Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

मजबूत हो रहा उक्रांद का कुनबा अधिवक्ता सहित अन्य लोगो ने थामा उक्रांद का दामन

मजबूत हो रहा उक्रांद का कुनबा अधिवक्ता सहित अन्य लोगो ने थामा उक्रांद का दामन
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

मजबूत हो रहा उक्रांद का कुनबा अधिवक्ता सहित अन्य लोगो ने थामा उक्रांद का दामन

Related posts

2027 की तैयारी के लिए  कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

2027 की तैयारी के लिए कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

August 10, 2026
उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

August 7, 2026

 

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा डोईवाला विधानसभा प्रभारी अभिषेक बहुगुणा सहित 5 अधिवक्ताओं ने उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल होकर उत्तराखंड का पुनर्निर्माण करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही आज उत्तराखंड क्रांति दल के प्रदेश कार्यालय में हाल ही में उत्तराखंड क्रांति दल में आए डोईवाला के पूर्व मंडल महामंत्री वीरेंद्र थापा तथा पूर्व अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक जखोली के सेवानिवृत्त शिक्षक भगत सिंह गहरवार का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

इस मौके पर गरीब कन्या की शादी हेतु आर्थिक मदद भी प्रदान की गई। आज उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल होने वाले अभिषेक बहुगुणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे हैं तथा वह प्रदेश मीडिया प्रभारी और डोईवाला विधानसभा के भी प्रभारी रहे हैं। पेशे से अधिवक्ता अभिषेक बहुगुणा पूर्व साइंटिस्ट हैं और सरदार भगवान सिंह मेडिकल कॉलेज में प्रोफ़ेसर भी रहे हैं। हाल ही में बेरोजगारों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर दीप प्रज्वलन अभियान के दौरान उन्हें जेल भेज दिया गया था। अभिषेक बहुगुणा के अलावा एडवोकेट उज्वल नेगी, एडवोकेट केशव अग्रवाल, एडवोकेट अजय बेंजवाल, एडवोकेट आशीष बागड़ी सहित चार्टर्ड अकाउंटेंट गौरव खंडूरी ने भी उत्तराखंड क्रांति दल ज्वाइन कर लिया।

भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री वीरेंद्र थापा तथा सेवानिवृत्त शिक्षक नेता भगत सिंह गहरवार का इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। वीरेंद्र थापा ने कहा कि, “20 सालों से उत्तराखंड की जनता को भाजपा और कांग्रेस ने केवल छलने का काम किया है।आज पूरे देश में सभी राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियां मजबूत स्थिति में हैं, उत्तराखंड में भी उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत किए जाने की जरूरत है।”

सेवानिवृत्त शिक्षक भगत सिंह गहरवार ने कहा कि, “आज दिल्ली वाली पार्टियों ने उत्तराखंड को उपनिवेश बना कर रख दिया है।” रोजगार के सभी अफसर और संसाधनों पर आज उत्तराखंड से बाहर के लोगों का कब्जा है।” गहरवार ने संकल्प जताया कि, उत्तराखंड की जनता को उनका अधिकार दिलाना और उसके लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा ने सभी सदस्यों से उत्तराखंड के पुनर्निर्माण में जुटने का आह्वान करते हुए उम्मीद जताई कि, अब उत्तराखंड क्रांति दल के बढ़ रहे जनाधार से उत्तराखंड के वंचित समाज को उनके हक की लड़ाई लड़ने में मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा तथा सीमा रावत ने गरीब कन्या के विवाह हेतु व्यक्तिगत प्रयासों से आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। इसके साथ ही उत्तराखंड क्रांति दल के वीरेंद्र थापा,अभिषेक बहुगुणा, जसविंदर सिंह, भगत सिंह गहरवार, राजेश्वरी रावत आदि ने भी अपने अपने स्तर से गरीब कन्या को विवाह की सहायता के लिए एक-एक हजार की नगद धनराशि प्रदान की। इस समारोह में उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल, लताफत हुसैन, जय प्रकाश उपाध्याय, राजेश्वरी रावत, किरण रावत कश्यप, सीमा रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अरविंद बिष्ट, अनिल डोभाल, सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous Post

ऋषिकेश के बच्चे पार्कों में सैर के साथ झूला झूलने का जल्द मजा ले सकेंगे महापौर अनीता ममगाईं।

Next Post

डा. हरक सिंह रावत ने डॉ.अंशिका बंसल की पुस्तक, इनकम टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिस का किया विमोचन 

Next Post
डा. हरक सिंह रावत ने डॉ.अंशिका बंसल की पुस्तक, इनकम टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिस का किया विमोचन 

डा. हरक सिंह रावत ने डॉ.अंशिका बंसल की पुस्तक, इनकम टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिस का किया विमोचन 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हाईकोर्ट न्यूज: नैनीताल दूध उत्पादक संघ के मिलावटी दूध मामले में हाईकोट में सुनवाई

हाईकोर्ट न्यूज: नैनीताल दूध उत्पादक संघ के मिलावटी दूध मामले में हाईकोट में सुनवाई

2 years ago
 ग्रामीणों ने स्टेडियम हेतु युवा कल्याण विभाग को अपनी भूमि की दान 

 ग्रामीणों ने स्टेडियम हेतु युवा कल्याण विभाग को अपनी भूमि की दान 

6 years ago
बड़ी खबर: दून अस्पताल की बढ़ी सुरक्षा। इमरजेंसी में दो पुलिसकर्मी तैनात

बड़ी खबर: दून अस्पताल की बढ़ी सुरक्षा। इमरजेंसी में दो पुलिसकर्मी तैनात

2 years ago
खुशखबरी : बद्री केदार टीम का उत्तराखंड चैलेंजर कप पांचवी बार कब्जा

खुशखबरी : बद्री केदार टीम का उत्तराखंड चैलेंजर कप पांचवी बार कब्जा

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.