Tuesday, September 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

डीएम का जन दर्शन हिट: एक ही छत के नीचे न्याय, शिक्षा, रोजगार, नाफरमानी पर सख्त एक्शन

डीएम का जन दर्शन हिट: एक ही छत के नीचे न्याय, शिक्षा, रोजगार, नाफरमानी पर सख्त एक्शन
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डीएम का जन दर्शन हिट: एक ही छत के नीचे न्याय, शिक्षा, रोजगार, नाफरमानी पर सख्त एक्शन

मा0 मुख्यमंत्री के जन संकल्प; डीएम की संवदेनशीलता से जनदर्शन में जुड़ते जन

Related posts

उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

September 29, 2026
देर रात दून यूनिवर्सिटी में गुस्साए छात्रों ने किया कुलपति के आवास का घेराव, जानें क्या है वजह

देर रात दून यूनिवर्सिटी में गुस्साए छात्रों ने किया कुलपति के आवास का घेराव, जानें क्या है वजह

September 29, 2026

दिव्यांग इजाजउद्दीन को पुत्री विवाह के लिए 25 हजार मौके पर स्वीकृत

अतियी मन्नो को रोजगार; बेटी को प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा से शिक्षा

लोक अदालत में निस्तारित प्रकरण; बैंक कर रहा आनाकानी, डीएम ने बैंक प्रबन्धक को किया तलब

फरियादी संतोष गुप्ता, महेश उनियाल, बजुर्ग शाकुम्बरी देवली को विधिक सलाह व निःशुल्क वकील

बुजुर्ग बिन्द्रा देवी को जगी न्याय की आस, रजिस्ट्री के लिए टहला परेशान कर रहे थे डीलर्स, वरिष्ठ नागरिक सेल में मामला पंजीकृत करने तथा विधिक कार्यवाही के पुलिस को निर्देश

देहरादून 23 जून, 2025 (सू.वि.) जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन/जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनता दर्शन में आज 150 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, अवैध कब्जे आपसी विवाद से सम्बन्धित प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त नगर निगम, श्रम विभाग, समाज कल्याण, एमडीडीए, जल संस्थान, सिंचाई, वन आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायतों पर समस्त उप जिलाधिकारी तहसीलदारों को निर्देशित किया इस प्रकार की शिकायतों पर मौका मुआवना की फील्ड स्टॉप से प्राप्त हो रही रिपोर्ट का आंकलन करते हुए अपना मंतव्य लिख आख्या प्रेषित करें तथा स्वयं भी मौका मुआवना कर धरातल की स्थिति से अवगत होते हुए कार्यवाही करें। वहीं अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया अपने विभाग से प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता को सूचित किया जाए तथा अपने स्तर पर भी शिकायतों के निस्तारण की मॉनिटिरिंग करें। दिव्यांग फरियादी  इजाजउद्दीन ने पुत्री के विवाह के लिए आर्थिक सहायता का अनुरोध किया जिस पर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी अधिकारी को 25 हजार की धनराशि देने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिए। रीठामंडी निवासी फरियादी अतियी मन्नो को रोजगार के साथ उनकी बेटी को प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा से शिक्षा पुनर्जीवित की गई। वहीं फरियादी सत्यनारण ने अपनी शिकातय में बताया की उनका एवं यूनियन बैंक के बीच वाद लोक अदालत में निस्तारित हो गया है तथा उनके द्वारा बैंक को धनराशि जमा भी कर दी गई किन्तु बैंक इसे मान नही रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने यूनियन बैंक के प्रबन्धक को तलब किया तथा सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण  से भी आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित किया। फरियादी संतोष गुप्ता, महेश उनियाल, बजुर्ग शाकुम्बरी देवली को विधिक सलाह व निःशुल्क वकील उपलब्ध कराने हेतु सचिव विधिक सेवा प्रधिकरण को पत्र लिखा।
शिकायकर्ता ब्रिगेडियर सुशील कुमार नेगी ने अपनी शिकायत में बतायस कि उनके द्वारा हसनपुर विकासनगर में भूमि क्रय की गई तथा भूमि की पैमाईश कर मेड स्थापित की गई। कुछ भूमाफियाओं द्वारा पौल एवं दीवार की तोड़फोड़ की गई,जिसकी सूचना पर थाना सहसपुर में मुकदमा दर्ज है। प्रकरण पर उचित जांच कर कार्यवाही कर न्याय दिलाने का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम विकासनगर को 1 सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ग्राम भटकोटी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वे अपनी बेटियों के लिए देहरादून में आर ए कन्स्ट्रकशन से भूमि क्रय कर रहे थे,जिसके लिए उनसे 27 लाख रू0 भी लिए गए किन्तु 6 महीने से अधिक समय से सम्बन्धित डीलर रजिस्ट्री के लिए भटका रहे हैं तथा बहाने बाजी कर रहे हैं, तथा उस खसरा संख्या में भूमि नही है की बात कर रहे हैं, जिस पर डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को वरिष्ठ नागरिक सेल में वाद पंजीकृत कर जांच एवं विधिक एक्शन करने के निर्देश दिए।
बलभद्र खलंगा विकास समिति नालापानी ने अपने पत्र में खलंगा नालापानी स्थित आरक्षित 40 बीघा वन भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा 12 जून को लोहे के पोल व बड़े वाहनों के लिए दो बड़े गेट लगा दिया था तथा शाल के पेड़ भी काट दिए गए। उनके द्वारा आरक्षित वन भूमि का अस्तित्व व स्वरूप यथावत रखने का अनुरोध किया, जिस पर डीएम ने प्रभारी अधिकारी ग्रामीण सिलिंग कलैक्टेªट को कार्यवाही करते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार किद्दूवाला निवासियों ने अपने शिकायती पत्र में भू-माफियाओं द्वारा शॉल के पेड़ों का अवैध कटान करते हुए पंचायत एवं नगर निगम की भूमि तथा नाले खाले पर अतिक्रमण करने की शिकायत करते हुए कार्यवही की मांग की गई जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी ग्रामीण सिलिंग एवं प्रभागीय वनाधिकारी कार्यवाही करतेक हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ग्राम झुण्डोली बरसूड़ी पट्टी रूद्रप्रयाग निवासी कैलाश सिंह रावत ने अपनी शिकायत में बताया कि तहसील विकासनगर में उनके द्वारा क्रय की गई भूमि  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 72 के निर्माण व चौड़ीकरण हेतु अधिग्रहित किये जाने के पश्चात प्रतिकर का भुगतान नही किया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी पत्रावली प्रस्तुत करने तथा भुगतान लम्बित करने कारण सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
वाणी विहार अधोईवाला निवासी सत्यप्रकाश चौहान ने अपनी शिकयत में बताया कि अधोईवाला जैन प्लाट में पानी की टंकी के पेयजल लाईन व सीवर लाईन लीक होने से गंधा पानी आ रहा है उन्होंने सप्लाई किये जाने वाले पेयजल जांच का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता जल संस्थान को तलब करते हुए तत्काल कार्यवाही कर एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, उप नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, महाप्रबन्धक उद्योग अंजली नेगी रावत सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
–0—
कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

Previous Post

IAS में प्रमोट हुईं निधि यादव: केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना | Nidhi Yadav Promoted to IAS 2025

Next Post

महिला पत्रकार को अश्लील वीडियो भेजने का आरोप, कांग्रेस ने आरोपी से किया किनारा और की सख्त कार्रवाई की मांग

Next Post
महिला पत्रकार को अश्लील वीडियो भेजने का आरोप, कांग्रेस ने आरोपी से किया किनारा और की सख्त कार्रवाई की मांग

महिला पत्रकार को अश्लील वीडियो भेजने का आरोप, कांग्रेस ने आरोपी से किया किनारा और की सख्त कार्रवाई की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग: पेयजल समस्या को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन। सौंपा ज्ञापन

ब्रेकिंग: पेयजल समस्या को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन। सौंपा ज्ञापन

4 years ago
Update: 1 जून से बदल जायेंगे नियम। जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर..

Update: 1 जून से बदल जायेंगे नियम। जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर..

3 years ago
सोने-चांदी औंधे मुंह गिरे! जबरदस्त क्रैश, दाम धड़ाम – खरीदने का सुनहरा मौका?

सोने-चांदी औंधे मुंह गिरे! जबरदस्त क्रैश, दाम धड़ाम – खरीदने का सुनहरा मौका?

7 months ago
हाईकोर्ट : उच्च न्यायालय ने रेलवे अतिक्रमण पर दिखाई सख्ती, जिला प्रशासन को दिए निर्देश

हाईकोर्ट : एमडीडीए सचिव को अवमानना नोटिस।

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार
  • देर रात दून यूनिवर्सिटी में गुस्साए छात्रों ने किया कुलपति के आवास का घेराव, जानें क्या है वजह
  • त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

September 29, 2026
देर रात दून यूनिवर्सिटी में गुस्साए छात्रों ने किया कुलपति के आवास का घेराव, जानें क्या है वजह

देर रात दून यूनिवर्सिटी में गुस्साए छात्रों ने किया कुलपति के आवास का घेराव, जानें क्या है वजह

September 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.