Monday, June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

बड़ी खबर: ISBT में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता निकली गर्भवती

बड़ी खबर: ISBT में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता निकली गर्भवती
0
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ISBT में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता निकली गर्भवती

देहरादून। यह दर्दनाक कहानी उस 14 साल की किशोरी की है, जिसके साथ देहरादून ISBT पर 12 अगस्त की रात को खड़ी बस के भीतर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026

किशोरी दिमागी रूप से कमजोर है और उसके साथ हुई इस हैवानियत को जुबां पर लाने के लिए भी देहरादून की बाल कल्याण समिति को कई दौर की काउंसलिंग करनी पड़ी।

दून पुलिस के हाथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गर्दन तक पहुंचे ही थे कि एक और खुलासे ने सिस्टम को फिर से सकते में डाल दिया है।

गैंग रेप पीड़िता किशोरी गर्भवती पाई गई है। उसकी उम्र और दिमागी स्थिति इतनी कम है कि उसे यह समझ ही नहीं आ रहा है कि नियति और दरिंदों की नीयत ने उसे जिंदगी के किस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है।

सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को ISBT से रेस्क्यू किए जाने के बाद से उसे बालिका निकेतन में रखा गया है। उसे ब्लीडिंग होने के बाद राजकीय जिला अस्पताल (कोरोनेशन) लाया गया था। जहां उसके गर्भवती होने की पुष्टि से हड़कंप मच गया।

उसकी स्थिति को देखते हुए दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने किशोरी की हालत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को पत्र लिखा।

हालांकि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय जैन अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस और बाल कल्याण समिति समेत जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि के स्तर से भी बयान जारी करने में विशेष एहतियात बरती जा रही है।

CMO को भेजे गए पत्र में यह बात सामने आई कि 14 वर्षीय किशोरी के गर्भपात कराने को लेकर भी परामर्श किया जा रहा है। क्योंकि, उल्लेख किया गया है कि किशोरी की उम्र इतनी कम है कि यह गर्भावस्था उसके लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

साथ ही उसके गर्भपात को लेकर भी अलग तरह की चुनौती बताई गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि किशोरी ‘विशेष’ मानसिक स्थिति के कारण यह समझ नहीं पा रही है कि वह किस स्थिति में पहुंच गई है। कुल मिलाकर पत्र किशोरी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ाने वाला भी है।

ISBT पर गैंग रेप से पहले भी हैवानियत का शिकार होती रही किशोरी

गैंग रेप पीड़िता 14 वर्षीय किशोरी की गर्भावस्था की स्थिति को देखते हुए चिकित्सक मान रहे हैं कि आईएसबीटी की घटना उसके लिए पहली नहीं थी। आशंका है कि वह पहले से ही दरिंदगी का शिकार हो रही थी।

बाल कल्याण समिति, महिला आयोग और पुलिस आदि में दर्ज कराए गए बयान में भी किशोरी ने कहा कि उसके साथ मुरादाबाद स्थित गांव से ही हैवानियत की जा रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक किशोरी ने बयान में अपने किसी रिश्तेदार का नाम लिया है।

संभवतः SIT ने उस व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने लिए संबंधित क्षेत्र की पुलिस से संपर्क किया है। बहुत संभव है कि किशोरी के साथ रेप में कई और नाम शामिल हो सकते हैं।

DNA जांच कराएगी पुलिस, न्याय के लिए हरसंभव कोशिश

किशोरी के साथ 12 अगस्त की रात को आईएसबीटी पर बस में रेप और अब उसके गर्भवती होने के बाद पुलिस की जांच कई दिशा में आगे बढ़ रही है। क्योंकि, किशोरी के साथ मुरादाबाद से दरिंदगी किए जाने की बाते भी सामने आई हैं।

ऐसे में पुलिस कार्रवाई को पुख्ता करने के लिए सभी आरोपियों की DNA जांच करा सकती है। ताकि किशोरी को न्याय दिलाने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने में कोई कसर बाकी न रह जाए।

रिमांड में लिए गए आरोपी जेल भेजे गए, कपड़े और कंबल बरामद

पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों (परिवहन निगम के नियमित/अनुबंधित कर्मचारी) को अवधि पूरी हो जाने के बाद वापस सुद्धोवाला जेल में दाखिल करा दिया गया है। इस दौरान पुलिस ने उनसे अपराध की कड़ी को जोड़ा।

साथ ही घटना के समय पहने गए कपड़ों और बस में नीचे बिछाए गए कंबल को बरामद कर लिया गया है। जिनकी फोरेंसिक जांच कराकर अधिक से अधिक साक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा।

यह थी दून में गैंग रेप की घटना, अब तक 05 आरोपी, जुड़ सकते हैं और नाम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मूल रूप से मुरादाबाद की रहने वाली किशोरी की पटियाला में रिश्तेदार रहती है। किशोरी रिश्तेदार से मिलने जा रही थी, लेकिन मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण वह पटियाला की बजाए दिल्ली की बस में बैठ गई।

यहां से किशोरी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर उत्तराखंड परिवहन निगम देहरादून डिपो (ग्रामीण) की बस संख्या यूके-07पीए-5299 में सवार हो गई।

किशोरी की स्थिति को भांपते हुए बस चालक धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम बंजारावाला ग्रांट थाना बुग्गावाला हरिद्वार की नीयत खराब हो गई। उसने किशोरी से कहा कि वह देहरादून से उसे पटियाला की बस में बैठा देगा।

रात करीब ढाई बजे बस देहरादून ISBT पहुंची

उन्होंने बताया कि बस देर रात करीब ढाई बजे देहरादून ISBT पहुंची। किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक न होने का फायदा उठाकर आरोपित ने उसके साथ बस में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद इसी बस के परिचालक देवेंद्र निवासी चूडियाला भगवानपुर हरिद्वार ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

इसकी भनक जब दूसरी बस के चालक रवि कुमार निवासी ग्राम सिला थाना नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद व राजपाल निवासी बंजारावाला ग्रांट थाना बुग्गावाला हरिद्वार को लगी तो वह भी बस में चढ़ा और दोनों ने किशोरी को हवश का शिकार बनाया।

आरोपित बस परिचालक देवेंद्र कैश काउंटर पर कैश जमा करने गया तो वहां उसे कैशियर रोडवेज राजेश कुमार निवासी माजरा, पटेलनगर मिला। देवेंद्र ने उसे भी बस में भेजा और राजेश कुमार ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

MDDA के 02 सुरक्षा गार्ड ने दिखाई सक्रियता और खुल गया मामला

12 अगस्त की देर रात ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा गार्ड ने जब किशोरी को प्लेटफार्म नंबर 12 में किसी से बात करते देखा तो उनका माथा ठनका। वह किशोरी को तत्काल बाल कल्याण समिति (CWC) के बूथ पर लेकर पहुंचे।

सीडब्ल्यूसी के स्टाफ ने किशोरी के बारे में पुलिस चौकी में सूचना दी और उसे बाल कल्याण गृह ले गए। साथ ही उसका प्रारंभिक मेडिकल कराया गया। यहां 04 दिन किशोरी की काउंसलिंग की गई।

किशोरी की मानसिक दशा ठीक न होने पर काउंसलिंग में काफी कठिनाई हुई। काउंसलिंग की कई प्रक्रिया के बाद किशोरी ने आपबीती सुनाई। तब जाकर स्पष्ट हो पाया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।

शनिवार को CWC ने इसकी रिपोर्ट पटेलनगर कोतवाली पुलिस को दी। मामला जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने इसे गंभीरता लेते हुए पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को दिशा निर्देश जारी किए।

रविवार को SSI मनमोहन नेगी व चौकी प्रभारी आइएसबीटी देवेश खुगशाल ने टीम सहित सीसीटीवी फुटेज व गार्ड के बयान से पांचों आरोपितों की पहचान कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

जिस बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म हुआ पुलिस ने उसे सीज किया। इसी कड़ी में SIT के गठन के साथ जांच आगे बढ़ रही है।

निगम ने यह उठाया था कदम, 02 बर्खास्त, 01 निलंबित और 02 पर आजीवन प्रतिबंध

घटना की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम प्रबंधन ने आरोपित विशेष श्रेणी परिचालक देवेंद्र और चालक राजपाल को बर्खास्त कर दिया, जबकि नियमित परिचालक राजेश सोनकर को निलंबित करते हुए अनुबंधित बस चालक धर्मेंद्र और चालक रवि को निगम में काम करने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है।

इसके साथ ही बसों में यात्रियों की सुरक्षा और उनके साथ व्यवहार को लेकर निगम प्रबंधन नए सिरे से समीक्षा करेगा और प्रशिक्षण भी व्यवस्था भी कर सकता है।

अब तक इन्हें किया गया गिरफ्तार

(1) धर्मेंद्र कुमार पुत्र यशपाल सिंह, निवासी ग्राम बंजारा वाला ग्रांट, थाना बुग्गा वाला, हरिद्वार, उम्र 32 वर्ष ( चालक बस संख्या – UK 07 PA 5299)
(2) देवेंद्र पुत्र फूलचंद निवासी चूडियाला, भगवानपुर, हरिद्वार उम्र 52 वर्ष ( परिचालक बस संख्या – UK 07 PA 5299)
(3) रवि कुमार पुत्र दयाराम निवासी ग्राम सिला, थाना – नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद, उम्र 34 वर्ष *(चालक अन्य बस)
(4) राजपाल पुत्र स्व0 किशन सिंह निवासी बंजारावाला ग्रांट, थाना बुग्गावाला, हरिद्वार, उम्र 57 वर्ष *(चालक अन्य बस)
(5) राजेश कुमार सोनकर पुत्र स्व0 लाल चंद्र सोनकर निवासी माजरा, पटेलनगर, उम्र 38 वर्ष (कैशियर रोडवेज)

गैंग रेप प्रकरण का खुलासा करने वाली पुलिस टीम

(1)- निरी. कमल कुमार लुंठी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर,
(2)- व.उ.नि. मनमोहन नेगी, कोतवाली पटेलनगर
(3)- उ.नि. देवेश खुगशाल, चौकी प्रभारी, आईएसबीटी
(4)- उ.नि. धनीराम पुरोहित,
(5)- म.उ.नि. ज्योति कन्याल,
(6)- अ.उ.नि. डालेन्द्र चौधरी,
(7)- हे.कां. सुमित कुमार,
(8)- कां. मनोज कुमार,
(9)- कां.हितेश,
(10)- कां.अरशद,
(11)- कां. आबिद,
(12)- हे.कां. किरन कुमार, एसओजी

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: हाईकोर्ट में बनभूलपुरा हिंसा मामले में सुनवाई पूरी। फैसला सुरक्षित

Next Post

समय पर उपचार न मिलने पर गर्भवती महिला ने दुकान की गैलरी में दिया बच्ची को जन्म

Next Post
समय पर उपचार न मिलने पर गर्भवती महिला ने दुकान की गैलरी में दिया बच्ची को जन्म

समय पर उपचार न मिलने पर गर्भवती महिला ने दुकान की गैलरी में दिया बच्ची को जन्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

देहरादून की सहस्रधारा रोड सबसे महंगी,नए सर्किल रेट के बाद ये हैं जमीनों और मोहल्लों के दाम

देहरादून की सहस्रधारा रोड सबसे महंगी,नए सर्किल रेट के बाद ये हैं जमीनों और मोहल्लों के दाम

3 years ago
गुड़ न्यूज़: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कोरोना मरीज घटे, बढ़े सामान्य मरीज। अस्पताल प्रबंधन में खुशी

गुड़ न्यूज़: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कोरोना मरीज घटे, बढ़े सामान्य मरीज। अस्पताल प्रबंधन में खुशी

6 years ago
अलर्ट : उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश, पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बढ़ेगी ठंड, जाने मौसम का हाल।

अलर्ट : उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश, पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बढ़ेगी ठंड, जाने मौसम का हाल।

3 years ago
Uttarakhand news : शहर में एक ही घंटे में चार लूट को दिया अंजाम अगले घंटे पुलिस ने दबोचा।

Uttarakhand news : शहर में एक ही घंटे में चार लूट को दिया अंजाम अगले घंटे पुलिस ने दबोचा।

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.