Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

मुख्यमंत्री के “दुर्गम प्रथम” संकल्प को साकार कर रहे डीएम सविन बंसल, लाखामंडल में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर सुनी जनसमस्याएं

मुख्यमंत्री के “दुर्गम प्रथम” संकल्प को साकार कर रहे डीएम सविन बंसल, लाखामंडल में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर सुनी जनसमस्याएं
0
SHARES
37
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री के “दुर्गम प्रथम” संकल्प को साकार कर रहे डीएम सविन बंसल, लाखामंडल में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर सुनी जनसमस्याएं

लाखामंडल में लगा डीएम दरबार: 76 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर समाधान
591 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 15 आयुष्मान कार्ड, 01 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी
3.04 लाख रुपये के कृषि चेक वितरित, वृद्धजनों और महिलाओं की समस्याएं प्राथमिकता पर निस्तारित

देहरादून, 14 मई 2025 (सू.वि.) –
मुख्यमंत्री के “दुर्गम प्रथम” संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने बुधवार को यमुना तटवर्ती दूरस्थ क्षेत्र लाखामंडल में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन कर जनसमस्याओं की सुनवाई की।

शिविर में 76 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही किया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण हो तथा कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।

शिविर में 591 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, 15 आयुष्मान कार्ड तथा 01 दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर बनाए गए। इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा 3 लाख 4 हजार रुपये के चेक लाभार्थियों को वितरित किए गए।

प्रमुख घोषणाएं और निर्देश:

  • पीतांबर दत्त के बाग क्षति प्रकरण पर PWD व DHO को 10 दिन में संयुक्त रिपोर्ट देने के निर्देश

  • लाखामंडल-चकराता मोटर मार्ग की खराब स्थिति पर सुधारीकरण की प्रक्रिया जारी

  • कृषि बीज निवेश केंद्र की मांग पर न्याय पंचायत रेगेऊ में प्रस्ताव

  • रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग पर विचार

शिविर में मिले विभिन्न लाभ:

स्वास्थ्य व समाज कल्याण:

  • 96 आयुर्वेदिक व यूनानी, 495 एलोपैथिक स्वास्थ्य जांच

  • समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 वृद्धावस्था, 2 दिव्यांग पेंशन स्वीकृत

  • 5 UDI कार्ड, 30 वृद्धजनों को सहायक उपकरण, 2 व्हीलचेयर व अन्य उपकरण वितरण

पंचायती राज व राजस्व:

  • 75 लोगों को दस्तावेज उपलब्ध (राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि)

  • 10 आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र जारी

कृषि व पशुपालन:

  • 61 लाभार्थियों को पीएम किसान, कृषि यंत्र व कीटनाशक वितरित

  • 25 पशुपालकों को निःशुल्क पशु दवाएं

अन्य विभागीय सेवाएं:

  • श्रम विभाग: 30 श्रमिकों के श्रम कार्ड

  • बाल विकास: 6 महालक्ष्मी किट, 12 किशोरी किट, 9 बेबी किट

  • सेवायोजन विभाग: 54 युवाओं की करियर काउंसलिंग

  • वन विभाग: वनाग्नि रोकथाम जागरूकता

डीएम बंसल की कार्यशैली रही चर्चा में

सरल स्वभाव, जनहित में त्वरित कार्रवाई और सख्त निर्णयों के लिए प्रसिद्ध डीएम सविन बंसल ने प्रत्येक ग्रामीण की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए समाधान की दिशा में तत्परता दिखाई। उन्होंने स्पष्ट कहा, “मुख्यमंत्री के संकल्प और जनता के विश्वास को बनाये रखना हमारी प्राथमिकता है। अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचे यही हमारा उद्देश्य है।”

विशिष्ट उपस्थिति:

शिविर में जनजाति सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष गीताराम गौढ, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, एसडीएम सोहन सिंह रांगड़, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुनोज शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी वी.के. ढौंडियाल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

मंच संचालन लाखामंडल समिति अध्यक्ष एवं पूर्व बीडीसी सदस्य सुशील गौढ ने किया।

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026
Previous Post

बिग ब्रेकिंग: सीएम धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस अधिकारी की रिश्वत लेते गिरफ्तारी

Next Post

23 मई से क्रिकेट का महासंग्राम, देवभूमि में भिड़ेंगी देश की टॉप टीमें

Next Post
23 मई से क्रिकेट का महासंग्राम, देवभूमि में भिड़ेंगी देश की टॉप टीमें

23 मई से क्रिकेट का महासंग्राम, देवभूमि में भिड़ेंगी देश की टॉप टीमें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: एक्शन में RTO, आज देहरादून में 100 ई रिक्शा सीज..

बड़ी खबर: एक्शन में RTO, आज देहरादून में 100 ई रिक्शा सीज..

3 years ago
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में भाजपा ने लगाई पांचों सीटों पर हैट्रिक, मतगणना पूरी, रिजल्ट की घोषणा शेष..

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में भाजपा ने लगाई पांचों सीटों पर हैट्रिक, मतगणना पूरी, रिजल्ट की घोषणा शेष..

2 years ago
सीएम धामी व डॉ निशंक की मुलाकात किस ओर इशारा कर रही है। लगता है कुछ खिचड़ी पक रही है।

सीएम धामी व डॉ निशंक की मुलाकात किस ओर इशारा कर रही है। लगता है कुछ खिचड़ी पक रही है।

3 years ago
उक्रांद के समर्थन में लोकायुक्त कार्यालय पर तालाबंदी। जमकर नारेबाजी

उक्रांद के समर्थन में लोकायुक्त कार्यालय पर तालाबंदी। जमकर नारेबाजी

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.