Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार में पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी की सेंधमारी

बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार में पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी की सेंधमारी
0
SHARES
172
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

*अगस्त में प्रस्तावित है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव।

*बीएसपी के हरिद्वार विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह *समेत 44 नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता।

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा गया जेल, जमानत याचिका खारिज

पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा गया जेल, जमानत याचिका खारिज

June 15, 2026

*हरिद्वार में बसपा,कांग्रेस के 44 नेताओ ने ज्वाइन की भाजपा।

*विस चुनाव में खानपुर से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लडे सुभाष चौधरी।

*कांग्रेस टिकट पर लक्सर से विस चुनाव लडे अंतरिक्ष सैनी।

*कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सतीश कुमार बीजेपी में हुए शामिल

*कांग्रेस के प्रदेश सचिव मैनपाल सिंह

*बीएसपी के प्रदेश सचिव योगेश कुमार

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल ने दिलाई भाजपा की सदस्यता।

देहरादून:-भाजपा मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रम मे कांग्रेस और बसपा छोड़कर सैंकड़ो कार्यकर्ताओ ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। हाल ही मे कांग्रेस से विधान सभा चुनाव लड़े 2 सदस्य तथा बसपा से 1 सदस्य सहित कई पंचायत सदस्यो व कोंग्रेस – बसपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं  ने भाजपा मे विश्वास जताया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और सीएम पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हे पार्टी की सदस्यता दिलाई।

     इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। उन्होंने कहा कि तमाम दलों से लोग हमारे साथ आ रहे हैं इसके पीछे संगठन की नीति और निष्ठा है जो हमारे कार्यकर्ताओं में मिलती है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करती हैएवं उनके  सुख-दुख में सहभागी होता है। हमारी सेवा ही संगठन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।यही कारण है कि लोग भाजपा की ओर आ रहे हैं। उन्होंने सभी भाजपा में शामिल लोगों को बधाई दी तथा कहा कि आप सब के आने से भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी।

         अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा अन्य दलों से भिन्न है भाजपा के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने आमजन के विकास के लिए ऐसी नीतियां निर्धारित की है जो सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबके प्रयास के सिद्धांत पर कार्य करती है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यशैली से प्रभावित होकर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुई है । उन्होंने भाजपा में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए पार्टी की विचारधारा से जुड़कर अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी को ओर मजबूत करने के अनुरोध करते हुए मिशन 2024 के लिए जुटने को कहा ।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा  कि हमारी सरकार ने प्रदेश को देश आदर्श राज्य बनाने का बीड़ा उठाया है, हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना चाहते हैं अंत्योदय हमारा मूल मंत्र है और हम सब मिलकर इस समाज को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का साधुवाद करते हुए पार्टी की विचारधारा से जुड़कर पार्टी की मज़बूती के लिए कार्य करने की सभी से उम्मीद जताई । 

        इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री व लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार लोकसभा की चर्चा करते हुए कहा कि यह जनता के ही प्रयासों का परिणाम है जिन लोगों ने हमारे साथ चुनाव लड़ा वह भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं, यह अपने आप में सौभाग्य का विषय है। निशंक ने कहा कि जनता उसी दल की ओर जाती है जिस दल में जनता के प्रति रुझान होता है तथा जो दल जनता के कार्यों को पूर्ण करता है। भारतीय जनता पार्टी ने जनता के हितों की अनदेखी नहीं होने दी तथा लगातार उसके उद्देश्यों को पूर्ण करने का प्रयास किया है। भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने कार्यों एवं व्यवहार के माध्यम से जन अपेक्षाओं को पूरा कर रही है। 

     भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में सुभाष चौधरी कांग्रेश पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी हरिद्वार, सतीश कुमार प्रदेश महामंत्री कांग्रेस, मोहम्मद यूनुस पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेश, योगेश कुमार प्रदेश सचिव बीएसपी, विरेंद्र सिंह विधानसभा अध्यक्ष बीएसपी, महावीर सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष बीएसपी, मेनपाल सिंह प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी, रविंद्र राणा पूर्व चेयरमैन सहकारिता हरिद्वार, अशोक राणा सदस्य कांग्रेस, हाजी शहजाद सदस्य कांग्रेस, अंजू मित्तल पूर्व प्रभारी विधानसभा हरिद्वार, बीपी तेजपाल जिला महामंत्री कांग्रेस, सतीश नेगी प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी, सतपाल सिंह जिला महासचिव बीएसपी, साजिद अंसारी जिला महामंत्री कांग्रेस, चौधरी कपिल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, डॉ रमेश चंद्र जिला सचिव बीएसपी, आकाश कुमार जिला संगठन मंत्री कांग्रेस, सागर राठौर जिला सचिव सेवादल कांग्रेस, अमरीश राणा बूथ अध्यक्ष कांग्रेस, नवेद आलम बूथ अध्यक्ष कांग्रेस, विनय चौधरी प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस, कृष्णपाल ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस, कांग्रेस प्रदीप कुमार सदस्य चुनाव समिति कांग्रेस, महकसा  सिंह जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, जोनू कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस, रविंद्र दादकी सदस्य कांग्रेस, सचिन थापा बूथ अध्यक्ष कांग्रेस, मोहित थापा सोशल मीडिया कांग्रेस, अंकुश नागर सदस्य कांग्रेस, अर्जुन सैनी ब्लाक महासचिव किसान कांग्रेस, सार्थक कुमार जिला सचिव सेवादल कांग्रेस, कमलेश्वर प्रसाद उपाध्यक्ष मां दुर्गा समिति हरिद्वार, सागर हुसैन कांग्रेस सेवा दल, किशन गुप्ता जिला संगठन सचिव कांग्रेस, सुधीर कुमार विधानसभा प्रभारी, राकेश कुमार पूर्व लोकसभा प्रभारी हरिद्वार, अनीश कुमार पूर्व डायरेक्टर सहकारी समिति हरिद्वार, रामकुमार विधानसभा उपाध्यक्ष खानपुर हरिद्वार, अशोक कुमार विधानसभा प्रभारी खानपुर हरिद्वार सहित तमाम लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। 

    इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभ आनंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग प्रमुख राजीव, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल एवं भारी संख्या में विशिष्ट जन उपस्थित थे।

 

Previous Post

बड़ी खबर: स्कूली बच्चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन।500 राजकीय विद्यालयों के 35 हजार छात्र-छात्राएं होंगी लाभान्वित

Next Post

वृक्षारोपण: हरेला पर्व के अवसर पर ICFAI यूनिवर्सिटी ने वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।

Next Post
वृक्षारोपण: हरेला पर्व के अवसर पर ICFAI यूनिवर्सिटी ने वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।

वृक्षारोपण: हरेला पर्व के अवसर पर ICFAI यूनिवर्सिटी ने वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

आफत की बारिश: उत्तराखंड में बारिश का कहर, कहीं रास्ते हुए बंद, तो कहीं गाडियां तैरने लगी अगले चार दिन राहत नहीं..

आफत की बारिश: उत्तराखंड में बारिश का कहर, कहीं रास्ते हुए बंद, तो कहीं गाडियां तैरने लगी अगले चार दिन राहत नहीं..

3 years ago
अठूरवाला में विभिन्न विभागों द्वारा बहुउद्देशीय जनसमस्या निराकरण शिविर का आयोजन।

अठूरवाला में विभिन्न विभागों द्वारा बहुउद्देशीय जनसमस्या निराकरण शिविर का आयोजन।

5 years ago
ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही!गलत तरीके से वेतन ले रहे शिक्षकों से होगी वसूली..

ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही!गलत तरीके से वेतन ले रहे शिक्षकों से होगी वसूली..

4 years ago
गजब: UPCL का गजब कारनामा, आम जनता की जेब से बिजली के बिल के साथ सिक्योरिटी मनी भी ले रहे है.. पढ़े 

गजब: UPCL का गजब कारनामा, आम जनता की जेब से बिजली के बिल के साथ सिक्योरिटी मनी भी ले रहे है.. पढ़े 

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.