Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बड़ी खबर : धर्म नगरी घोषित करने का संकल्प, चारधाम यात्रा की पहली स्मार्ट नगर पालिका का भी विजन

बड़ी खबर : धर्म नगरी घोषित करने का संकल्प, चारधाम यात्रा की पहली स्मार्ट नगर पालिका का भी विजन
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026

नगर पालिका बाड़ाहाट से भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किशोर भट्ट के संकल्प पत्र में दिख रहा शहरी विकास का स्पष्ट खाका, 37 बड़े कार्यों का भरोसा नागरिकों को दिलाया
नगर निकाय जैसे चुनाव में प्रत्याशी का विजन बहुत मायने रखता है। यह विजन जितना स्पष्ट और तार्किक होगा, उस शहर का विकास उतने ही बेहतर ढंग से किया जा सकेगा। उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में तमाम प्रत्याशी अपना संकल्प या घोषणा पत्र सामने रख रहे हैं। मतदाता संकल्प पत्रों का न सिर्फ बारीकी से अवलोकन कर रहे हैं, बल्कि उसके आधार पर प्रत्याशी की गंभीरता और उसकी दूरदर्शिता का आकलन भी कर रहे हैं। उत्तरकाशी की बाड़ाहाट नगर पालिका के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट का संकल्प पत्र भी जनता के सामने आ चुका है। जिसके माध्यम से किशोर ने बाड़ाहाट के विकास और नागरिक सुविधाओं के अपने विजन को सामने रखा है। किशोर ने नगर पालिका क्षेत्र बाड़ाहाट की जनता के जीवन को बेहतर बनाने के साथ ही शहर को नए रंग-रूप में प्रदेश और देश के सामने रखने की प्रतिबद्धता जताई है। वह एक तरफ काशी को धर्म नगरी बनाने की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके संकल्प पत्र में बाड़ाहाट को चार धाम यात्रा की प्रदेश की पहली स्मार्ट नगर पालिका बनाने का विश्वास झलकता है। उन्होंने अपने संकल्प पत्र में 37 बड़े कार्यों को धरातल पर उतारने का भरोसा मतदाताओं को दिलाया है।
उत्तरकाशी जिले की बाड़ाहाट नगर पालिका परिषद से भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोगी युवा नेता किशोर भट्ट को अध्यक्ष पद पर उतारा है। शुक्रवार को किशोर भट्ट ने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना संकल्प पत्र भी जारी कर दिया। किशोर ने शहर के विकास के लिए 37 बड़े कामों को नए विजन के साथ पूरा करने का वायदा किया है। खासकर शहर को उत्तराखंड की पहली स्मार्ट नगर पालिका बनाने, धार्मिकता, पौराणिकता और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ी बाडाहाट नगर पालिका को धार्मिक नगरी घोषित करने का संकल्प दोहराया है। जबकि, गंगोरी से लेकर बड़ेथी (ज्ञानसू), तिलोथ से लेकर लदाडी-मनेरा (जोशियाड़ा) तक संपूर्ण क्षेत्र को सीवर लाइन से जोड़ने, जलभराव से निजात दिलाने के लिए ड्रेनेज सिस्टम बनाने, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे लगाने, रेलिंग निर्माण, नाली, फुटपाथ, सड़क जैसे कार्य तय समय के भीतर पूरा करने का भरोसा संकल्प पत्र में दिया गया है।
इसके अलावा किशोर भट्ट ने शहर में सफाई व्यवस्था एवं तांबाखाणी सुरंग के बाहर फैले कूड़े को व्यवस्थित तरीके से वैज्ञानिक विधि से निस्तारित करने का संकल्प भी दोहराया है। किशोर भट्ट ने बाड़ाहाट नगर पालिका क्षेत्र में पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन (सार्वजानिक परिवहन), नगर पालिका की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद और गरीबों को देने, युवाओं और मातृशक्ति के लिए स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं पर काम करने का भरोसा दिया है। उन्होंने संकल्प पत्र में नगर क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए मुख्यमंत्री की ड्रग्स फ्री देवभूमि की मुहिम को काशी नगरी में भी संकल्प से सिद्धि तक पहुंचाने का भरोसा दिया है। यह दंभ वह ट्रिपल इंजन की सरकार के आह्वान के साथ भर रहे हैं।
भाजपा से पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किशोर भट्ट ने शहर में घरों के ऊपर और आसपास अव्यवस्थित, बिजली के करंट लगने का खतरा बनी बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड करने, पेयजल समस्या का निदान करने तथा पॉकेट और मल्टी स्टोरी पार्किंग की योजना को धरातल पर उतारने का भरोसा भी संकल्प में दोहराया है। किशोर ने अतिक्रमण की जद में चल रहे रामलीला मैदान को जनता की राय से व्यवस्थित तरीके से खेल गतिविधियों के लिए विकसित करने और वर्षभर खेल के लिए खोलने का भरोसा दिया है। साथ ही पर्यटन आधारित योजनाओं के लिए आस्था पथ, रिवर राफ्टिंग, पैरा ग्लाइडिंग, बोटिंग जैसी योजनाओं को भी जनता के समक्ष संकल्प पत्र के माध्यम से रखा है। इस मौके पर गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, खुशहाल नेगी, जयवीर सिंह चौहान, नागेंद्र चौहान, विजय सन्तरी, सुरेंद्र पंवार, विक्रम सिंह रावत, लोकेन्द्र बिष्ट, राजेन्द्र गंगाड़ी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, चंद्रा नेगी, सविता भट्ट, मीरा देवी, गीता गैरोला, नगर अध्यक्ष राजीव बहुगुणा समेत अन्य मौजूद रहे।

Previous Post

बड़ी खबर : एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने छ: सदस्यीय टीम का किया गठन,भूमाफियाओं पर रखेगी पैनी नजर

Next Post

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की राज्य निर्वाचन आयोग से मुलाकात, आचार संहिता उल्लंघन की करी शिकायत

Next Post
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की राज्य निर्वाचन आयोग से मुलाकात, आचार संहिता उल्लंघन की करी शिकायत

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की राज्य निर्वाचन आयोग से मुलाकात, आचार संहिता उल्लंघन की करी शिकायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मलंग प्रदर्शनी का देहरादून में शुभारंभ ,  मेले में पहुंचे देश भर से 200 स्टॉल्स,   वन मंत्री ने किया मेले का शुभारंभ।

मलंग प्रदर्शनी का देहरादून में शुभारंभ , मेले में पहुंचे देश भर से 200 स्टॉल्स, वन मंत्री ने किया मेले का शुभारंभ।

3 years ago
अजब-गजब: शिक्षा विभाग ने मृतक शिक्षक का किया तबादला।जांच के आदेश जारी

अजब-गजब: शिक्षा विभाग ने मृतक शिक्षक का किया तबादला।जांच के आदेश जारी

4 years ago
उपेक्षित माहौल में विदा हुए भ्रष्ट IAS अफसर ओम प्रकाश

उपेक्षित माहौल में विदा हुए भ्रष्ट IAS अफसर ओम प्रकाश

4 years ago
देहरादून जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी, पहले चरण में 24 जुलाई को चकराता, कालसी और विकासनगर में होगा मतदान

देहरादून जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी, पहले चरण में 24 जुलाई को चकराता, कालसी और विकासनगर में होगा मतदान

11 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.