Thursday, August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

Exclusive: तो क्या अब कैबिनेट मंत्री सतपाल होंगे उत्तराखंड के नए सीएम?

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
0
SHARES
38
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

तो क्या अब कैबिनेट मंत्री सतपाल होंगे उत्तराखंड के नए सीएम

 

Related posts

2027 की तैयारी के लिए  कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

2027 की तैयारी के लिए कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

August 10, 2026
उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

August 7, 2026

देहरादून। देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट में से एक “व्हिस्पर इन द कॉरिडोर डॉट कॉम (whispersinthecorridors.com) ने आज यह खबर प्रकाशित की है। बता दें कि, यह वेब साइट नौकरशाही और राजनीतिक गलियारों की सबसे विश्वसनीय खबरें देने के लिए जानी जाती है।

बेहद गोपनीय सूत्रों के अनुसार पिछले शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड आए थे। इस गोपनीय दौरे में वह देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक बड़े होटल में रुके थे। तथा उनसे भाजपा के दो शीर्ष उत्तराखंडी नेताओं ने मुलाकात भी की थी। यहां तक कि, दोनों भाजपाई जेपी नड्डा को विदा करने जौलीग्रांट हवाई अड्डे तक भी गए थे।

बेहद गोपनीय इस मुलाकात में क्या खिचड़ी पकी होगी। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, इसके 2 दिन बाद जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 17 तारीख को दल-बल सहित दिल्ली गए तो उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात का समय नहीं मिल सका। यह भी एक दिलचस्प पहलू है कि, जहां एक ओर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत स्वयं मीडिया में यह कह चुके हैं कि “छुट्टी सभी की होती है और उनकी भी एक दिन छुट्टी हो जाएगी।”

जिसके दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने एक साक्षात्कार के दौरान नेतृत्व परिवर्तन को लेकर शक के दायरे में दो नेताओं पर सवाल उठाये जाने पर कोई बचाव नहीं किया था, बल्कि साफ कह दिया था कि, इस बारे में उनके पास कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन त्रिवेंद्र रावत ने यह जरूर कहा था कि, भाजपा के बड़े नेता जो मुख्यमंत्री बनना चाहते है, वही नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को उड़ा रहे हैं।

आज ही प्रदेश के एक विवाह समारोह में शामिल पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा वन मंत्री हरक सिंह रावत के कंधे पर हाथ रखे हुए फोटो जारी होने से नेतृत्व परिवर्तन की अफवाहों में एक और छौंका लग गया है। इससे पहले शनिवार को जब केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक देहरादून आए थे तो नए मुख्यमंत्री को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने दो टूक जवाब दे दिया था कि, इस तरह के निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करता है। गौरतलब है कि, अभी तक भाजपा के दूसरे खेमों से त्रिवेंद्र सिंह रावत के बचाव मे कोई बयान नहीं आया है, और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी मुख्यमंत्री के बचाव में बयान देने में 4 दिन की देर लगा दी।

वहीं मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार के एस पंवार की कंपनी द्वारा संचालित मीडिया ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुर्सी हथियाने का प्रयास करने वाले आरोप उत्तराखंड भाजपा के एक बड़े मंत्री पर लगाते हुए कहा था कि, उपरोक्त मंत्री की दिल्ली और हरियाणा के शराब व खनन माफिया से धन की बड़ी डील हुई है, जिसके बाद यह षड्यंत्र किया जा रहा है।” जबकि मुख्यमंत्री के अन्य सलाहकार रमेश भट्ट ने नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को महज अफवाह करार दिया था। यहां तक कि, काफी देर से सक्रिय हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी इन खबरों को महज अफवाह करार देते हुए कांग्रेस पार्टी का षड्यंत्र बताया था।

अब इन सब में सबसे अहम सवाल यह उठता है कि, कल ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एबीपी चैनल को दिए गए एक साक्षात्कार में साफ-साफ कहा कि, ऐसी अफवाहों से राज्य के विकास पर भी असर पड़ता है और लोअर लेवल की ब्यूरोक्रेसी में इसका काफी नुकसान होता है। बावजूद इसके इतने बवाल के बाद भी मुख्यमंत्री के बचाव में किसी भी मंत्री ने इन अफवाहों का खंडन नहीं किया है। जबकि पाठकों को याद होगा कि, 6 माह पहले जब कहीं भी कोई चर्चा नहीं थी तब मामूली अफवाह उड़ने पर ही सांसद अनिल बलूनी ने मीडिया में बयान जारी कर दिया था कि, त्रिवेंद्र सिंह रावत बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और वह कहीं से भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं है।

Previous Post

वर्तमान व पूर्ववर्ती सरकारों ने किया राज्य गठन की अवधारणा को तार-तार करने का काम: रघुनाथ

Next Post

Exclusive: अधिकारी सांठगांठ कर छपवाते है भिन्न-भिन्न मंडलों/जनपदों के परिशिष्ट में विज्ञापन प्रकाशित

Next Post
Exclusive: अधिकारी सांठगांठ कर छपवाते है भिन्न-भिन्न मंडलों/जनपदों के परिशिष्ट में विज्ञापन प्रकाशित

Exclusive: अधिकारी सांठगांठ कर छपवाते है भिन्न-भिन्न मंडलों/जनपदों के परिशिष्ट में विज्ञापन प्रकाशित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

शर्मनाक : धर्मनगरी हरिद्वार में  अधर्म,गाय के बछड़े के साथ दुष्कर्म। देखे क्या करता है आरोपी

शर्मनाक : धर्मनगरी हरिद्वार में अधर्म,गाय के बछड़े के साथ दुष्कर्म। देखे क्या करता है आरोपी

3 years ago
बड़ी खबर: रद्द हुई इस विभाग में नए साल 2023 की छुट्टियां! पढ़े पूरी खबर..

बड़ी खबर: रद्द हुई इस विभाग में नए साल 2023 की छुट्टियां! पढ़े पूरी खबर..

4 years ago
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं ने दी सुरक्षित दवा उपयोग की सीख

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं ने दी सुरक्षित दवा उपयोग की सीख

11 months ago
“जबरन किसानों पर कानून थोप रही सरकार” जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार

“जबरन किसानों पर कानून थोप रही सरकार” जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा
  • भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला
  • उत्तराखंड पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026
भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और  उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

August 12, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.