Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

सीबीआई ने आइआइटी रुड़की में फर्जी नौकरी पर दर्ज की एफआइआर

सीबीआई ने आइआइटी रुड़की में फर्जी नौकरी पर दर्ज की एफआइआर
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026

ग्रुप सी के पद की भर्ती के लिए एक अभ्यर्थी ने लगाया फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र, जांच एसीबी
देहरादून के डीएसपी सुभाष चंद्र को सौंपी गई।
आइआइटी रुड़की में पक्की नौकरी के प्रलोभन में एक व्यक्ति ने अपनी कच्ची (आउटसोर्स) नौकरी को भी दांव पर लगा दिया। उसने ग्रुप सी के तहत ग्रेड-दो चालक पद के लिए फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र लगा दिए और नौकरी भी झटक ली। अब सीबीआइ को सूचना मिली तो फर्जी दस्तावेज का कच्चा चिट्ठा भी सामने आ गया। सीबीआइ ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर ली है। प्रकरण की जांच एसीबी देहरादून के डीएसपी सुभाष चंद्र को सौंपी गई है।
सीबीआइ की एफआइआर के अनुसार सचिन राठी निवासी जवाहर नवोदय विद्यालय के पास मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) ने आइआइटी रुड़की में ग्रुप सी के अंतर्गत ग्रेड-दो चालक के पद पर नियुक्ति प्राप्त की। जिसके लिए उसने मार्कंडेय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (एलटी/एयूएमवी) रामपुर से खुद को उत्तीर्ण दिखाया। जिसमें उसने अपनी उम्र कम करते हुए 25 नवंबर 1996 दर्शाई। जबकि उसकी जन्म तिथि 25 नवंबर 1988 एक अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र में दर्ज है।
यह प्रमाण पत्र जनता कॉलेज हरसोली, मुजफ्फरनगर का है। जिसमें उसने वर्ष 2005 में हाईस्कूल की परीक्षा तृतीय श्रेणी में प्राइवेट दाखिले में पास की। सचिन ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पहले मैसर्स साइबेक्स सपोर्ट सर्विसेज प्रा. लि. में कुशल चालक की श्रेणी में नौकरी प्राप्त की। फिर वह उच्च कुशल चालक बना और आइआइटी रुड़की में आउटसोर्स चालक की नौकरी हासिल की।
जुलाई 2023 में जब आइआइटी रुड़की ने ग्रुप बी और सी के चालक पद की भर्ती निकाली तो सचिन ने उसमें आवेदन किया। नौकरी ने लिए आयु सीमा 27 वर्ष थी, लिहाजा उसने वर्ष 1996 जन्मतिथि वाला प्रमाण पत्र लगा दिया। उसका चयन ग्रेड बी (ग्रुप सी) के चालक पद के लिए हो गया। इसी बीच सीबीआइ को फर्जी प्रमाण पत्र की सूचना मिल गई और सचिन राठी का भंडाफोड़ हो गया।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: 23 जनवरी को होंगे नगर निकाय चुनाव

Next Post

मसूरी में प्रथम बार शीतकालीन यात्रा व्यवस्था लागू अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

Next Post
मसूरी में प्रथम बार शीतकालीन यात्रा व्यवस्था लागू अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

मसूरी में प्रथम बार शीतकालीन यात्रा व्यवस्था लागू अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: उत्तराखंड में क्षेत्रीय दलों ने अलग गठबंधन बनाया। टिहरी लोकसभा सीट पर बाॅबी पंवार को दिया समर्थन 

बड़ी खबर: उत्तराखंड में क्षेत्रीय दलों ने अलग गठबंधन बनाया। टिहरी लोकसभा सीट पर बाॅबी पंवार को दिया समर्थन 

2 years ago
बूथ स्तर का मजबूत संगठन कांग्रेस की ताकत गोदावरी थापली

बूथ स्तर का मजबूत संगठन कांग्रेस की ताकत गोदावरी थापली

5 years ago

Cyber-Violence, an Emerging New Reality for Many Indonesian Women

4 years ago
शर्मनाक : जबरदस्ती घर में घुसकर युवती से किया गया रेप का प्रयास, बीजेपी नेता समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर: हरिद्वार में महिला नेत्री की छवि को किया बदनाम, सभासद समेत 9 पर केस दर्ज

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.