Friday, November 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: यहां 24 घंटे में नौ लोगों पर हमला करने वाला गुलदार ढेर..

बड़ी खबर: यहां 24 घंटे में नौ लोगों पर हमला करने वाला गुलदार ढेर..
0
SHARES
290
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: यहां 24 घंटे में नौ लोगों पर हमला करने वाला गुलदार ढेर..

Related posts

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

November 13, 2026
बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

November 13, 2026

श्रीनगर: श्रीनगर में आतंक का पर्याय बन चुके गुलदार के ढेर होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। गुलदार पिछले 24 घंटे के अंदर पांच महिलाओं व चार वनकर्मियों पर हमला कर चुका था।

श्रीनगर के विकासखंड कीर्तिनगर में अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटे के अंदर पांच महिलाओं व चार वनकर्मियों पर हमला करने वाला गुलदार मलेथा में ढेर हो गया। गुलदार को मारने के लिए वन विभाग की टीम ने चार फायर किए।

शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब गुलदार मलेथा में विधायक आवास के समीप एक होटल के भूतल में बने कमरे में घुस गया था। इसी दौरान देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी वन कर्मियों व प्रशासन के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक समाप्त होने के 10 मिनट बाद विधायक कंडारी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। विधायक ने तत्काल वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया। करीब एक घंटा गुलदार कमरे में रहा, लेकिन वन विभाग को उसे ट्रेकुंलाइज नहीं कर पाया।

जिसके बाद गुलदार रेलवे प्रोजेक्ट निर्माण स्थल से खेतों की ओर भाग गया।इसके बाद डंपिंग जोन के पास वन विभाग की टीम को दोबारा गुलदार दिखाई दिया। यहां टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की, लेकिन वह वन विभाग के एसडीओ अनिल पैन्यूली व वनकर्मी महावीर सिंह पर झपट पड़ा। इस हमले में दोनों लहुलुहान हो गए। अन्य वनकर्मियों ने किसी तरह दोनों को बचाया और तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया। वहीं गुलदार झाड़ियों में जाकर छिप गया। वन विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से गुलदार को झाड़ियों से बाहर निकाला।

खेतों की ओर आते ही तैनात टीम ने गुलदार पर चार फायर दागे। जिसमें से एक गोली गुलदार को लगी और वह ढेर हो गया। वन विभाग की टीम ने गुलदार का शव कब्जे में लिया व उसका पोस्टमार्टम कराया। गुलदार की मौत की खबर फैलते ही मलेथा व अन्य स्थानों पर लोगों ने राहत की सांस ली।

रात में भी दो वनकर्मियों पर गुलदार ने किया हमला

बृहस्पतिवार को कीर्तिनगर के नैथाणा में तीन, डांग व पैंडुला गांव में दो महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया था। जिसके बाद वन विभाग ने अलग-अलग जगह पर टीम तैनात की। रात में करीब 12 बजे मलेथा में वनकर्मी गुड्डू के पैर पर गुलदार ने हमला कर जख्मी कर दिया। जबकि रामपुर गांव में जाते हुए वनकर्मी तेज सिंह को भी गुलदार ने घायल कर दिया। विधायक विधायक विनोद कंडारी ने भी मलेथा में सुबह से घटना स्थल पर डेरा जमाए रखा और वनकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

वन विभाग की टीम को 11 हजार की नगद धनराशि देकर किया सम्मानित

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने गुलदार को ढेर करने वाली वन विभाग की टीम को 11 हजार रुपये की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने बेहतर रणनीति बनाने के लिए डीएफओ नरेंद्रनगर अमित कंवर, एसडीएम कीर्तिनगर सोनिया पंत, तहसीलदार मानवेंद्र बत्र्वाल, वन क्षेत्राधिकारी बुद्धि प्रकाश, मगन सिंह रावत, डिप्टी रेंजर सुखदेव बडोनी, भीम सिंह, सुरेश पैन्यूली का सम्मान भी किया। इस मौके पर अभिषेक नेगी, संजय रौथाण सहित कीर्तिनगर, माणिकनाथ व शिवपुरी रेंज के करीब 50 से अधिक वन कर्मी मौजूद रहे।

एसडीओ को एम्स किया रेफर

गुलदार के हमले में घायल हुए वन विभाग के एसडीओ अनिल पैन्यूली को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि एसडीओ को अंदरूनी चोटें आई हैं। उन्होंने एम्स जाने की इच्छा जताई थी तो उन्हें रेफर कर दिया गया है। जबकि वनकर्मी महावीर सिंह के जख्मी होने पर उन पर टांके लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को घायल पांच महिलाओं में से अस्पताल में एक ही महिला भर्ती है। शेष सभी को डिस्चार्ज किया गया है।

यह रहा घटनाक्रम

– सुबह 8.00 बजे मलेथा में पेट्रोल पंप के पास खेतों में दिखाई दिया गुलदार

– सुबह 9.30 बजे मलेथा में होटल के भूतल में बने कमरे में घुसा गुलदार

– सुबह 10.30 बजे के करीब कमरे से निकलकर खेतों की ओर भागा गुलदार

– दोपहर 12.00 बजे के करीब एसडीओ व एक वनकर्मी पर किया हमला

– दोपहर 1.10 बजे गुलदार हुआ ढेरमलेथा में गुलदार ने चार वन कर्मियों पर हमला किया। जबकि एक दिन पहले वह कई महिलाओं पर भी हमला कर चुका था। गुलदार की तलाश करने के लिए विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही थी। पहले गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास किया गया, लेकिन जब वह वन कर्मियों पर ही हमलावर हो गया तो फायर करना पड़ा। जिससे गुलदार ढेर हो गया। गुलदार की उम्र करीब दस साल से अधिक लग रही है।

– अमित कवंर, डीएफओ, नरेंद्रनगर।गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग सहित स्थानीय प्रशासन ने कड़ी मशक्कत की है। गुलदार ने दो दिनों में नौ लोगों को घायल किया है। वन विभाग के एसडीओ व एक अन्य वन कर्मी भी गुलदार के हमले में घायल हुए हैं। जनहित को देखते हुए गुलदार को मारना पड़ा।

– विनोद कंडारी, विधायक, देवप्रयाग विधानसभा।

Previous Post

दुखद: यहां टॉयलेट करने के दौरान गहरी खाई में असंतुलित होकर गिरा युवक, मौत..

Next Post

बड़ी कार्यवाही: SSP प्रमेंद्र डोबाल ने तोड़ी माफियाओं की कमर, नकली दवा से बनी 5 करोड़ की संपति सीज..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई  :  भ्रष्ट अफसरों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही शुरू ।

5 years ago
जॉब अपडेट: एसबीआई में निकली इन पदों पर बंपर भर्ती।ऐसे करें आवेदन।

जॉब अपडेट: एसबीआई में निकली इन पदों पर बंपर भर्ती।ऐसे करें आवेदन।

4 years ago
ऋषिकुल की भूमि हुई दिल्ली के व्यापारी के नाम, छोटे साहब का बड़ा कारनामा, करोड़ों के ‘खेल’ पर डीएम की रोक

ऋषिकुल की भूमि हुई दिल्ली के व्यापारी के नाम, छोटे साहब का बड़ा कारनामा, करोड़ों के ‘खेल’ पर डीएम की रोक

2 years ago
ब्रेकिंग: उत्तराखंड शासन में इन तीन अधिकारियों को मिला दायित्व

ब्रेकिंग: उत्तराखंड शासन में इन तीन अधिकारियों को मिला दायित्व

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल
  • बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट
  • उत्तराखंड में जरूरतमंद बच्चों को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये! 1 दिसंबर से शुरू हो सकती है मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

November 13, 2026
बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

November 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.