Sunday, June 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

बड़ी खबर: NEET में ग्रेस मार्क्स पाने वाले छात्र दोबारा देंगे परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट..पढ़े

बड़ी खबर: NEET में ग्रेस मार्क्स पाने वाले छात्र दोबारा देंगे परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट..पढ़े
0
SHARES
129
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

देहरादून में तेज रफ्तार सिटी बस ने 6 लोगों को कुचला

देहरादून में तेज रफ्तार सिटी बस ने 6 लोगों को कुचला

June 23, 2026
“साथ जीएंगे, साथ मरेंगे” – झूलाघाट में विवाहित महिला और 17 वर्षीय किशोरी को आपस में हुआ प्यार, दोनों नदी में …

“साथ जीएंगे, साथ मरेंगे” – झूलाघाट में विवाहित महिला और 17 वर्षीय किशोरी को आपस में हुआ प्यार, दोनों नदी में …

May 29, 2026
बड़ी खबर: NEET में ग्रेस मार्क्स पाने वाले छात्र दोबारा देंगे परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट..पढ़े

 

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को विवादों से घिरे मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG, 2024 के बारे में तीन याचिकाओं पर सुनवाई की. गुरुवार को सुनवायी के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया कि वह NEET-UG, 2024 की काउंसलिंग पर रोक नहीं लगाएगा. कोर्ट ने कहा कि काउंसलिंग जारी रहेगी और हम इसे रोकेंगे नहीं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर परीक्षा पर कोई फैसला होगा तो सब कुछ पूरी तरह रूक जायेगा. इसलिए डरने की कोई बात नहीं है।

ग्रेस मार्क्स के मामले में केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि एनटीए की ओर से 1,563 उम्मीदवारों को ग्रेस अंक देने का फैसला वापस लिया गया है. केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जिन 1,563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, उन्हें 23 जून को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा. एनटीए की ओर से 1,563 उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स देने का फैसला वापस लिया गया. एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 1,563 उम्मीदवारों के लिए 23 जून को दोबारा परीक्षा होगी, 30 जून से पहले परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सरकार/एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 1,563 से अधिक उम्मीदवारों के परिणामों की समीक्षा करने के लिए एक समिति गठित की गई है, जिन्हें एनईईटी-यूजी की परीक्षा में शामिल होने के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए ‘ग्रेस मार्क्स’ दिए गए थे. सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि समिति ने 1,563 एनईईटी-यूजी 2024 उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड रद्द करने का फैसला लिया है, जिन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए थे और इन छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा. एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि परीक्षाएं 23 जून को आयोजित की जाएंगी और परिणाम 30 जून से पहले घोषित किए जाएंगे।

याचिकाकर्ता और फिजिक्स वाला के सीईओ ने कहा कि एनटीए ने माना कि छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स गलत थे. नीट-यूजी 2024 परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर याचिकाकर्ता और फिजिक्स वाला के सीईओ अलख पांडे ने कहा कि आज, एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट के सामने स्वीकार किया कि छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स गलत थे. वे इस बात से सहमत हैं कि इससे छात्रों में असंतोष पैदा हुआ और वे इस बात पर सहमत हुए कि वे ग्रेस मार्क्स हटा देंगे।

उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि क्या एनटीए में कोई और विसंगतियां हैं जिनके बारे में हमें जानकारी नहीं है. इसलिए, एनटीए के साथ विश्वास का मुद्दा है. पेपर लीक का मुद्दा खुला है और उस पर सुनवाई जारी रहेगी…

बता दें यह परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाती है. रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की अवकाश पीठ राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-UG), 2024 के आयोजन से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

एडटेक फर्म ‘फिजिक्स वाला’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलख पांडे ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से 1,500 से अधिक उम्मीदवारों को कथित रूप से ग्रेस मार्क्स दिए जाने के खिलाफ याचिका दायर की थी. याचिका में अलख पांडे ने शीर्ष अदालत से NEET (UG) 2024 की परीक्षा प्रक्रिया और परिणामों की जांच करने के लिए अपनी देखरेख में एक विशेषज्ञ पैनल गठित करने का आग्रह किया. इस साल कुल 67 छात्रों ने परफेक्ट 720 अंक हासिल किए. हरियाणा का फरीदाबाद अनियमितताओं के संदेह को लेकर सुर्खियों में रहा, क्योंकि एक ही केंद्र के छह उम्मीदवारों का नाम परफेक्ट 720 की सूची में आया।

Previous Post

दुखद हादसा: कुवैत के मंगफ शहर की बिल्डिंग में लगी आग, 49 लोगों की मौत, मरने वालों में 40 भारतीय..

Next Post

बिग ब्रेकिंग: सांसद कंगना रनौत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, थप्पड़ कांड में अन्नदाता किसान यूनियन का कुलविंदर कौर को समर्थन

Next Post
बिग ब्रेकिंग: सांसद कंगना रनौत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, थप्पड़ कांड में अन्नदाता किसान यूनियन का कुलविंदर कौर को समर्थन

बिग ब्रेकिंग: सांसद कंगना रनौत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, थप्पड़ कांड में अन्नदाता किसान यूनियन का कुलविंदर कौर को समर्थन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

प्रति व्यक्ति आय में फिसड्डी रहे पर्वतीय जिले। हरिद्वार जनपद ने मारी बाजी।

प्रति व्यक्ति आय में फिसड्डी रहे पर्वतीय जिले। हरिद्वार जनपद ने मारी बाजी।

3 years ago
राहत: केंद्रीय कैबिनेट का निर्णय, LPG सिलेंडर में 200 रूपये की कटौती..

राहत: केंद्रीय कैबिनेट का निर्णय, LPG सिलेंडर में 200 रूपये की कटौती..

3 years ago
कभी थी जिला पंचायत अध्यक्ष, आज कर रही मजदूरी।

कभी थी जिला पंचायत अध्यक्ष, आज कर रही मजदूरी।

7 years ago
काशीपुर में जल जीवन मिशन में गड़बड़ियों पर सीएम धामी का बड़ा कदम, लापरवाही पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई

काशीपुर में जल जीवन मिशन में गड़बड़ियों पर सीएम धामी का बड़ा कदम, लापरवाही पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • UKSSSC समूह-ग परीक्षा कैलेंडर में बड़ा बदलाव: नई तारीखें जारी
  • श्रीनगर गढ़वाल में देर रात बवाल: स्थानीय युवकों और राजस्थान के यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, इलाके में मचा हड़कंप
  • भक्ति और लोक संस्कृति का संगम, माँ कालिंका देव डोली मंदिर के 8वें वार्षिक उत्सव में उमड़ी भारी भीड़

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

UKSSSC समूह-ग परीक्षा कैलेंडर में बड़ा बदलाव: नई तारीखें जारी

UKSSSC समूह-ग परीक्षा कैलेंडर में बड़ा बदलाव: नई तारीखें जारी

June 27, 2026
श्रीनगर गढ़वाल में देर रात बवाल: स्थानीय युवकों और राजस्थान के यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, इलाके में मचा हड़कंप

श्रीनगर गढ़वाल में देर रात बवाल: स्थानीय युवकों और राजस्थान के यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, इलाके में मचा हड़कंप

June 27, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.