Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

पंचायत राज आउटसोर्स कर्मियों के अनशन को उक्रांद का समर्थन। उक्रांद कार्यकर्ता भी बैठे धरने पर।

पंचायत राज आउटसोर्स कर्मियों के अनशन को उक्रांद का समर्थन। उक्रांद कार्यकर्ता भी बैठे धरने पर।
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पंचायत राज आउटसोर्स कर्मियों के अनशन को उक्रांद का समर्थन। उक्रांद कार्यकर्ता भी बैठे धरने पर।

पंचायत राज विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों के अनशन को उत्तराखंड क्रांति दल ने भी अपना समर्थन दिया है।आज उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता देहरादून में स्थित अनशन स्थल पर गए और उनके समर्थन में उपवास पर बैठ गए।

Related posts

2027 की तैयारी के लिए  कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

2027 की तैयारी के लिए कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

August 10, 2026
उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

August 7, 2026

उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों के समर्थन में जमकर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसके साथ ही उत्तराखंड क्रांति दल के संगठन सचिव उमेश खंडूरी आज धरना स्थल पर इन कर्मचारियों के समर्थन में उपवास पर रहे।

उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार चाहे तो मात्र आधा परसेंट के विभागीय बजट से इन कर्मचारियों के वेतन की समस्या हल हो सकती है लेकिन त्रिवेंद्र सरकार जरा भी इन कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील नहीं है।

उत्तराखंड क्रांति दल के संगठन सचिव उमेश खंडूड़ी ने कहा कि पंचायत राज विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों सरकार को जरा भी चिंता नहीं है। श्री खंडूरी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल तन मन धन से बर्खास्त कर्मचारियों के साथ खड़ा है।

धरना स्थल पर मौजूद उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा ने इन कर्मचारियों के समर्थन में शासन और सरकार से बात करने का आश्वासन दिया तथा इनकी मांग न माने जाने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी।

गौरतलब है कि पंचायत राज विभाग के 95 कनिष्ठ अभियंता और 281 डाटा एंट्री ऑपरेटर को 11 महीने तक काम देने के बाद सरकार ने बजट के अभाव में इन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था।

मार्च में इन कर्मचारियों को निकाला गया था। तब कोरोनाकाल अपने चरम पर था।

दुखद बात यह है कि आउट सोर्स कंपनी ने इन कर्मचारियों का पीएफ और अन्य वेतन के मद में काफी भुगतान करना अभी बाकी है। लेकिन आउटसोर्स कंपनी भी इन कर्मचारियों की बात सुनने को तैयार नहीं है।

इन कर्मचारियों का कहना है कि विभागीय मंत्री अरविंद पांडे उन्हें सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं तथा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें अभी तक मिलने का भी वक्त नहीं दिया है। जबकि धरना देते हुए उन्हें 2 महीने से भी ज्यादा वक्त हो गया है।

इन कर्मचारियों का कहना है कि वह अब आमरण अनशन पर बैठ गए हैं और तब तक अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती।

अनशन स्थल पर आज उत्तराखंड क्रांति दल की युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा रावत ने कहा कि इन कर्मचारियों के समर्थन में युवा मोर्चा जल्दी ही उग्र आंदोलन छेड़ेगा।

Previous Post

घोटाला:- 5 लाख की फिल्म को 20 लाख का अनुदान

Next Post

आप ने दी सर्वप्रथम पूर्व पीएम वाजपेई को श्रद्धांजलि, फिर मनाया प्रभु यीशु का जन्म दिवस

Next Post
आप ने दी सर्वप्रथम पूर्व पीएम वाजपेई को श्रद्धांजलि, फिर मनाया प्रभु यीशु का जन्म दिवस

आप ने दी सर्वप्रथम पूर्व पीएम वाजपेई को श्रद्धांजलि, फिर मनाया प्रभु यीशु का जन्म दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अंधेर नगरी चोपट राजा,टके सेर भाजी टके सेर खाजा, 600 रुपए में चपरासी 100 रुपए में राजा,किसने बजाया प्रदेश का बाजा।

अंधेर नगरी चोपट राजा,टके सेर भाजी टके सेर खाजा, 600 रुपए में चपरासी 100 रुपए में राजा,किसने बजाया प्रदेश का बाजा।

7 years ago
संत जोसेफ स्कूल ने 35 हजार को भोजन व 1200 लोगों को किया राशन वितरण

संत जोसेफ स्कूल ने 35 हजार को भोजन व 1200 लोगों को किया राशन वितरण

6 years ago
गज़ब : उत्तराखंड में यहां जाली दस्तावेज बनाकर सरकारी जमीन बेच डाली

गज़ब : उत्तराखंड में यहां जाली दस्तावेज बनाकर सरकारी जमीन बेच डाली

3 years ago
स्कूल से लौट रही 4 साल की मासूम पर चढ़ी तेज रफ्तार रोडवेज बस , मौके पर मौत

स्कूल से लौट रही 4 साल की मासूम पर चढ़ी तेज रफ्तार रोडवेज बस , मौके पर मौत

4 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.