Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

उत्तराखंड के लोक कलाकारों को कोरोना कॉल में सिर्फ ऑनलाइन दर्शकों का सहारा

उत्तराखंड के लोक कलाकारों को कोरोना कॉल में सिर्फ ऑनलाइन दर्शकों का सहारा
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के लोक कलाकारों को कोरोना कॉल में सिर्फ ऑनलाइन दर्शकों का सहारा

 

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026

देहरादून- उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने एक संयुक्त रूप से वेबीनार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लोक कलाकार मिना पवार, सुरेंद्र सत्यार्थी एवं प्रकाश मेंगवाल ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पीआरसीआई देहरादून चैप्टर के सचिव श्री विकास कुमार एवं समाजसेवी आशीष उनियाल ने संयुक्त रूप से किया।

लोक गायिका मीना पवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ’उत्तराखंड के लोक कलाकार जो अपनी जीविका सिर्फ अपनी हुनर के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देकर चलाते हैं उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है आप सभी को विदित होगा कि बीते लगभग डेढ़ सालों से कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम एवं सार्वजनिक प्रस्तुति या नहीं हो पा रही है जिसकी वजह से लोग कलाकारों को कोई काम नहीं मिल रहा है और जिससे वे आर्थिक बदहाली से गुजर रहे हैं। इन परिस्थितियों में हम अपने श्रोताओं और दर्शकों तक सिर्फ ऑनलाइन और डिजिटल माध्यम से अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं ताकि जो लोग लॉकडाउन में अपने घर पर अपने बच्चों के साथ रह रहे हैं उन सभी को उत्तराखंड के लोक संस्कृति के बारे में अवगत कराया जाए।

लोक कलाकार सुरेंद्र सत्यार्थी ने अपने संबोधन में कहा ’इस महामारी के दौर में उत्तराखंड के जो वरिष्ठ एवं लोकप्रिय लोक कलाकार हैं वह सामने आकर नए और उभरते हुए कलाकारों को थोड़ी सी मदद करेंगे तो उनका जीवन यापन भी सुचारू रूप से चलता रहेगा तथा उनको अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर अपनी प्रस्तुतियां देने के लिए भी आमंत्रित किया जाए, ताकि लोगों को पता चले कि नए और उभरते हुए उत्तराखंड के लोक कलाकार किसी से कम नहीं है।

प्रकाश मेगवाल ने एक गढ़वाली गाने में अपनी प्रस्तुति देते हुए कहा कि हमारी गढ़वाली बोली बहुत ही मीठी एवं सर्व हृदय प्रिय है अगर आप उत्तराखंड से बाहर जाते हैं तो कई शादी समारोह एवं अन्य कार्यक्रमों में गढ़वाली गानों पर लोगों को झूमते हुए देखते हैं तब समझ में आता है कि हमारे गढ़वाली एवं कुमाऊनी गीतों पर सिर्फ उत्तराखंड के लोग ही नहीं बल्कि देश और दुनिया के अन्य लोग भी इसे पसंद करते हैं एवं हमारे गानों पर झूमते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम कोरोना महामारी की इस त्रासदी में जब सभी लोग अपने घर पर अपने परिवार के साथ इस कार्यक्रम को देख रहे होंगे तो उन्हें उत्तराखंड के बारे में काफी कुछ पता पता चलेगा।

पीआरसीआई देहरादून चैप्टर के सचिव श्री विकास कुमार ने कहा हम उत्तराखंड के लोक कलाकारों के लिए निरंतर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते रहेंगे एवं विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से नए एवं उभरते कलाकारों को भी सामने लाएंगे ताकि लोगों को पता चले कि हमारे उत्तराखंड के जो भी रत्न है वह दूरदराज के गांवों में भी रहते हैं । वे सभी अपनी प्रस्तुतियां देकर ना सिर्फ उत्तराखंड के लोगों का मनोरंजन करेंगे बल्कि आने वाले भविष्य में जब उनको उत्तराखंड के लोग अपने-अपने कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने के लिए बुलाएंगे जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाया जाएगा एवं ऐसे कलाकारों को उनके प्रस्तुति के प्रति प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

समाज सेवी आशीष उनियाल ने कहा कि हम उत्तराखंड के लोक कलाकारों के लिए देश और दुनिया के विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनके प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित करते रहेंगे एवं उत्तराखंड के लोक संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे ताकि उत्तराखंड के जो लोक कलाकार एवं लोकसंस्कृति है उसे जुड़े हुए लोगों को आर्थिक रूप से मदद की जाए और नए एवं उभरते हुए कलाकारों को भी प्रोत्साहित किया जा सके।

लोक कलाकार मिना पवार ने निखाण्यां बुडडी, सुसेटि का चैंल एवं करी ना चिडकू चस जैसे गीतों पर अपनी प्रस्तुति दे कर लोगों का मन मोह लिया वही सुरैन्द्र सत्यार्थी ने अपने गीत वासुदेव जागर, धिरजू भुला एवं रूशना रंवाई की गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। लोक गायक प्रकाश मेंगवाल ने नई टीहरी की बलमा, बांद दैशवाली,घाघरी घुमौ, मैतें बाद मिलीगै, आछरी जागर जैसे रचनाओं को प्रस्तुत किया।

Previous Post

बड़ी खबर: कुछ बदलावों के साथ  1 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन 

Next Post

नेपाली फार्म में टोल प्लाजा के विरोध में उक्रांद का धरना प्रदर्शन

Next Post
नेपाली फार्म में टोल प्लाजा के विरोध में उक्रांद का धरना प्रदर्शन

नेपाली फार्म में टोल प्लाजा के विरोध में उक्रांद का धरना प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गुड न्यूज़: निम्बस एकेडमी ऑफ़ मैनेजमेंट में किया जा रहा एकदिवसीय पूल कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन..

गुड न्यूज़: निम्बस एकेडमी ऑफ़ मैनेजमेंट में किया जा रहा एकदिवसीय पूल कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन..

2 years ago

बिग ब्रेकिंग:- उत्तराखंड निकाय चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मतदान नहीं कर पाए, जानिए क्या रही वजह

2 years ago
आज धामी सरकार ने कैबिनेट में किए बड़े फैसले,आबकारी नीति को मिली मंजूरी।

आज धामी सरकार ने कैबिनेट में किए बड़े फैसले,आबकारी नीति को मिली मंजूरी।

3 years ago
ग्राम-प्रधान पर भ्र्ष्टाचार का आरोप। ग्रामवासियों ने किया आरटीआई से खुलासा।

ग्राम-प्रधान पर भ्र्ष्टाचार का आरोप। ग्रामवासियों ने किया आरटीआई से खुलासा।

7 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.