Sunday, November 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

बिग ब्रेकिंग : निजी विद्यालयों की शिकायत के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किया टोल फ्री नम्बर, अब अभिभावक इस नंबर पर दर्ज करा सकते हैं कंप्लेंट

बिग ब्रेकिंग :  निजी विद्यालयों की शिकायत के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किया टोल फ्री नम्बर, अब अभिभावक इस नंबर पर दर्ज करा सकते हैं कंप्लेंट
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा निजी विद्यालयों से सम्बंधी विभिन्न शिकायतों के निस्तारण के लिये टोल फ्री नम्बर 18001804275 जारी कर दिया गया है। अब इस नम्बर पर अभिभावक निजी विद्यालयों से सम्बंधित शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा शिक्षा विभाग से सम्बंधित सभी जानकारियां व सूचनाएं शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को आसानी से मिल सके, इसके लिये भी विभाग द्वारा नई अधिकारिक वेबसाइट लांच कर की गई।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में शिक्षा विभाग के टोल फ्री नम्बर 18001804275 एवं विभागीय वेबसाइट schooleducation.uk.gov.in कर विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेशभर से अभिभावकों द्वारा निजी स्कूलों के शुल्क बढ़ाने, स्कूली ड्रेस एवं महंगी किताबें थोपे जाने को लेकर विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही है। जिसको देखते हुये विभाग द्वारा एक टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है, जिस पर अभिभावक प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक कॉल करके अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। निदेशालय स्तर से सक्षम अधिकारियों द्वारा दर्ज शिकायतों का प्रत्येक दिन मूल्यांकन कर सम्बंधित जनपद के अधिकारियों को निस्तारण हेतु भेजा जायेगा। सम्बंधित जनपद के अधिकारी को प्राप्त शिकायत का निराकरण करते हुये निदेशालय को रिपोर्ट करनी होगी।
डॉ. रावत ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा नई वेबसाइट schooleducation.uk.gov.in का भी शुभारम्भ किया गया है जो कि आईटीडीए के मानकानुसार सुरक्षित, स्केलेबल और सुलभ है। जो कि साइबर हमलों से सुरक्षित फ्रेमवर्क में बनाई गई है, जिसका विभाग को अगले पांच वर्ष तक सिक्योरिटी ऑडिट भी नहीं करना होगा। इस विभागीय वेबसाइट की खास बात यह है कि यह हिन्दी व अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में उपलब्ध है। जिसमें सभी संवर्गों की नियमावली, अशासकीय विनिमय, स्थानांतरण अधिनियम, आरटीई मैन्युअल सहित तमाम विभागीय गतिविधियों को समाहित किया गया है। यही नहीं वेबसाइट में सभी संवर्गों की वरिष्ठता सूची को भी अपलोड किया गया है। जिसकी जानकारी कोई भी व्यक्ति एक क्लिक में हासिल कर सकता है।
बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक बेसिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, एपीडी समग्र शिक्षा कुलदीप गैरोला, संयुक्त निदेशक पदमेन्द्र सकलानी, जे.पी. काला, राज्य पोर्टल प्रभारी मुकेश बहुगुणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे जबकि सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

Related posts

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

November 14, 2026
8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

November 14, 2026

Previous Post

5 घटें की विसिटःसिर्फ चेतावनी तक कैसे हो सकती थी लिमिट

Next Post

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड सचिवालय में ई-ऑफिस ठप, कामकाज प्रभावित

Next Post
बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड सचिवालय में ई-ऑफिस ठप, कामकाज प्रभावित

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड सचिवालय में ई-ऑफिस ठप, कामकाज प्रभावित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: सार्वजनिक अवकाश में संशोधन।अब इस तारीख को होगा अवकाश।आदेश जारी

बड़ी खबर: सार्वजनिक अवकाश में संशोधन।अब इस तारीख को होगा अवकाश।आदेश जारी

4 years ago
यहां हो रही थी हाथी दांत की अवैध तस्करी पुलिस ने धर दबोचा

यहां हो रही थी हाथी दांत की अवैध तस्करी पुलिस ने धर दबोचा

3 years ago
उत्तराखंड  ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस विभाग में पसरा मातम

उत्तराखंड ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस विभाग में पसरा मातम

7 months ago
ब्रेकिंग: यहां आश्रम की ज़मीन हड़पने के लिए बनाया फर्जी ट्रस्ट, भाजपा नेता समेत 20 पर मुकदमा दर्ज..

ब्रेकिंग: यहां आश्रम की ज़मीन हड़पने के लिए बनाया फर्जी ट्रस्ट, भाजपा नेता समेत 20 पर मुकदमा दर्ज..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती
  • 8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी
  • गौचर मेले का भव्य आगाज! CM धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

November 14, 2026
8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

November 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.