Saturday, November 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home शिक्षा

बड़ी खबर: DBUU में दो दिवसीय नवधारा नेशन टेक्नो फेस्ट एंड हायर एजुकेशन कॉन्क्लेव का शुभारंभ.. 

बड़ी खबर: DBUU में दो दिवसीय नवधारा नेशन टेक्नो फेस्ट एंड हायर एजुकेशन कॉन्क्लेव का शुभारंभ.. 
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: DBUU में दो दिवसीय नवधारा नेशन टेक्नो फेस्ट एंड हायर एजुकेशन कॉन्क्लेव का शुभारंभ.. 

  • हमारी युवा पीढ़ी विकसित भारत का आधार है – राज्यपाल
  •  देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में नेशनल टेक्नो फेस्ट ‘नवधारा’ का शुभारम्भ
  • उच्च शिक्षा सम्मेलन में जुटीं देशभर के शिक्षा जगत की हस्तियां

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय ‘नवधारा’ नेशनल टेक्नो फेस्ट एंड हायर एजुकेशन कॉन्क्लेव का शुभारम्भ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी की क्षमता, कल्पनाशीलता और देशभक्ति की भावना ही विकसित भारत का आधार है। विकसित भारत-2047 को आधार बनाकर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘नवधारा’ में देशभर के छात्र वर्किंग मॉडल्स बनाकर अपनी वैज्ञानिक कुशलता का लोहा मनवा रहे हैं, जिसमें विजेताओं को पांच लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जायेगी।

Related posts

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

September 30, 2026
देर रात दून यूनिवर्सिटी में गुस्साए छात्रों ने किया कुलपति के आवास का घेराव, जानें क्या है वजह

देर रात दून यूनिवर्सिटी में गुस्साए छात्रों ने किया कुलपति के आवास का घेराव, जानें क्या है वजह

September 29, 2026

सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय ‘नवधारा’ नेशनल टेक्नो फेस्ट एंड हायर एजुकेशन कॉन्क्लेव की शुरुआत हुयी, जिसमें देशभर के जाने माने विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के कुलाधिपति और कुलपति हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य नयी शिक्षा नीति के तहत उद्योगपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विचार मंथन करना है ताकि विकसित भारत-2047 के सपने को साकार किया जा सके।

इस दौरान मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय महत्व के लिए बेहतरीन उच्च शिक्षा का निर्माण एक महत्वपूर्ण चुनौती है, जिसमें शिक्षा प्रणाली को प्रौद्योगिकी और अनुसंधान से जोड़ने पर बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टेक्नो फेस्ट ‘नवधारा’ अर्थात नौ धाराओं का संगम, जिसमें छात्रों का उत्साह, तकनीकी और अन्वेषण का बेजोड़ मेल है और यही प्रयास विकसित भारत के सपने को साकार करेगा। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी और यूसर्क, देहरादून की निदेशक डॉ अनीता रावत भी उपस्थित रहे।

अतुल कोठारी ने कहा कि विकसित भारत बनने का ये अमृतकाल है, जिसमें प्रौद्योगिकी और अनुसंधान को तेज़ी से अपनाना होगा। ‘नवधारा’ का आयोजन इसी कड़ी में मील का पत्थर साबित होगा। नेशनल टेक्नो फेस्ट में देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी सहित देशभर की लगभग 100 से ज़्यादा टीमें वर्किंग मॉडल्स प्रदर्शित कर रही हैं, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार स्वरुप पांच लाख रुपये की इनामी धनराशि प्रदान की जायेगी। वहीं, नवधारा में पैनल डिस्कशन के अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य क्षेत्र के अंतर्गत टेक्निकल कॉम्पटीशन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छात्र अपनी वैज्ञानिक कुशलता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं, विभिन्न उद्योग भी प्रदर्शनी आयोजित कर रहे हैं। इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ प्रीति कोठियाल ने राज्यपाल सहित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि जिस प्रकार ‘नवधारा’ में छात्रों का उत्साह देखने को मिल रहा है उससे विकसित भारत-2047 का सपना पूर्ण होता दिख रहा है। सम्मलेन के ज़रिये हमारा प्रयास है कि नयी शिक्षा नीति के तहत विचार मंथन कर उच्च शिक्षा में उद्योगपरक शिक्षा आधारित पाठ्यक्रम को बढ़ावा दिया जा सके।

कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय कुलाधिपति श्री संजय बंसल और उपकुलाधिपति श्री अमन बंसल की देखरेख में किया जा रहा है। इस दौरान उपकुलपति डॉ आरके त्रिपाठी, डीएए डॉ संदीप शर्मा, मुख्य सलाहकार डॉ एके जायसवाल सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

Previous Post

बड़ी खबर: पुस्तकें, बदलवा का माध्यमः पद्म श्री डॉ. बी. के. एस. संजय

Next Post

बड़ी खबर: पृथ्वी को बचाने को एसआरएचयू जौलीग्रांट में एकजुट हुए विशेषज्ञ, पर्यावरण संरक्षण को बताया अहम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : बंद हो रहे बाबा केदारनाथ के कपाट, जानिए डोली कब करेगी उखीमठ के लिए  प्रस्थान, तिथि घोषित

ब्रेकिंग : बंद हो रहे बाबा केदारनाथ के कपाट, जानिए डोली कब करेगी उखीमठ के लिए प्रस्थान, तिथि घोषित

4 years ago
25 ग्राम स्मैक के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार। स्मैक बेचकर कमाए 1,60,000 रुपये व तराजू बरामद

25 ग्राम स्मैक के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार। स्मैक बेचकर कमाए 1,60,000 रुपये व तराजू बरामद

6 years ago
बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेश की जनता को दी बड़ी सौगात, 8275.51 करोड़ का लोकार्पण एव शिलान्यास.

बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेश की जनता को दी बड़ी सौगात, 8275.51 करोड़ का लोकार्पण एव शिलान्यास.

3 years ago
बड़ी ख़बर: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इन पदों के लिए जारी किया बड़ा अपडेट..

बड़ी ख़बर: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इन पदों के लिए जारी किया बड़ा अपडेट..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती
  • 8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी
  • गौचर मेले का भव्य आगाज! CM धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

November 14, 2026
8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

November 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.