Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

ब्रेकिंग: महिलाओं से घास छीनने पर यूकेडी आक्रोशित

ब्रेकिंग: महिलाओं से घास छीनने पर यूकेडी आक्रोशित
0
SHARES
234
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: चमोली जिले के हेलंग में पारंपरिक चरागाह से घास लेकर जा रही महिलाओं के साथ पुलिस और सीआईएसएफ की कार्रवाई के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल ने कार्यवाही की मांग की है।

https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2022/07/VID-20220717-WA0008.mp4

 

उत्तराखंड क्रांति दल ने इस मामले में कार्यवाही के लिए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हीं मानवाधिकार आयोग और राज्य महिला आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है।

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026

 यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि एक ओर सरकार हरेला त्यौहार मना रही है और ठीक उसी मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने की भी बात कहते हैं और दूसरी तरफ सीमांत जनपद की महिलाओं से घास तक छीन ली जा रही है।

यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि इस तरह की कार्यवाही से पलायन को बढ़ावा मिलेगा और लोग मजबूर होकर गांव छोड़कर शहरों की तरफ रुख करने लगेंगे।

उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार विकास के नाम पर हजारों पेड़ बिना सोचे समझे काट देती है वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण महिलाओं को उनके पारंपरिक हक हकूकों से भी वंचित किया जा रहा है।

 यूकेडी नेता ने इन गांव वासियों को सीमांत प्रहरी होने की बात कहते हुए यह भी गिनाया कि कारगिल में घुसपैठ की सूचना वहां के चरवाहों ने ही दी थी। सीमांत पर रह रहे इन लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाएगा तो यह लोग भी मजबूरन पहाड़ छोड़ देंगे।

 यूकेडी ने चेतावनी दी कि यदि पहाड़ की महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार जारी रहा तो फिर उत्तराखंड क्रांति दल इनके खिलाफ हक हकूक छीने जाने पर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगा।

 पुलिस और सुरक्षाबलों के व्यवहार को निंदनीय बताते हुए उत्तराखंड क्रांति दल ने उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है, साथ ही उनको ग्रामीणों के साथ व्यवहार की ट्रेनिंग दिए जाने की जरूरत बताई है।

 यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि एक ओर सरकार घसियारी योजना चलाने की बात कहती है और वहीं दूसरी ओर महिलाओं से इस तरह से घास छीना जा रहा है।

 यूकेडी नेता ने कहा कि मातृशक्ति का यह अपमान नहीं सहा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक ओर पशुपालन ही एकमात्र जरिया बच चुका है, खेती-बाड़ी तो पहले ही बंदर और सूअरों की भेंट चढ़ गई है ऊपर से इस तरह का पुलिसिया दमन घोर आपत्तिजनक है।

 यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि बाहर के लोग पहाड़ों में भी नदी नाले और जंगल कब्जा रहे हैं, जंगलों से लोग बहुमूल्य जड़ी बूटियां और कीमती पेड़ सहित जंगली जानवरों का शिकार कर रहे हैं। उनको तो कोई कुछ नहीं बोल रहा है लेकिन गांव वालों के परंपरागत हक हकूकों को इस तरह से छीना जा रहा है।

 अरबों रुपए जंगल की आग में स्वाहा हो जाते हैं लेकिन जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही नहीं होती, वहीं घास काटने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्यवाही और उनके खिलाफ चालान किया जाना घोर आपत्तिजनक है।

सेमवाल ने आक्रोश जताया कि एक ओर चीन सीमा के दूसरी तरफ गांव बसा रहा है और सीमांत के लोगों को हर तरह की सुविधाएं दे रहा है, वहीं दूसरी ओर इन महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार सीमांत इलाकों को जन शून्य कर देगा। इस तरह के व्यवहार मे उत्तराखंड सरकार अंग्रेजों और मुगलों के दमनकाल से भी आगे निकल गई है।

Previous Post

अपराध: यहां पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति

Next Post

बड़ी खबर: टिहरी के नवनियुक्त जिलाधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

Next Post
बड़ी खबर: टिहरी के नवनियुक्त जिलाधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

बड़ी खबर: टिहरी के नवनियुक्त जिलाधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर प्रेमचंद्र अग्रवाल का बड़ा बयान। जानिए क्या कहा

बड़ी खबर : विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर प्रेमचंद्र अग्रवाल का बड़ा बयान। जानिए क्या कहा

4 years ago
बड़ी खबर: शिक्षा मंत्री से मुलाकात में रीजनल पार्टी ने उठाई बेरोजगार शिक्षकों की आवाज, कोर्ट मामलों पर की चर्चा

बड़ी खबर: शिक्षा मंत्री से मुलाकात में रीजनल पार्टी ने उठाई बेरोजगार शिक्षकों की आवाज, कोर्ट मामलों पर की चर्चा

1 year ago
हर ब्लाक, तहसील में मौजूदा स्थिति पर प्रशासन की नजर, डीएम ले रहे पल पल का अपडेट

हर ब्लाक, तहसील में मौजूदा स्थिति पर प्रशासन की नजर, डीएम ले रहे पल पल का अपडेट

12 months ago
आबकारी विभाग की चूक या गड़बड़ी? बीपीएल कार्डधारक को शराब ठेका

आबकारी विभाग की चूक या गड़बड़ी? बीपीएल कार्डधारक को शराब ठेका

11 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.