Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

टीएचडीसी आईएल ने 184 मेगावाट स्वच्छ विद्युत के लिए गुजरात सरकार के साथ समझौता ज्ञापन और पीपीए पर किए हस्ताक्षर

टीएचडीसी आईएल ने 184 मेगावाट स्वच्छ विद्युत के लिए गुजरात सरकार के साथ समझौता ज्ञापन और पीपीए पर किए हस्ताक्षर
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

टीएचडीसी आईएल ने 184 मेगावाट स्वच्छ विद्युत के लिए गुजरात सरकार के साथ समझौता ज्ञापन और पीपीए पर किए हस्ताक्षर

ऋषिकेश, 25 जून। भारत के अक्षय ऊर्जा परिदृश्य के ऐतिहासिक विकास के क्रम में, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने उत्तराखंड में टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट से उत्पादित 184.08 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति के लिए गुजरात सरकार और गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन और विद्युत क्रय समझौते (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए।

Related posts

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026

समझौते का उद्देश्य गुजरात की पीक-ऑवर विद्युत मांग को पूरा करना एवं ग्रिड में अक्षय ऊर्जा (आरई) के बड़े पैमाने पर एकीकरण को सक्षम बनाना है। 25 जून, 2025 को आयोजित हुआ हस्ताक्षर समारोह गुजरात सरकार के माननीय वित्त, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स मंत्री कनुभाई देसाई, गुजरात सरकार के अपर मुख्य सचिव एस.जे. हैदर, अनुपम आनंद, प्रबंध निदेशक, गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, भक्ति शैमल, संयुक्त सचिव, गुजरात सरकार, आर. के. विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीएचडीसीआईएल, सिपन कुमार गर्ग, निदेशक (वित्त), टीएचडीसीआईएल एवं के. पी. जांगिड़, निदेशक (वित्त), गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विश्नोई ने कहा कि यह समझौता अभिनव जलविद्युत प्रौद्योगिकियों के माध्यम से ऊर्जा परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए टीएचडीसीआईएल की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है। भारत के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट के साथ, हम गुजरात राज्य को उसकी गतिशील पीक-ऑवर आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक विश्वसनीय और हरित ऊर्जा समाधान प्रदान कर रहे हैं। टिहरी पीएसपी टीएचडीसीआईएल की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और सतत ऊर्जा भविष्य के दृष्टिकोण का प्रमाण है। टीएचडीसीआईएल विद्युत उत्पादन में अभिनव और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के माध्यम से सतत ऊर्जा समाधानों को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। टीएचडीसीआईएल का ध्यान विश्वसनीयता, लचीलेपन और भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन का समर्थन करने पर बना हुआ है।

इस अवसर पर टीएचडीसीआईएल के निदेशक (वित्त), सिपन कुमार गर्ग ने कहा कि यह टीएचडीसीआईएल का अभिनव और व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य स्वच्छ ऊर्जा समाधान प्रदान करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। संगठन ऐसी दूरदर्शी पहलों के माध्यम से सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।यह समझौता ज्ञापन और पीपीए भारत सरकार की उस दृष्टि के अनुरूप हैं, जिसका उद्देश्य पंप्ड स्टोरेज तकनीक को लचीले ऊर्जा उत्पादन और ग्रिड संतुलन के एक विश्वसनीय समाधान के रूप में बढ़ावा देना है, विशेष रूप से ऐसे समय में जब नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ रही है और मांग की प्रवृति भी बदल रही है।

इस अवसर पर सौरव नंदी, महाप्रबंधक (वित्त), जीयूवीएनएल, आर. के. वर्मा, अपर महाप्रबंधक, टीएचडीसीआईएल, अजय वैश, उप महाप्रबंधक, टीएचडीसीआईएल एवं गुजरात सरकार तथा गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, 10 लापता, 02 की मौत

Next Post

Big Breaking:-एनएच-74 घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, देहरादून-काशीपुर-रुद्रपुर में अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

झटक: गढ़वाल विवि ने डीएवी, डीबीएस समेत 10 महाविद्यालय हटाए, ये है असंबद्ध कॉलेजों की सूची

झटक: गढ़वाल विवि ने डीएवी, डीबीएस समेत 10 महाविद्यालय हटाए, ये है असंबद्ध कॉलेजों की सूची

3 years ago
बड़ी खबर: SSP दलीप सिंह कुंवर ने संभाला कार्यभार।गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया सम्मानित

बड़ी खबर: SSP दलीप सिंह कुंवर ने संभाला कार्यभार।गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया सम्मानित

4 years ago
चमोली त्रासदी: लापता बुजुर्ग की तीसरे दिन भी नहीं मिली खबर, राहत कार्य जारी

चमोली त्रासदी: लापता बुजुर्ग की तीसरे दिन भी नहीं मिली खबर, राहत कार्य जारी

9 months ago
बड़ी खबर: यूकेडी का वन कर्मियों के समर्थन में धरना प्रदर्शन।

बड़ी खबर: यूकेडी का वन कर्मियों के समर्थन में धरना प्रदर्शन।

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.