रहण का संचालन किया। नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक, निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ पालन करने का संकल्प लिया। नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों में आयुष भट्ट, डी.फार्मा, पंचम वर्ष ने अध्यक्ष पद व मनमीत कौर, बी.कॉम, तृतीय सेमेस्टर ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली।

इसके साथ ही प्रवीण कुमार सिंह, बी.ए. डिफेंस, पंचम सेमेस्टर ने महासचिव, अंकिता रावत, बीबीए, तृतीय सेमेस्टर ने संयुक्त सचिव, प्रणव कुमार झा, बीपीटी, फोर्थ ईयर ने सांस्कृतिक सचिव, अमरीश धिमान बी.ए. म्यूजिक, तृतीय सेमेस्टर ने द्वितीय सांस्कृतिक सचिव पद की शपथ ली। इसी क्रम में संजय सिंह बीएमएलटी, तृतीय सेमेस्टर ने खेल सचिव, सलोनी सेमवाल, बी.फार्मा, प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय खेल सचिव, संस्कृति गैरोला, बी.एससी बायोटेक्नोलॉजी, तृतीय सेमेस्टर ने इतिहासकार पद की शपथ ली।

साथ ही आदर्श पांडे बीपीटी, तृतीय सेमेस्टर ने अनुशासन सचिव, चिराग अग्रवाल बीबीए, तृतीय सेमेस्टर ने द्वितीय अनुशासन सचिव, तनिष्का भद्री, बीएड, प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय अनुशासन सचिव, अतुल प्रताप यादव बी.फार्मेसी, सेवन्थ सेमेस्टर ने चतुर्थ अनुशासन सचिव, एवं अपर्णा सैनी बी.ए. साइकोलॉजी, तृतीय सेमेस्टर ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष विनीत थापा को माननीय कुलपति द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देने के साथ हुआ।

कार्यक्रम में आईक्यूएसी निदेशक प्रो. डाॅ सोनियां गंभीर, उप छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. अनुजा रोहिल्ला, प्रोक्टर प्रो. डाॅ गनाराजन, विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी एस. पी. जोशी सहित विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों समेत सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया।

Previous Post

रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी की गोली मार कर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

Next Post

चमोली : नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़ छाड़ करने वाले गेस्ट टीचर युनुस अंसारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post
युनुस अंसारी की गिरफ्तारी

चमोली : नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़ छाड़ करने वाले गेस्ट टीचर युनुस अंसारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

जमाखोरी-मुनाफाखोरी छोड़ निर्धारित मूल्यों पर सामान बेचें व्यापारी: रविन्द्र

जमाखोरी-मुनाफाखोरी छोड़ निर्धारित मूल्यों पर सामान बेचें व्यापारी: रविन्द्र

6 years ago
दुखद :- फौजी के माता पिता भूमाफियाओं के दवाब चलते तहसील परिसर में धरने पर बैठे

दुखद :- फौजी के माता पिता भूमाफियाओं के दवाब चलते तहसील परिसर में धरने पर बैठे

6 years ago
अवैध खनन करती हुई पकड़ी गई जेसीबी सीज की गई जेसीबी मशीन

अवैध खनन करती हुई पकड़ी गई जेसीबी सीज की गई जेसीबी मशीन

5 years ago
उत्तराखंड में यहां पिता ने किया बेटी से रेप

उत्तराखंड में यहां पिता ने किया बेटी से रेप

3 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.