Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

ग्रीष्मकाल में हर घर तक न्यून अवधि में निर्बाध, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, जिला प्रशासन की प्राथमिकता-डीएम

ग्रीष्मकाल में हर घर तक न्यून अवधि में निर्बाध, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, जिला प्रशासन की प्राथमिकता-डीएम
0
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मा0 मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्व है और हर नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति के लिए तत्परता से जुटा है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिले स्तर पर समिति गठन के साथ सक्रियता से कंट्रोल रूम संचालित है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की निरीक्षा और उनका त्वरित समाधान कर रही है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर पानी की समस्या, लीकेज, गंदा पानी आने की शिकायतों पर प्रभावी समन्वय एवं समाधान के लिए जल संस्थान और पेयजल निगम के एक-एक सक्षम अधिकारी की भी कट्रोल रूम में तैनाती  की गई है, ताकि किसी भी क्षेत्र से पेयजल से जुड़ी शिकायत मिलने पर जल्द से जल्द उसका समाधान किया जा सके। पेयजल समस्या को लेकर कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर, समाचार पत्र एवं अन्य माध्यमों से अब तक 36 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 34 शिकायतों का जिला प्रशासन की टीम द्वारा निस्तारण किया जा चुका है।

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026

जिले में प्रथम बार जिला प्रशासन के फरमान पर पेयजल सप्लाई संबंधी 07 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से जिला कंट्रोल रूम में तैनात है, जो पेयजल आपूर्ति संबंधी हर समस्या का डे-टू-डे त्वरित समाधान करने में जुटे है। फोन, व्हाट्सएप, मीडिया रिपोर्ट पर आपदा प्रभारी एडीएम और एसडीएम कुमकुम जोशी संबंधित विभागों के जेई एंड एई से डेली मॉर्निंग इवनिंग ब्रीफिंग कर रहे है। जिला प्रशासन के निर्देश पर पाइप से नहीं तो टैंकर से, टैंकर से नहीं तो खच्चर से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला स्तर पर गठित समिति हर शिकायत की निरीक्षा कर रही है। जिले में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति से जन मन को राहत मिल रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पेयजल शिकायतों का त्वरित गति के साथ निस्तारण जारी रखें और ग्रीष्म काल में हर घर तक न्यून अवधि में निर्बाध, शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

समाचार पत्र में 06 मई को मोहनपुर नलकूप की मोटर फुकने से कैंट क्षेत्र के 112 घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की खबर का त्वरित संज्ञान लिया गया और उसी दिवस पर सायं को नलकूप की खराब मोटर को ठीक कराके पेयजल आपूर्ति को सुचारू की गई। कृष्णापुरम में पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर यूयूएसडीए के परियोजना निदेशक ने बताया कि दौड़वाला क्षेत्र में पेयजल लाइन की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। कृष्णापुरम कॉलोनी में लो प्रेशर होने के कारण पानी नही पहुंच रहा है। यूयूएसडीए द्वारा क्षेत्र में टैंकर के माध्यम पेयजल आपूर्ति की जा रही है। वही 05 मई को पंत रोड क्षेत्र में चार दिवस से पानी न आने की खबर के संदर्भ में अधिशासी अभियंता ने बताया कि गेल गैस लि0 द्वारा सुभाष नगर क्षेत्र में गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। जिसकी मरम्मत कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से नियमित जलापूर्ति की जा रही है। जीएमएस रोड पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से समस्या का त्वरित संज्ञान लेने पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया कि यूपीसीएल एडीबी द्वारा विद्युत केबल बिछाने के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। जिसको ठीक कर लिया गया है और क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। एमडीडीए कॉलोनी में लो-प्रेशर की समस्या पर बताया कि आईएसबीटी के समीप टर्नर रोड स्थित नलकूप पर अधिष्ठापित वाल्व का स्पेन्डल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी मरम्मत करके पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की नियमित निगरानी भी की जा रही है। सभी ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जल संस्थान एवं जल निगम के सभी  डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की टीम पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान और जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए काम कर रही है और जो भी शिकायतें मिल रही है उनका यथाशीघ्र समाधान कराया जा रहा है।

 

Previous Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जैनिथ 2025 का रंगारंग आगाज़

Next Post

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री आवास में रणनीतिक चर्चा, हेलिकॉप्टर सेवा पर हो सकता है बड़ा निर्णय

Next Post
बड़ी खबर: मुख्यमंत्री आवास में रणनीतिक चर्चा, हेलिकॉप्टर सेवा पर हो सकता है बड़ा निर्णय

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री आवास में रणनीतिक चर्चा, हेलिकॉप्टर सेवा पर हो सकता है बड़ा निर्णय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

कोटद्वार से लापता हुई तीनों लड़कियां नोएडा से हुई बरामद

कोटद्वार से लापता हुई तीनों लड़कियां नोएडा से हुई बरामद

7 years ago
राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर; भिक्षा से शिक्षा की ओर, जिला प्रशासन की सराहनीय पहल

राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर; भिक्षा से शिक्षा की ओर, जिला प्रशासन की सराहनीय पहल

11 months ago
डबल मर्डर: यहां बच्चों के लिए हैवान बना पिता। अपनी दो मासूम बेटियों को उतारा मौत के घाट..

डबल मर्डर: यहां बच्चों के लिए हैवान बना पिता। अपनी दो मासूम बेटियों को उतारा मौत के घाट..

3 years ago
बड़ी खबर: अलकनंदा नदी में बहा तीर्थयात्री, तीर्थपुरोहितों ने बचाया, घाट में नहीं है सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

बड़ी खबर: अलकनंदा नदी में बहा तीर्थयात्री, तीर्थपुरोहितों ने बचाया, घाट में नहीं है सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.