Saturday, November 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: SRHU जौलीग्रांट के छात्र-छात्राओं के करियर को मिलेगी नई ऊंचाई, सुकुबा विश्वविद्यालय के साथ मिलकर करेंगे काम

बड़ी खबर: SRHU जौलीग्रांट के छात्र-छात्राओं के करियर को मिलेगी नई ऊंचाई, सुकुबा विश्वविद्यालय के साथ मिलकर करेंगे काम
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: SRHU जौलीग्रांट के छात्र-छात्राओं के करियर को मिलेगी नई ऊंचाई, सुकुबा विश्वविद्यालय के साथ मिलकर करेंगे काम

  • अनुसंधान, नवाचार, संकाय और छात्र विनिमय कार्यक्रम पर हुयी चर्चा
  • सुकुबा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने एसआरएचयू के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया

डोईवाला: स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के छात्र-छात्राओं के करियर को नई ऊंचाई मिलेगी। जापान के शीर्ष अनुसंधान विश्वविद्यालयों में शामिल सुकुबा विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का औपचारिक दौरा किया। इस दौरान अनुसंधान, नवाचार और शिक्षक एवं छात्र विनिमय कार्यक्रम की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

Related posts

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

November 13, 2026
बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

November 13, 2026

सुकुबा विश्वविद्यालय जापान के अंतर्राष्ट्रीय रणनीति के कार्यकारी अधिकारी डॉ. ओनेदा ओसामु के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना से औपचारिक भेंट की। इस दौरान आयोजित बैठक में चिकित्सा शिक्षा और मरीजों की देखभाल में योग की भूमिका पर चर्चा की गई। डॉ. विजय धस्माना ने बताया की विश्व में अधिकांश लोग साइकोसोमेटिक डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। बदली जीवनशैली के चलते योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक हो गया है। उन्होंने समग्र स्वास्थ्य देखभाल मॉडल के महत्व पर जोर दिया, जो रोगों की रोकथाम और उनके मूल कारणों का समाधान करने पर केंद्रित है। डॉ. ओनेदा ओसामु ने भी योग के महत्व पर सहमति व्यक्त की और भविष्य मे इस क्षेत्र में मिल कर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि दोनों देशों के पास विशेषज्ञता है, जिसका उपयोग वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए किया जा सकता है। भारत के आयुर्वेद और योग के पारंपरिक ज्ञान को जापान की उन्नत तकनीकी क्षमताओं के साथ जोड़कर, हम गैर-संचारी रोगों के प्रसार का मुकाबला करने के लिए नवीन दृष्टिकोण विकसित कर सकते हैं।

महानिदेशक शैक्षणिक विकास डॉ. विजेन्द्र चौहान ने जापानी प्रतिनिधिमंडल को एसआरएचयू की उपलब्धियों से अवगत कराया। एचआईएमएस के प्रिंसिपल डॉ. अशोक कुमार देवराड़ी ने सुकुबा विश्वविद्यालय के सहयोग से स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सहयोगात्मक पहल की सराहना की।

इस दौरान जापानी प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक एवं चिकित्सीय इकाईओं का भ्रमण किया। सुकुबा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. ओनेडा ओसामु, डॉ. रणदीप रखवाल व ओहनिशी मिवा ने चिकित्सा में योग के समावेश, अनुसंधान व नवाचार में एसआरएचयू की ओर से किये जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. मुकेश बिजल्वाण, डॉ. सुनील सैनी, डॉ. रेनू धस्माना, डॉ. प्रकाश केशवया, डॉ.अपूर्व त्रिवेदी सहित विभिन्न कॉलेजों के प्रिसिंपल मौजूद रहे।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते कल देहरादून के स्कूलों में अवकाश घोषित, आदेश जारी ..

Next Post

बड़ी खबर: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया विश्व IVF दिवस..

Next Post
बड़ी खबर: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया विश्व IVF दिवस..

बड़ी खबर: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया विश्व IVF दिवस..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग: PWD में इंजीनियरों के बंपर ट्रांसफर। देखें सूची

ब्रेकिंग: PWD में इंजीनियरों के बंपर ट्रांसफर। देखें सूची

4 years ago
बड़ी खबर: शादाब शम्स बने वक्फ बोर्ड के निर्विरोध अध्यक्ष

बड़ी खबर: शादाब शम्स बने वक्फ बोर्ड के निर्विरोध अध्यक्ष

4 years ago
550 से अधिक स्कूलों को गोद लेंगे उद्योगपति, उत्तराखंड में शिक्षा क्रांति की शुरुआत!

550 से अधिक स्कूलों को गोद लेंगे उद्योगपति, उत्तराखंड में शिक्षा क्रांति की शुरुआत!

1 year ago
काम की खबर: बेटी की शादी की हो रही है चिंता? निश्चिंत रहें SBI दे रहा है मैरेज लोन! जानिए पूरा प्रोसेस..

काम की खबर: बेटी की शादी की हो रही है चिंता? निश्चिंत रहें SBI दे रहा है मैरेज लोन! जानिए पूरा प्रोसेस..

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल
  • बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट
  • उत्तराखंड में जरूरतमंद बच्चों को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये! 1 दिसंबर से शुरू हो सकती है मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

November 13, 2026
बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

November 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.