Friday, July 17, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

Exclusive: उत्तराखंड के बेटे का शव सरकार ने लौटाया। रोशन रतूड़ी ने फेसबुक लाइव के माध्यम से सुनाई खरी-खोटी

Exclusive: उत्तराखंड के बेटे का शव सरकार ने लौटाया। रोशन रतूड़ी ने फेसबुक लाइव के माध्यम से सुनाई खरी-खोटी
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के बेटे का शव सरकार ने लौटाया। रोशन रतूड़ी ने फेसबुक लाइव के माध्यम से सुनाई खरी-खोटी

– लॉकडाउन में देश व राज्य की जनता के साथ हो रहा दुर्व्यवहार

Related posts

राहुल गांधी से पहले सीएम धामी करेंगे छात्रों से संवाद,देखें कहां है स्थान

राहुल गांधी से पहले सीएम धामी करेंगे छात्रों से संवाद,देखें कहां है स्थान

July 17, 2026
दुखद हादसा: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले , कांग्रेस नेता की मौत, छाया मातम

दुखद हादसा: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले , कांग्रेस नेता की मौत, छाया मातम

July 16, 2026

टिहरी। जिले के सकलाना निवासी कमलेश भट्ट की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में 16 अप्रैल को हुई थी। उनकी मौत के बाद उनके परिजन भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार से मिन्नतें कर-कर के थक गए। लेकिन शव को वापस नही ला पाए। इस दुख की घड़ी में समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने आगे आकर परिवार की मदद की और मृतक कमलेश भट्ट का शव भारत भिजवा दिया था। किंतु भारत सरकार के अधिकारियों ने शव को वापस भेज दिया। कमलेश का शव हासिल करने के लिए दिल्ली पहुंचे उनके परिजन इस बात से बेहद निराश हो गए और बेचारे वापस लौट आए।

इसका पता चलने पर समाजसेवी रोशन रतूड़ी भी बेहद नाराज हुए और उन्होंने फेसबुक लाइव के माध्यम से भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार सहित यहां के तमाम बड़े नाम वाले व्यक्तियों को जमकर कोसा और सभी को इस बात के लिए लताड़ा कि, कमलेश भट्ट एक आम व्यक्ति था यदि वह कोई नेता मंत्री का बेटा होता तो उसके लिए सरकारें कुछ भी कर सकती थी, लेकिन वह एक होटल कर्मी भाई था, इसलिए किसी को उससे कोई मतलब नहीं।

गौरतलब है कि, समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने 23 अप्रैल को आबू धाबी से यह शव कार्गो विमान के जरिए दिल्ली भिजवाया था, लेकिन भारतीय दूतावास ने विदेश से आने वाले शव को लेने से मना कर दिया। आबू धाबी में नौकरी करने के लिए गए कमलेश भट्ट की वहां लॉकडाउन के दौरान एक कमरे में मौत हो गई थी, किंतु मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। रोशन रतूड़ी ने बताया कि, उन्हें कस्टम का फोन आया था कि, कमलेश भट्ट का पार्थिव शरीर वापस एयरपोर्ट आ गया है तथा वह कमलेश के परिजनों से बातचीत करेंगे तथा यदि वह कहेंगे तो रीति रिवाज से शव का अंतिम संस्कार यहीं कर दिया जाएगा।

बीती रात इस बात की जानकारी देते हुए रोशन रतूड़ी ने बताया था कि, दिवंगत कमलेश भट्ट का पार्थिव शरीर भारत भिजवाने मे सफल रहने पर उन्होंने यूएई सरकार सहित इमीग्रेशन और एयरपोर्ट अथॉरिटी का भी धन्यवाद किया था, किंतु आज जब यह पता लगा कि, शव को वापस भेज दिया गया है तो वह खासे नाराज हो गए और उन्होंने भारत तथा उत्तराखंड के नेताओं को जमकर लताड़ लगाई। उनके फेसबुक लाइव को एक घंटे में 7000 लोगों ने शेयर किया है और उस पर 6000 से भी अधिक कमेंट आ चुके हैं तथा 10,000 से अधिक लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वहीं रोशन रतूड़ी ने कहा कि, दिवंगत कमलेश भट्ट के शव को वापस भेजे जाने से भारत सरकार की कार्यप्रणाली पर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। शरीर वापस एयरपोर्ट आ गया है तथा अब वह कमलेश के परिजनों से बातचीत करेंगे तथा यदि वह कहेंगे तो रीति रिवाज से शव का अंतिम संस्कार यहीं कर दिया जाएगा।

Previous Post

नैनीताल: कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

उत्तराखंड: महिला दरोगा की दबंगई। तहसीलदार पर जमाया आर्डर

Next Post
उत्तराखंड: महिला दरोगा की दबंगई। तहसीलदार पर जमाया आर्डर

उत्तराखंड: महिला दरोगा की दबंगई। तहसीलदार पर जमाया आर्डर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

छह सालों में बेस अस्पताल में चार हजार से अधिक बार हो चुकी मरीजों की डायलिसिस- डॉ. धन सिंह रावत

छह सालों में बेस अस्पताल में चार हजार से अधिक बार हो चुकी मरीजों की डायलिसिस- डॉ. धन सिंह रावत

2 years ago
शर्मनाक : नामी मॉल के मैनेजर ने खुद को अविवाहित बताकर सेल्स गर्ल के साथ किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

शर्मनाक : नामी मॉल के मैनेजर ने खुद को अविवाहित बताकर सेल्स गर्ल के साथ किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

2 years ago
काला कारोबार : कुमाऊँ में दो महिला तस्कर स्मैक के साथ गिरफ्तार

काला कारोबार : कुमाऊँ में दो महिला तस्कर स्मैक के साथ गिरफ्तार

4 years ago
JOB’S UPDATE: कुमाऊं विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी के बंपर पदों पर निकली भर्ती। जल्द करें आवेदन

JOB’S UPDATE: कुमाऊं विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी के बंपर पदों पर निकली भर्ती। जल्द करें आवेदन

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • राहुल गांधी से पहले सीएम धामी करेंगे छात्रों से संवाद,देखें कहां है स्थान
  • दुखद हादसा: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले , कांग्रेस नेता की मौत, छाया मातम
  • सिल्क्यारा टनल में फिर हादसा, एक मजदूर की दर्दनाक मौत

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

राहुल गांधी से पहले सीएम धामी करेंगे छात्रों से संवाद,देखें कहां है स्थान

राहुल गांधी से पहले सीएम धामी करेंगे छात्रों से संवाद,देखें कहां है स्थान

July 17, 2026
दुखद हादसा: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले , कांग्रेस नेता की मौत, छाया मातम

दुखद हादसा: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले , कांग्रेस नेता की मौत, छाया मातम

July 16, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.