Tuesday, September 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

ऋषिकेश को मिला रिवर राफ्टिंग हब का दर्जा, पार्किंग व आधुनिक सुविधाओं से संवर रहा तीर्थनगरी का स्वरूप

ऋषिकेश को मिला रिवर राफ्टिंग हब का दर्जा, पार्किंग व आधुनिक सुविधाओं से संवर रहा तीर्थनगरी का स्वरूप
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

देर रात दून यूनिवर्सिटी में गुस्साए छात्रों ने किया कुलपति के आवास का घेराव, जानें क्या है वजह

देर रात दून यूनिवर्सिटी में गुस्साए छात्रों ने किया कुलपति के आवास का घेराव, जानें क्या है वजह

September 29, 2026
त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026

ऋषिकेश, उत्तराखंड – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषिकेश को एक नई दिशा देने वाले दो बड़े प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया। इनमें आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन और बहुमंजिला कार पार्किंग व कार्यालय भवन प्रमुख हैं। इन परियोजनाओं से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

राफ्टिंग बेस स्टेशन: ऋषिकेश को मिलेगा वैश्विक पहचान

गंगा कोरिडोर परियोजना के पहले चरण के तहत शिवपुरी से मुनि की रेती तक बनने वाले इस राफ्टिंग बेस स्टेशन पर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग के वैश्विक हब के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। राफ्टिंग रूट्स की रियल टाइम मॉनिटरिंग, सीसीटीवी कैमरे, एसओएस अलार्म और आपातकालीन सहायता स्टेशनों की व्यवस्था से पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

बहुमंजिला पार्किंग और ऑफिस कॉम्प्लेक्स से ट्रैफिक को राहत

एमडीडीए द्वारा 136 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम ऋषिकेश की भूमि पर लगभग 10,441 वर्ग मीटर में बहुमंजिला पार्किंग और विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निर्माण किया जाएगा। इस पार्किंग में 1,038 वाहनों की व्यवस्था होगी, जिससे चारधाम यात्रा के दौरान ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
इस भवन में आधुनिक अग्निशमन सिस्टम, सोलर लाइट, वर्षा जल संचयन, ग्रीन ज़ोन, लिफ्ट और सीसीटीवी एक्सेस कंट्रोल सिस्टम की सुविधाएं होंगी।

विकास की ओर बढ़ता ऋषिकेश

मुख्यमंत्री ने 1.51 करोड़ रुपये के अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया। पर्यावरण मित्रों और यात्री मित्रों को मेडिकल किट और सेवा किट प्रदान की गई। साथ ही हाइड्रोजेल वाटरलेस टॉयलेट का उद्घाटन भी किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सड़क, रेल और हवाई संपर्क के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को सशक्त करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। चारधाम सड़क परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन, अमृत भारत स्टेशन योजना और नीलकंठ रोपवे प्रोजेक्ट जैसे प्रयासों से ऋषिकेश का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा।

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में ऋषिकेश में वैश्विक स्तर की राफ्टिंग सुविधा, रोपवे कनेक्टिविटी और शटल सेवाएं पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करेंगी। इससे स्थानीय व्यवसाय और रोजगार के अवसरों में बड़ा इज़ाफा होगा।

उन्होंने अपील की कि साल में एक दिन गंगा नदी में तिरंगे के साथ सामूहिक राफ्टिंग का आयोजन किया जाए, जिससे देशभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, रेणु बिष्ट, मेयर शंभु पासवान सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Previous Post

आईएआरआई और एसजीआरआरयू के साझा प्रयास से छात्रों को मिला व्यावसायिक सोच का मंच

Next Post

दुखद : हल्द्वानी में तीन बाइकों की भिड़ंत के बाद भड़की आग, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Next Post
दुखद : हल्द्वानी में तीन बाइकों की भिड़ंत के बाद भड़की आग, दो युवकों की दर्दनाक मौत

दुखद : हल्द्वानी में तीन बाइकों की भिड़ंत के बाद भड़की आग, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Big breaking: उत्तराखंड की तीन महिला खिलाड़ियों का इमर्जिंग वूमेंस टूर्नामेंट के लिए चयन

Big breaking: उत्तराखंड की तीन महिला खिलाड़ियों का इमर्जिंग वूमेंस टूर्नामेंट के लिए चयन

1 year ago
सिक्किम में उत्तराखंड के 19 वर्षीय जवान ने दिया देश के लिए सर्वोच्च बलिदान,

सिक्किम में उत्तराखंड के 19 वर्षीय जवान ने दिया देश के लिए सर्वोच्च बलिदान,

6 months ago
बड़ी खबर: आयुर्वेदिक विवि के कुलसचिव को कारण बताओ  नोटिस जारी…

बड़ी खबर: आयुर्वेदिक विवि के कुलसचिव को कारण बताओ  नोटिस जारी…

4 years ago
ब्रेकिंग: जेनरिक दवाईयां नहीं लिखने पर होगा डॉक्टरों का प्रैक्टिस लाइसेंस सस्पेंड..

ब्रेकिंग: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 नए CHO

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • देर रात दून यूनिवर्सिटी में गुस्साए छात्रों ने किया कुलपति के आवास का घेराव, जानें क्या है वजह
  • त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे
  • शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

देर रात दून यूनिवर्सिटी में गुस्साए छात्रों ने किया कुलपति के आवास का घेराव, जानें क्या है वजह

देर रात दून यूनिवर्सिटी में गुस्साए छात्रों ने किया कुलपति के आवास का घेराव, जानें क्या है वजह

September 29, 2026
त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.