Monday, June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने सहस्त्रधारा के आपदा पीड़ितों के लिए लगाया सांझा चूल्हा

एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने सहस्त्रधारा के आपदा पीड़ितों के लिए लगाया सांझा चूल्हा
0
SHARES
85
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026

एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने सहस्त्रधारा के
आपदा पीड़ितों के लिए लगाया सांझा चूल्हा
ऽ विश्वविद्यालय की कुलपति ने खा़द्य सामग्री वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
ऽ सहस्त्रधारा के विभिन्न गावों में बांटे भोजन पैकेट
देहरादून। आपदा की विकट घड़ी में जब पहाड़ के लोग संकट से जूझ रहे हैं, तब श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने संवेदनशील सामाजिक दायित्व निभाते हुए सहस्त्रधारा क्षेत्र में गुरुवार से ‘सांझा चूल्हा’ की शुरुआत की। इस पहल के माध्यम से आपदा प्रभावित परिवारों को न केवल भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों तक भोजन पैकेट भी पहुँचाए जा रहे हैं।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) कुमुद सकलानी ने गुरुवार को खाद्य सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर राहत कार्यों की औपचारिक शुरुआत की। राहत सामग्री में अनाज, दवाइयाँ और दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुएँ शामिल थीं।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि “प्राकृतिक आपदा के संकट काल में हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी प्रभावित परिवार खुद को अकेला महसूस न करे। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम एक-दूसरे का सहारा बनें।”
सहस्त्रधारा के अधोईवाला, बगड़ा धोरन, काडलीगाड़, भंडारा और सेरा जैसे गाँवों में जरूरतमंदों ने सांझा चूल्हे से भोजन ग्रहण किया। राहत कार्यों में सीएचसी रायपुर की टीम, स्थानीय स्वयंसेवक और दिहाड़ी मजदूरों ने भी एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सांझे चूल्हे के भोजन का लाभ उठाया।
यह पहला अवसर नहीं है जब विश्वविद्यालय ने आपदा राहत कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई हो। इससे पूर्व भी धराली (उत्तरकाशी), थराली (चमोली) और बसुकेदार (रुद्रप्रयाग) आपदा प्रभावित क्षेत्रों में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने राहत सामग्री और चिकित्सीय सहयोग प्रदान किया था। इस मानवीय पहल ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि शिक्षण संस्थान केवल ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि समाज की धड़कन हैं। जब-जब संकट आया है, एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने औपचारिकता से परे जाकर सेवा, सहानुभूति और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल कायम की है।
स्थानीय महिलाओं ने सांझा चूल्हा सेवा की प्रशंसा की उन्होने कहा कि एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने घर जैसा भोजन परोसकर राहत एवम् बचाव की नई मिसाल पेश की है। इस समय खाद्य सामग्री के स्थान पर त्यार भोजन प्रभावितों को बड़ी राहत दे रहा है।
महिलाओं का कहना था कि इस कठिन घड़ी में जहाँ सूखी खाद्य सामग्री या कच्चा राशन तुरंत उपयोगी नहीं हो पाता, वहीं ताजा और गरम भोजन प्रभावितों के लिए जीवनदायिनी संजीवनी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सेवा सिर्फ पेट भरने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवीय करुणा और सामाजिक संवेदनशीलता का सजीव उदाहरण है। घर से दूर, टूटे मकानों और बिखरे सपनों के बीच यह भोजन हर पीड़ित को यह भरोसा दिला रहा है कि संकट चाहे कितना भी बड़ा हो, समाज की सामूहिक शक्ति उससे भी बड़ी है। राहत कार्यों में जुड़े लोगों का कहना है कि विश्वविद्यालय की यह पहल आपदा पीड़ितों के लिए नई उम्मीद और विश्वास की ज्योति बनकर आई है। शिक्षा और सेवा का यह संगम न केवल वर्तमान को संबल दे रहा है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी संदेश है कि संवेदनशीलता ही समाज को सशक्त बनाती है।

Previous Post

सिस्टम से भिड़ने वाले अफसर की कहानी – इनाम भी, सज़ा भी!

Next Post

पीलीभीत में उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक दिवसीय दौरा

Next Post
पीलीभीत में उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक दिवसीय दौरा

पीलीभीत में उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक दिवसीय दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Exclusive: अधिकारी सांठगांठ कर छपवाते है भिन्न-भिन्न मंडलों/जनपदों के परिशिष्ट में विज्ञापन प्रकाशित

Exclusive: अधिकारी सांठगांठ कर छपवाते है भिन्न-भिन्न मंडलों/जनपदों के परिशिष्ट में विज्ञापन प्रकाशित

6 years ago
दुखद: यहां खनन के ट्रैक्टर ने स्कूटी को कुचला। स्कूटी सवार व्यक्ति और बच्चे की दर्दनाक मौत..

दुखद: यहां खनन के ट्रैक्टर ने स्कूटी को कुचला। स्कूटी सवार व्यक्ति और बच्चे की दर्दनाक मौत..

3 years ago
FACT CHECK: इस जिले में स्कूल के छुट्टी का फर्जी आदेश हो रहा है वायरल। होगी शरारती तत्वों पर कार्यवाही..

FACT CHECK: इस जिले में स्कूल के छुट्टी का फर्जी आदेश हो रहा है वायरल। होगी शरारती तत्वों पर कार्यवाही..

3 years ago
दुखद: राजधानी में मेडिकल स्टूडेंट ने विषैला प्रदार्थ खाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

दुखद: राजधानी में मेडिकल स्टूडेंट ने विषैला प्रदार्थ खाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.